सेब के जूस के फायदे। Apple Juice Benefits in Hindi.

नवम्बर 10, 2020 Lifestyle Diseases 1233 Views

हिन्दी

सेब के जूस के फायदे का मतलब हिंदी में  (Apple Juice Benefits Meaning in Hindi)

सेब एक बहुत अच्छा फल माना जाता है। यह स्वाद में मीठा होता है और इसका रस निकालकर पीने से शरीर को बहुत फायदा मिलता है। शायद बहुत से लोगो को पता नहीं होगा की सेब खाने के साथ जूस के रूप में बड़े पैमाने पर पीया जाता है। सेब के रस लेने से व्यक्ति के हृदय का स्वास्थ्य अच्छा रहता है और मोटापा जैसी समस्या के लिए बेहतरीन घरेलु उपचार है। एक सेब खाने की जगह आप एक सेब का रस निकालकर पी सकते है दोनों में समान रूप से पोषक तत्व प्राप्त होते है। चलिए आज के लेख में हम आपको सेब के जूस के फायदे के बारे में विस्तार से बताने वाले है। 

  • सेब के जूस के पोषक तत्व क्या हैं ? (What are Nutrients Value in Apple Juice in Hindi)
  • सेब जूस पीने के फायदे ? (What are the Benefits of Apple Juice in Hindi)
  • सेब जूस के नुकसान ? (What are the Side-Effects of Apple Juice in Hindi)

सेब के जूस के पोषक तत्व क्या हैं ? (What are Nutrients Value in Apple Juice in Hindi)

सेब में बहुत से पोषक तत्व मौजूद होते है, उसी तरह सेब के रस में पोषक तत्व व मिनरल्स रहते है। इसमें विटामिन सी, विटामिन बी, कैल्शियम, कॉपर, मेगनीज, आयरन अच्छी मात्रा में होता है। इसके अलावा अच्छी मात्रा में फाइबर, कार्बोहाइड्रेड पाया जाता है। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है।  (और पढ़े – इम्म्युंटी बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए)

सेब जूस पीने के फायदे ? (What are the Benefits of Apple Juice in Hindi)

सेब जूस पीने के बहुत से स्वास्थ्यलाभ होते है। चलिए विस्तार से बताते है। 

  • रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में शरीर रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सेब जूस बहुत लाभदायक होता है। सेब के रस में विटामिन सी व कुछ ऐसे एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद है जो रोगो से लड़ने में मदद करते है और रोगो से बचाव करते है। शरीर में फ्री रेडिकल्स के प्रभाव को सेब का रस कम करता है और कोशिकाओं को नुकसान होने से बचाता है। इसलिए रोजाना आधा ग्लास सेब के रस का सेवन करे और बीमारियों से खुद की रक्षा करें।  (और पढ़े – कोरोना वायरस से बचाव)
  • हृदय के लिए हृदय के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए सेब के रस बहुत उपयोगी होते है। सेब में अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होता है जो हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसके अलावा पोटेशियम की अच्छी मात्रा होती है जो हृदय की गति को सामान्य रखने में मदद करते है। यदि हृदय रोग से बचना चाहते है तो सेब के रस को रोजाना पीया करे। (और पढ़े – हृदय को स्वस्थ रखने के लिए एवोकाडो फायदेमंद)
  • लिवर को साफ रखने में सेब के रस में कुछ ऐसे गुण होते है जो शरीर के विषाक्त पदार्थो को बाहर निकालने में मदद करते है। इससे लिवर को साफ रखने में मदद मिलती है। जिन लोगो को लिवर से संबंधित समस्या है उनको रोजाना सेब के रस का सेवन करना चाहिए।  (और पढ़े – लिवर सिरोसिस के कारण क्या है)
  • हड्डिया मजबूत करने में हड्डियों को कमजोर होने से बचाव करने के लिए सेब के रस का सेवन करना चाहिए। इसमें कैल्शियम व पोटेशियम अच्छा स्त्रोत है जो हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है। हड्डिया मजबूत होने से गठिया, आस्टियोपोर्सेस जैसे समस्या का जोखिम नहीं होता है। जिन लोगो को हड्डियों में दर्द की समस्या रहती है उनको एक कप सेब के रस का सेवन करना चाहिए। हड्डियों में कोई गंभीर समस्या है तो आपको पहले चिकिस्तक से संपर्क करना चाहिए। 
  • अस्थमा से बचाव करने में – अस्थमा एक श्वसन संबंधित समस्या है। अस्थमा से पीड़ित मरीजों के लिए सेब का जूस औषधीय के रूप में काम करता है। सेब के रस में कई तरह गुण होते है जो कई तरह की स्वास्थ्य समस्या को दूर करता है। इसके अलावा अस्थमा के लक्षणो में सुधार करने में सेब का रस फायदेमंद होता है। कुछ अध्ययन के मुताबिक नियमित रूप से सेब के रस का सेवन करने वाले लोगो का फेफड़े व लिवर बेहतर कार्य करता है। इसलिए सेब के रस का सेवन स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है।  (और पढ़े – अस्थमा का उपचार क्या है)
  • कब्ज को दूर करने में कब्ज की समस्या को दूर करने में सेब का रस लाभकारी होता है। सेब का रस लेने से आपके चयापचय की क्रिया में सुधार होता है मल त्यागने में आसानी होती है। इसलिए जिन लोगो को कब्ज की समस्या है उनको रोजाना एक कप सेब के रस का सेवन करना चाहिए। (और पढ़े – कब्ज का कारण क्या है)

सेब जूस के नुकसान ? (What are the Side-Effects of Apple Juice in Hindi)

  • सेब जूस के बहुत से फायदे है, लेकिन कुछ परिस्तिथियों में सेब का जूस लेने से नुकसान हो सकता है। जैसा की आपको पता है किसी चीज का उपयोग जरूरत से अधिक करने पर नुकसान होता है उसी तरह सेब के रस को सीमित मात्रा में उपयोग करना चाहिए। 
  • सेब के रस को अधिक मात्रा नहीं लेना चाहिए, ऐसा इसलिए सेब के रस किडनी को नुकसान पहुंचा सकते है। इसके अलावा गुर्दे खराब होने की संभावना बढ़ सकती है। 
  • सेब के रस को सिमित मात्रा में न लिया जाये तो पाचन संबंधित समस्या हो सकता है जैसे दस्त होना, पेट में दर्द होना व कब्ज आदि। 

हमें आशा है की आपके प्रश्न सेब के जूस के फायदे ? का उत्तर इस लेख के माध्यम से दे पाएं। 

अगर आपको सेब का जूस पीने से स्वास्थ्य में किसी प्रकार की समस्या हो रही है सामान्य चिकिस्तक (General Physician) से संपर्क कर सकते है। 

हमारा उद्देश्य केवल आपको लेख के माध्यम से जानकारी देना है। हम आपको किसी तरह दवा, उपचार की सलाह नहीं देते है। आपको अच्छी सलाह केवल एक चिकिस्तक ही दे सकता है। क्योंकि उनसे अच्छा दूसरा कोई नहीं होता है।


Best General Physician in Delhi

Best General Physician in Mumbai

Best General Physician in Bangalore 

Best General Physician in Chennai


Login to Health

Login to Health

लेखकों की हमारी टीम स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र को समर्पित है। हम चाहते हैं कि हमारे पाठकों के पास स्वास्थ्य के मुद्दे को समझने, सर्जरी और प्रक्रियाओं के बारे में जानने, सही डॉक्टरों से परामर्श करने और अंत में उनके स्वास्थ्य के लिए सही निर्णय लेने के लिए सर्वोत्तम सामग्री हो।

Over 1 Million Users Visit Us Monthly

Join our email list to get the exclusive unpublished health content right in your inbox


    captcha