कोलेस्ट्रॉल कम करने के घरेलु उपचार। Home Remedies for High Cholesterol in Hindi

दिसम्बर 23, 2019 Heart Diseases 9733 Views

English हिन्दी Tamil

High Cholesterol in Hindi

कोलेस्ट्रॉल एक मोमिय पदार्थ की तरह होता है जो हमारे शरीर में रहता है। यह कोशिकाओं के निर्माण करने के लिए आवश्यक होता है। इसके अलावा कोलेस्ट्रॉल सूर्य की ऊर्जा को विटामिन डी में परिवर्तित करता है। कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण में रहने से शरीर में किसी तरह की समस्या नहीं होती है। हालांकि शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल मौजूद होता है जिसे अच्छा और बुरा कोलेस्ट्रॉल शामिल होता है। अच्छा कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर शरीर स्वस्थ रहता है और बुरा कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर हृदय रोग का जोखिम पैदा करता है। शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का कारण गलत खान -पान होता है। आजकल लोग संतुलित आहार खाने की जगह बाहर के जंक फ़ूड, प्रोटेस्ट फ़ूड का अधिक सेवन करते है, जिसके वजह से शरीर में वसा की मात्रा में बढ़ जाती है और कोलेस्ट्रॉल हाई हो जाता है। कोलेस्ट्रॉल हाई होने पर व्यक्ति के शरीर में कुछ लक्षण मोटापा, बीपी, किडनी रोग, शुगर आदि की समस्या और बढ़ जाती है। अधिक धूम्रपान व शराब पीने से खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है। कोलेस्ट्रॉल धमनी की दीवारों के साथ जमा हो जाती है और इस वजह से हृदय रोग बढ़ता है। व्यक्ति में सामन्य तौर पर रक्त में कोलेस्ट्रॉल का स्तर 2oo मिली ग्राम से कम होना चाहिए। इसके अलावा 240 उच्च कोलेस्ट्रॉल माना जाता है। (High Cholesterol in Hindi) कोलेस्ट्रॉल को सामन्य रखने के लिए आपको इस लेख में कुछ घरेलू उपचार के बारे में बतायेंगे।

कोलेस्ट्रॉल कम करने के घरेलु उपचार ? (Home Remedies for High Cholesterol in Hindi)

कोलेस्ट्रॉल कम करने के निम्नलिखित घरेलु उपचार है।

  • आंवला का उपयोग – आँवला में प्राकृतिक रूप से बहुत से यौगिक होते है जो सीरम की सांद्रता को कम करने में मदद करता है। कुछ अध्ययन के अनुसार आंवला का सेवन करने से बुरा कोलेस्ट्रॉल कम होता है क्योंकि इसमें एंटीहाईपरलिपिडेमिक व हाइपोलिपिडेमिक का प्रभाव होता है। आंवला का उपयोग करने के लिए पानी में उबालकर पानी को सुबह खाली पेट पीये। इस प्रक्रिया को रोजाना अपनाये।
  • नट्स का उपयोग – हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए सूखे मेवे बहुत फायदेमंद होते है। इसके गुण हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करते है और हृदय को जोखिम को बचाव करते है। नट्स में आपको बादाम, अखरोट, मूंगफली, पिस्ता आदि के सूखे मेवे का सेवन करना चाहिए। इन सूखे मेवे में फाइबर की अच्छी मात्रा में होती है। इसके अलावा विटामिन सी से समृद्ध युक्त भोजन का सेवन करे। इससे आपका कोलेस्ट्रॉल का स्तर सामान्य रहता है।
  • मछली के तेल का उपयोग – मछली के तेल में बहुत से पौष्टिक तत्व उपस्थित होते है। इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड, सैल्मन, सार्डिन, टूना आदि है जो रक्त में वसा की मात्रा को कम करने में मदद करते है। इसके अलावा हृदय रोग के जोखिम से बचाव करते है। रोजाना मछली के तेल का सही मात्रा में उपयोग करे और अपने हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या को कम करे। (और पढ़े – मछली के फायदे)
  • ओट्स का उपयोग – जैसा की आप जानते वजन कम करने के लिए लोग नाश्ते में ओट्स का सेवन करते है। उसी तरह ओट्स कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। इसमें घुलनशील फाइबर मौजूद होता है जो बुरे कोलेस्ट्रॉल को कम कर अच्छा कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। ओट्स को रोजाना खाएं और ओट्स को स्वस्दिष्ट बनाने के लिए फल व नट्स डाल सकते है। आपकी हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या कम हो जाती है। (और पढ़े – जौ के फायदे और नुकसान)
  • नारियल का तेल – नारियल के तेल में लौरिक एसिड होता है। यह शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाकर बुरे कोलेस्ट्रॉल की संख्या को कम करते है। इसके लिए आपको एक चम्मच कार्बनिक नारियल तेल को भोजन में उपयोग करे। क्योंकि नारियल तेल को कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए अच्छा घरेलु उपचार माना जाता है। इस बात का ध्यान रखे संसाधित नारियल तेल का उपयोग न करे। इसके नारियल तेल त्वचा के संक्रमण दूर करने में मदद करता है।
  • सेब का सिरका – सेब का सिरका बहुत सी बीमारियों के जोखिम करने में मदद करता है। इसके अलावा सेब का सिरका कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट व प्रभावशाली गुण मौजूद होता है। सेब का सिरका को एक चम्मच ले और पानी में मिलाकर सेवन करे। इस प्रक्रिया को कम से कम एक महीने तक दोहराये। अगर सेब का सिरका का स्वाद आपको पसंद नहीं आ रहा है तो किसी फल के रस का उपयोग कर सकते है।
  • धनिया का बीज – धनिया का उपयोग शुगर को कम करने के लिए किया जाता है। इसी प्रकार धनिया के बीज कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए फायदेमंद होता है। धनिया के बीज का उपयोग करने के लिए एक कप पानी में दो चम्मच धनिया बीज के पाउडर को मिलाये। इस मिश्रण को पानी में उबाले और छान ले और इसे दिन में दो बार पीये। अगर आप स्वाद में बदलाव करना चाहते है तो इसमें दूध, चीनी, इलायची को जोड़ सकते है।
  • प्याज का उपयोग – प्याज में बहुत से औषधीय गुण उपस्थित होता है जो हाई कोलेस्ट्रोल को कम करने में मदद करता है। कुछ वैज्ञानिको ने अपने शोद में लाल प्याज को कोलेस्ट्रॉल स्तर को कम करने का अच्छा घरेलु उपचार माना जाता है। यह हृदय रोग के जोखिम को कम करता है। प्याज का उपयोग करने के लिए शहद को मिलाये इस मिश्रण को पिए। प्याज और शहद के मिश्रण को रोजाना पिये। इसके अलावा प्याज को काली मिर्च डालकर सुप बनाकर पी सकते है। छाछ के साथ मिलाकर सेवन कर सकते है। प्याज के स्वाद को और बढ़ाने के लिए अदरक, लहसुन को शामिल करे।

अगर आपको हाई कोलेस्ट्रॉल (High Cholesterol in Hindi) के बारे अधिक जानकारी व उपचार की आवश्यकता है तो Cardiologists से संपर्क करे।

हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है न की हम किसी दवा, उपचार, घरेलु उपचार की सलाह देते है। आपको एक चिकिस्तक ही केवल अच्छा चिकिस्तक सुझाव दे सकता है क्योंकि उनसे अच्छा कोई दूसरा नहीं होता है। 


Login to Health

Login to Health

लेखकों की हमारी टीम स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र को समर्पित है। हम चाहते हैं कि हमारे पाठकों के पास स्वास्थ्य के मुद्दे को समझने, सर्जरी और प्रक्रियाओं के बारे में जानने, सही डॉक्टरों से परामर्श करने और अंत में उनके स्वास्थ्य के लिए सही निर्णय लेने के लिए सर्वोत्तम सामग्री हो।

Over 1 Million Users Visit Us Monthly

Join our email list to get the exclusive unpublished health content right in your inbox


    captcha