अल्फाल्फा के फायदे ।  Alfalfa Benefits in Hindi

मार्च 24, 2021 Lifestyle Diseases 17448 Views

हिन्दी

अल्फाल्फा का मतलब हिंदी में,  (Alfalfa Benefits Meaning in Hindi)

अल्फाल्फा के फायदे

अल्फाल्फा एक औषधीय पौधा है जिसका उपयोग कई तरह की स्वास्थ्य समस्या के उपचार में किया जाता है। आयुर्वेद के अनुसार अल्फाल्फा प्रभावी जड़ी बूटी की तरह कार्य करता है। भारत में ही नहीं बल्कि चाइना, जापान, अमेरिका व अन्य देशो में औषधीय के रूप में उपयोग किया जाता है। अल्फाल्फा के पौधे की पत्ती, फल, फूल, बीज व अंकुरित भाग आदि औषधीय के लिए उपयोग किया जाता है। हालांकि बहुत सी जड़ी बूटी आयुर्वेदिक उपचार में सहायक होता है। ऐसे ही अल्फाल्फा जड़ीबूटी है। चलिए आज के लेख में आपको अल्फाल्फा के बारे में विस्तार से बताने वाले हैं। 

  • अल्फाल्फा के पोषक तत्व ? (Nutrients Facts of Alfalfa in Hindi)
  • अल्फाल्फा के फायदे ? (Benefits of Alfalfa in Hindi)
  • अल्फाल्फा के उपयोग ? (Uses of Alfalfa in Hindi)
  • अल्फाल्फा के नुकसान ? (Side-Effects of Alfalfa in Hindi)

अल्फाल्फा के पोषक तत्व ? (Nutrients Facts of Alfalfa in Hindi)

अल्फाल्फा में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व होता है। इसमें प्रोटीन, ऊर्जा, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, शुगर अच्छी मात्रा में होता है। खनिजों में कैल्शियम,आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटैशियम, सोडियम, जिंक मौजूद होता है। इसक अलावा विटामिन में विटामिन सी, विटामिन बी 6, फोलेट, विटामिन ए, विटामिन ईविटामिन के होता है। (और पढ़े – आहार में फाइबर का महत्व)

अल्फाल्फा के फायदे ? (Benefits of Alfalfa in Hindi)

अल्फाल्फा के बहुत से स्वास्थ्य लाभ है। चलिए आगे विस्तार से बताते हैं। 

  • डायबिटीज को नियंत्रित करने में अल्फाल्फा एक बेहतरीन जड़ीबूटी है जिसका उपयोग रक्त शर्करा के बढ़े स्तर को कम करने के लिए किया जाता है। कुछ अध्ययन के अनुसार अल्फाल्फा की पत्तियों के चूर्ण में कुछ ऐसे गुण होता है जो ग्लूकोज के स्तर को कम करता है। डायबिटीज के स्तर को सामान्य करने में फायदेमंद होता हैं। (और पढ़े – प्रीडायबिटीज क्या हैं)
  • वजन कम करने में जो लोग अपना वजन कम करना चाहते है उनके लिए अल्फाल्फा फायदेमंद होता है। इसमें अच्छी मात्रा में फाइबर होता है जो वसा की मात्रा को बढ़ने नहीं देता है और वजन को कम करने में मदद करता है। वजन कम करने से हृदय रोग का जोखिम नहीं रहता है। इसके अलावा अंकुरित अल्फाल्फा का सेवन सलाद में शामिल कर सकते हैं। (और पढ़े – वजन कम करने के घरेलु उपचार)
  • कोलेस्ट्रॉल कम करने में शरीर में बुरे कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए अंकुरित अल्फाल्फा उपयोगी होता है। इसके अलावा अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मददगार होता है। अल्फाल्फा में अच्छे एंजाइम है जो हृदय रोग व डायबिटीज के जोखिम को कम करते हैं। (और पढ़े – उच्च रक्तचाप क्या हैं) 
  • पाचन शक्ति को सुधारने में अल्फाल्फा एमाइलेज, इनवर्टेज और पेक्टिनेज जैसे कई एंजाइम उपस्तिथ रहते है जो पाचन शक्ति को सुधारने में फायदेमंद होता है। यह भोजन को पचाने में मदद करते है। ऐसा इसलिए फाइबर की अच्छी मात्रा भी मौजूद होती है। फाइबर कब्ज जैसे समस्या को दूर करने में सहायक होता हैं। (और पढ़े – पाचन शक्ति के लिए योग)
  • हृदय रोग का जोखिम कम करें अल्फाल्फा एक आयुर्वेदिक जड़ीबूटी है जो हृदय रोग के जोखिम को कम करने में सहायक होता है। इसमें अच्छी मात्रा में फाइबर होता है जो बुरे कोलेस्ट्रॉल को कम करने के साथ हृदय को रोग के खतरे से बचाव करता है। (और पढ़े – अच्छे कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए)
  • कैंसर से बचाव करने में अल्फाल्फा में एंटी कैंसर का गुण होता है जो अंकुरित अल्फाल्फा में भरपूर मात्रा में होता है। इसके अलावा यह कैंसर कोशिकाओं को नष्ट करने में प्रभावी होती है। अच्छे कोशिकाओं को कैंसर से बचाव करने में मदद करती है। हालांकि कैंसर के संकेत व लक्षण नजर आने पर चिकिस्तक से इलाज करवाना चाहिए। (और पढ़े – लंग कैंसर के कारण)
  • रक्त के प्रवाह को रोकने में यदि शरीर में रक्तस्राव होता है तो ऐसे में विटामिन के की जरूरत होती है। यह रक्त के थक्के जमा कर रक्त स्राव को रोकता है। हालांकि अल्फाल्फा में अच्छी मात्रा में विटामिन के होता है। (और पढ़े – विटामिन ए की कमी क्यों होती हैं)

अल्फाल्फा के उपयोग ? (Uses of Alfalfa in Hindi)

अल्फाल्फा का उपयोग निम्न तरीको से किया जाता है। 

  • अल्फाल्फा की पत्तियों का उपयोग चाय बनाने में किया जाता है। 
  • अंकुरित अल्फाल्फा का उपयोग अन्य सलाद के साथ खाया जा सकता हैं। 
  • अल्फाल्फा का उपयोग बड़े पैमाने पर चाइनीज दवाओं में किया जाता है। 
  • अल्फाल्फा में औषधीय गुण होता है इसका उपयोग मेनोपॉज़ में किया जा सकता है। 
  • अल्फाल्फा का उपयोग टॉनिक के रूप में अपच, एनीमिया से बचाव करने के लिए किया जाता है (और पढ़े – एनीमिया के कारण क्या हैं)

अल्फाल्फा के नुकसान ? (Side-Effects of Alfalfa in Hindi)

अल्फाल्फा के फायदे तो कई है, लेकिन अधिक समय से उपयोग करने से कुछ निम्न नुकसान हो सकते हैं। चलिए आगे बताते हैं। 

  • डायबिटीज पहले से कम है तो ऐसे में अल्फाल्फा का सेवन नहीं करना चाहिए, यह ब्लड शुगर के स्तर को कम कर देता हैं। 
  •  यदि कोई महिला गर्भनिरोधक का सेवन करती है तो अल्फाल्फा का उपयोग करने से दवा पर प्रभाव पड़ सकता हैं। 
  • अल्फाल्फा में विटामिन के पाया जाता है और अत्यधिक विटामिन के शरीर में खून पतला करने वाली दवा के असर को कम कर देता है। 
  • गर्भवती महिला व स्तनपान करने वाली महिला में अल्फाल्फा एस्ट्रोजन हार्मोन की तरह काम करता है ऐसे में गर्भवती महिला को नुकसान हो सकता है। 
  • लंबे समय से अल्फाल्फा का उपयोग होने से शरीर की प्रतिशा प्रणाली प्रभावित हो सकती है। 
  • शरीर में अधिक मात्रा में एस्ट्रोजन होने पर गर्भाशय कैंसर, ओवरियन कैंसर, एंडोमेंट्रीयोसिस का जोखिम अधिक रहता हैं। (और पढ़े – गर्भाशय कैंसर क्या हैं)

हमें आशा है की आपके प्रश्न अल्फाल्फा के फायदे ? का उत्तर इस लेख के माध्यम से दे पाएं। 

अगर आपको अल्फाल्फा के उपयोग करने से स्वास्थ्य में किसी तरह की अनियमियता हो रही है तो सामान्य चिकित्सा (General Physician) से संपर्क कर सकते हैं। 

हमारा उद्देश्य केवल आपको लेख के माध्यम से जानकारी देना है। हम आपको किसी तरह दवा,उपचार की सलाह नहीं देते है। आपको अच्छी सलाह केवल एक चिकिस्तक ही दे सकता है। क्योंकि उनसे अच्छा दूसरा कोई नहीं होता है।


Best General Physician in Delhi

Best General Physician in Mumbai

Best General Physician in Chennai

Best General Physician in Bangalore


Login to Health

Login to Health

लेखकों की हमारी टीम स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र को समर्पित है। हम चाहते हैं कि हमारे पाठकों के पास स्वास्थ्य के मुद्दे को समझने, सर्जरी और प्रक्रियाओं के बारे में जानने, सही डॉक्टरों से परामर्श करने और अंत में उनके स्वास्थ्य के लिए सही निर्णय लेने के लिए सर्वोत्तम सामग्री हो।

Over 1 Million Users Visit Us Monthly

Join our email list to get the exclusive unpublished health content right in your inbox


    captcha