जानिए स्मरण शक्ति बढ़ाने के कुछ नुक्से। Yaad Rakhne Ki Shakti Badane Ke Kuch Nukse in Hindi
जनवरी 13, 2020 Brain Diseases 8303 ViewsSmran Shakti Meaning in Hindi
मनुष्य की स्मरण शक्ति पहले के मुकाबले कम हो गयी है, क्योंकि आज के ज़माने में डिजिटल क्रांति आ गयी है। इस कारण लोग अपने दिमाग पर जोर न देकर इलेक्ट्रॉनिक तकनीक पर निर्भर रहते है। पहले लोग नंबरो को अपने दिमाग में इस तरह फिट करते थे जैसे मशीन में कोई नंबर रखा हुआ हो, लेकिन आजकल के लोग का दिमाग इतना कमजोर हो गया है मोबाइलों में नंबर रखते है अगर मोबाईल खो जाये तो सारे नंबर भी चले जाये। अगर किसी चीज की याद नहीं आती तो गूगल पर ढूढ़ लेते है। यह कुछ समय के लिए सही भी है लेकिन व्यक्ति की दिमाग की शक्ति बहुत कमजोर हो जाती है। इसके अलावा बहुत लोग तनाव में रहकर ठीक से खाने पिने पर ध्यान नहीं देते है, अगर व्यक्ति अपने खाने पीने पर ठीक से ध्यान दे तो दिमाग को तेज कर सकते है। आज के इस लेख में व्यक्ति स्मरण शक्ति को बढ़ाने के लिए कुछ घरेलू नुक्से के बारे में विस्तार से बताने वाले है।
स्मरण शक्ति बढ़ाने के बेहतरीन नुक्से क्या है ? (Yaad Rakhne Ki Shakti Badane Ke Kuch Nukse in Hindi)
स्मरण शक्ति बढ़ाने के बेहतरीन नुक्से निम्नलिखित है।
- स्मरण शक्ति को बढ़ाने के लिए दिमाग को शांत रखे – व्यक्ति हर तरह की चीजे सिखने का प्रयाश करता है लेकिन उन चीजों पर अधिक ध्यान देना चाहिए जो उनके लिए जरुरी है। इसके अलावा अन्य चीजों पर ध्यान नहीं दे इससे दिमाग पर अधिक जोर नहीं पड़ेगा और शांत व हल्का महसूस होगा। आपकी स्मरण शक्ति बनी रहेगी।
- स्मरण शक्ति को बढ़ाने के लिए बार-बार दोहराए – अपनी स्मरण शक्ति को बढ़ाने के लिए उन चीजों को दोहराते रहे जिनकी आपको जरूरत है ताकि आपके दिमाग में अच्छे से बैठ जाये और कभी दिमाग से निकल ही न पाए। जैसे छोटे बचे परीक्षा की तयारी करने पर सवालो के जवाब को याद रखते है जो लंबे समय तक याद रखते है।
- आस-पास की चीजों पर ध्यान देना – कभी-कभी अपने आस पास की चीजों पर ध्यान लगाने से वह चीज हमारे दिमाग में इस तरह फिट हो जाती है वह दिमाग से बाहर नहीं जा पाती है और हमेशा याद रहती है। जैसे की एक फोटो निकालने वाला को जगह के बारे में पता होता है उसी तरह आपका दिमाग हो जाता है। (और पढ़े – अल्जाइमर रोग के कारण)
- स्मरण शक्ति को बढ़ाने के लिए नयी चीजे सीखना – स्मरण शक्ति को बढ़ाने के लिए सबसे आसान तरीका है की आप नई-नई भाषाओं को सीखना और समझना इसेसे आपके दिमाग पर बोझ नहीं पड़ता है। और आपको ज्ञान बढ़ता जाता है। उदाहरण अगर आप हिंदी की जगह जापानी भाषा का रूपांतरण करते है तो आपको नई चीजे सीखने को मिलती है।
- एक ही समय पर एक ही काम करना – अक्सर व्यक्ति को एक समय पर एक ही काम करना चाहिए क्योकि अनेक काम करने से व्यक्ति का दिमाग ठीक से काम नहीं कर पाता और भूल जाता है और कुछ याद रहता है। जैसा की कोई अपना स्कूल का काम कर रहा है तो साथ में गाना सुनकर काम कर रहा है तो बच्चे का दिमाग में यह याद नहीं रहेगा की उसने क्या लिखा है। इसलिए सभी को अपने एक काम में पूरी तरह योगदान करना चाहिए जिससे अपने किये हुए काम को भूल न सके याद में बने रहे। (और पढ़े – कीवी के फायदे मस्तिष्क के लिए)
- अपने वर्तमान पलो को याद कर स्मरण शक्ति को मजबूत करना – जैसा की आपको पता है सभी लोग अपने भविष्य व भूतकाल के बारे में सोचते है और वर्तमान के बारे में अधिक नहीं सोचते है उनका मानना है जो बात बीत गयी है उसको भूल कर आगे की ओर बढ़नी चाहिए। लेकिन अपने पुरानी बातो को याद रखने से स्मरण शक्ति तेज रहेगी। उदाहरण अगर कोई व्यक्ति अपने दोस्त से नाराज है और उससे बात करना चाहता है लेकिन वह बात नहीं कर पा रहा है दूसरी ओर दोस्त को व्यक्ति से बात करने की जरूरत नहीं है क्योंकि उसको लगता है जो बात बीत गयी है उसको आज बढ़ा करने का कोई फायदा नहीं है।
स्मरण शक्ति बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए –
- स्मरण शक्ति बढ़ने के लिए व्यक्ति को पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। क्योंकि मनुष्य का दिमाग में 80% पानी से बना होता है। अगर दिमाग हाइड्रेड रहता है तो दिमाग सही तरीके से काम करता है। व्यक्ति को रोजाना कम से कम एक या ढेड़ लीटर पानी पीना चाहिए।
- स्मरण शक्ति बढ़ाने के लिए डार्क चॉकलेट फायदेमद होता है क्योंकि डार्क चॉकलेट में एंटीऑक्सीडेंट होते है। इसके अलावा कैफीन दिमाग की एकाकगर्ता को बढ़ाता है। इसके अलावा दिमाग को बेहतर बनता है। रोजाना कम से कम 30 ग्राम चॉकलेट खाये।
- रोजाना दिन में दो बार चाय जरूर पीनी चाहिए। यह दिमाग को तेज करने में फायदेमंद रहता है साथ ही याददश्त को मजबूत करता है। इसके अलावा दिमाग की एकाग्रता को बढ़ाता है। मानसिक स्तिथि को सुधारने में मदद करता है।
- साबुत अनाज का सेवन भोजन में जरूर करे ह्रदय के स्वास्थ्य को बेहतर करता है साथ ही दिमाग में रक्त परिसंचरण को अच्छा करता है। दिमाग की शक्ति को बढ़ाता है।
- बीन्स का सेवन करने रक्त शर्करा के स्तर में सुधार होता है साथ ही ग्लुकोज को बढ़ाता है यह दिमाग के लिए इर्धन का काम करता है। रोजाना व्यक्ति को आधा कप बिन्स खाये।
- दिमाग की मजबूती के लिए एंटीऑक्सीडेंट युक्त ब्लूबेरी फल का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा व्यक्ति की उम्र बढ़ने पर डिमेंशिया की समस्या होने लगती है। इसलिए अपना बचाव करने के लिए प्रोटीन युक्त फल का सेवन करना चाहिए।
- अपने आहार में स्वस्थ वसा युक्त भोजन, मछली का सेवन करना चाहिए। कुछ मछली दिमाग को तेज करने में मदद करती है और साथ ही शरीर की इम्युनिटी को मजबूत करती है। (और पढ़े – मछली के फायदे और नुकसान)
अगर आपको दिमाग से जुडी किसी प्रकार की जानकारी व उपचार करवाना हो तो (Neurologist) से संपर्क करें।
हमारा उद्देश्य आपको रोगो के प्रति जानकारी देना है हम आपको किसी तरह के दवा, उपचार, सर्जरी की सलाह नहीं देते है। आपको अच्छी सलाह केवल एक चिकिस्तक दे सकता है क्योंकि उनसे अच्छा दूसरा नहीं होता है।