कोहनी में दर्द के कारण, लक्षण, उपचार व बचाव। Elbow Pain in Hindi

जनवरी 31, 2020 Bone Health 14753 Views

English हिन्दी Tamil

Elbow Pain Meaning in Hindi

शरीर के किसी भाग में अगर अंदरूनी लग जाती है तो उस भाग में अधिक पीडा व दर्द होता है। उसी तरह कोहनी के भाग में चोट लगने से कोहनी में दर्द की समस्या उत्पन्न हो जाती है इस दर्द और पीड़ा को कोहनी का दर्द कहते है। आमतौर पर कोहनी के दर्द गंभीर नहीं होते है, लेकिन अत्यधिक चोट लगने पर गंभीर समस्या उत्पन्न हो सकती है। अक्सर हड्डियों संबंधित रोग के कारण कोहनी में दर्द होने लगता है। कोहनी में दर्द होने से कुछ लक्षण जैसे अकड़न, ऐंठन, दर्द, सूजन होते है। लोगो में कोहनी के दर्द चोट लगने से होते है। अगर किसी के कोहनी के दर्द दो या तिन दिन में ठीक नहीं हो पा रहे है तो चिकिस्तक से संपर्क करे। कोहनी के दर्द का उपचार करने के लिए पहले जांच करेंगे ताकि दर्द का पता लग सके। कुछ मामले में चिकिस्तक कोहनी का एक्स-रे निकालने की सलाह देते है। इसके अलावा दर्द को कम करने के कुछ दवा की खुराक या मालिश के लिए क्रीम दे सकते है। यदि हड्डी में गंभीर चोट लगने से फ्रैक्चर हो गया हो तो सर्जरी भी कर सकते है। चलिए इस के माध्यम से आपको कोहनी के दर्द के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

  • कोहनी के दर्द के कारण क्या है ? (What are the Causes of Elbow Pain in Hindi)
  • कोहनी के दर्द के लक्षण क्या है ? (What are the Symptoms of Elbow Pain in Hindi)
  • कोहनी के दर्द का उपचार क्या है ? (What are the Treatments for Elbow Pain in Hindi)
  • कोहनी के दर्द से बचाव कैसे करें ? (Prevention of Elbow Pain in Hindi)

कोहनी के दर्द के कारण क्या है ? (What are the Causes of Elbow Pain in Hindi)

कोहनी के दर्द होने का अनेको कारण हो सकता है।

  • कोहनी के भाग में चोट लगने के कारण दर्द होने लगता है। इसके अलावा हड्डी में क्षति पहुंचने से दर्द की समस्या होने लगती है।
  • अगर कोई खेल खेलता है जैसे क्रिकेट, हॉकी, फुटबॉल, कब्बडी आदि खेलने में हड्डियों में चोट लग जाती है जिसके कारण कोहनी में दर्द होने लगता है। अगर कोई ऐसा काम करते है जिसमे कोहनी का अधिक उपयोग करते है तो कुछ समय बाद दर्द का कारण बनता है।
  • बाजुओं में जोर से झटका लगने से कोहनी पर असर पड़ता है इस वजह से दर्द होने लगता है। क्योंकि हड्डियों के अपने जगह नहीं रहने पर दर्द उत्पन्न करता है। कुछ मामलो में छोटे बच्चो के गिरने से हड्डियों में चोट लगती है तो कोहनी में दर्द की समस्या उत्पन्न करता है। (और पढ़े – बदन दर्द के कारण क्या है)
  • कोहनी की हड्डियों में लिगामेंटफस जाने से दर्द होता है यदि लिगामेंट अपनी जगह पर पुनः आ जाये तो दर्द होना बंद हो जाता है। कुछ अन्य स्तिथि दर्द का कारण बनती है।
  • कोहनी में संक्रमण होना।
  • आर्थराइटिस।
  • मोच आना। (और पढ़े – मोच ठीक करने के घरेलू उपचार)

बर्साइटिस। कोहनी के दर्द के लक्षण क्या है ? (What are the Symptoms of Elbow Pain in Hindi)

कोहनी के दर्द होने से निम्नलिखित लक्षण नजर आ सकते है।

  • कोहनी में अकड़न होना।
  • प्रभावित भाग को हिला डुला नहीं पाना।
  • कोहनी की त्वचा का गर्म हो जाना।
  • कोहनी में अधिक दर्द होने लगना।
  • संक्रमण होना।
  • खिंचाव होना।
  • जोड़ में मोच आना।
  • हड्डी टूटना।

कोहनी के दर्द का उपचार क्या है ? (What are the Treatments for Elbow Pain in Hindi)

  • कोहनी के आम दर्द कुछ दिनों में अपने आप ठीक हो जाते है उनको किसी तरह के उपचार की जरूरत नहीं पड़ती है। अगर किसी व्यक्ति के दर्द एक दो दिन से अधिक हो रहा है तो चिकिस्तक से संपर्क करना चाहिए। कुछ ऐसे भी मामले होते है जिसमे चिकिस्तक के उपचार की आवश्यकता होती है। कोहनी के अंदरूनी चोट का कारण जानने की कोशिश करते है। ताकि उपचार करने में आसानी हो सके। इसके लिए आपको मांसपेसियों के विशेषज्ञ को दिखाना चाहिए।
  • कोहनी में दर्द किसी तरह के चोट व मोच खिचाव के कारण होता है। ऐसे मामलो में चिकिस्तक कुछ दर्द निवारक एंटीबायोटिक देते है। इसके अलावा चोट या सूजन को बर्फ से सेकाई करने बोलते है। मरीज को बहुत आराम की जरूरत होती है। कुछ मामलो में मरीज का अल्ट्रासाउंड व मायोफेशियल मसाज की सलाह दे सकते है।
  • अगर किसी कारण हड्डी में फ्रैक्चर या चोट लग गयी हो तो ओर्थपेडीक के द्वारा उपचार करवाते है। इस उपचार में टूटी हड्डी को सहायता देने लिए अन्य उपकरण जैसे प्लास्टर या ब्रेसिस का उपयोग करते है। अगर अत्यधिक गंभीर रूप से कोहनी में चोट लगी है तो चिकिस्तक सर्जरी करते है। (और पढ़े – हड्डियों में फ्रैक्चर होना)
  • कोहनी के दर्द का उपचार कारणों के आधार पर किया जाता है। जैसे मवाद निकल जाना या आर्थराइटिस रहना, रूमेटाइड आदि दर्द का कारण बन सकते है। ऐसे में चिकिसीतक दर्द को कम करने की दवाएं देते है।

कोहनी के दर्द से बचाव कैसे करें ? (Prevention of Elbow Pain in Hindi)

कोहनी के दर्द से बचाव करने के लिए कोई विशेष तरीका नहीं है, लेकिन रोकथाम करने के लिए बनने वाली स्तिथियो को रोकना पड़ेगा। इसके अलावा कोहनी में दर्द हो रहा है तो विशेष उपचार ठीक कर सकते है।

  • कोहनी को चोट लगने से बचाव करना ताकि दर्द की समस्या न हो।
  • अगर चोट लग गयी है तो अच्छी तरह से बर्फ की सेकाई करनी चाहिए।
  • कोहनी में किसी तरह की सूजन की समस्या हो गयी है सोते समय कोहनी हृदय के ऊपर रखे।
  • यदि कोहनी में हल्का दर्द हो रहा है तो कपडा बांधकर रख कर दर्द कम कर सकते है।
  • कोहनी में दर्द अधिक है तो कोई काम नहीं करे और आराम ले।

अगर आपको कोहनी में किसी तरह की समस्या हो रही है तो किसी अच्छे ओर्थपेडीक (Orthopedic) से संपर्क करें।

हमारा उद्देश्य आपको रोगो के प्रति जानकारी देना है हम आपको किसी तरह के दवा, उपचार, सर्जरी की सलाह नहीं देते है। आपको अच्छी सलाह केवल एक चिकिस्तक दे सकता है क्योंकि उनसे अच्छा दूसरा नहीं होता है। 


Login to Health

Login to Health

लेखकों की हमारी टीम स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र को समर्पित है। हम चाहते हैं कि हमारे पाठकों के पास स्वास्थ्य के मुद्दे को समझने, सर्जरी और प्रक्रियाओं के बारे में जानने, सही डॉक्टरों से परामर्श करने और अंत में उनके स्वास्थ्य के लिए सही निर्णय लेने के लिए सर्वोत्तम सामग्री हो।

Over 1 Million Users Visit Us Monthly

Join our email list to get the exclusive unpublished health content right in your inbox


    captcha