मुँह की बदबू के कारण, लक्षण, उपचार व बचाव। Bad Breath Causes, Symptoms, Treatments and Prevention in Hindi
दिसम्बर 31, 2019 Lifestyle Diseases 8679 ViewsBad Breath Meaning in Hindi
भोजन करने के बाद थोड़ी बहुत बदबू आना आम है, लेकिन लंबे समय तक बदबू की समस्या रहना चिकिस्तक समस्या बन सकता है। मुंह की बदबू को चिकिस्तक भाषा में हेलिटोसीस कहा जाता है। इसका अर्थ मुंह से गंदी बदबू बाहर आना होता है। यह समस्या व्यक्ति के लिए बहुत निराशाजनक रहता है क्योंकि लोगो के पास बैठने या बात करने में शर्मिदगी होने लगती है की सामने वाला व्यक्ति क्या सोचेगा। मुंह की बदबू की समस्या किसी भी उम्र या व्यक्ति के लोगो को हो सकता है। मुंह की बदबू के संपर्क में आने से दूसरे व्यक्ति को भी समस्या हो सकती है। बहुत से लोगो में यह समस्या कुछ देर के लिए होती है और कुछ लोगो में लंबे समय तक रहती है। आज लोगो की आबादी बढ़ने के साथ मुंह की बदबू की समस्या बढ़ती जा रही है। इस लेख में मुंह की बदबू के समस्या के बारे में विस्तार से बताने वाले है।
- मुंह की बदबू के कारण क्या है ? (What are the Causes of Bad Breath in Hindi)
- मुंह की बदबू के लक्षण क्या है ? (What are the Symptoms of Bad Breath in Hindi)
- मुंह की बदबू का इलाज क्या है ? (What are the Treatments for Bad Breath in Hindi)
- मुंह की बदबू से बचाव कैसे करे ? (Prevention of Bad Breath in Hindi)
मुंह की बदबू के कारण क्या है ? (What are the Causes of Bad Breath in Hindi)
मुंह की बदबू आने के कारण तीन तरह के होते है। जिनमे ओरल, नॉन ओरल, अन्य कारण शामिल है।
- मुंह की बदबू आने के ओरल कारण – मुंह के अंदर बहुत से जीवाणु रहते है जो जीभ के पीछे होते है। मुंह में बदबू आना सामान्य समस्या है क्योंकि मुंह में गर्माहट होने से बदबू आता है। बैक्टीरिया के विकास होने से मुंह की समस्या बढ़ जाती है। मुंह की सफाई का खास ध्यान देना चाहिए।
- दांतो में खाना फस जाने पर यदि उसकी सफाई न करे तो मुंह में संक्रमण होकर बदबू आने लगती है।
- मसूड़ों की समस्या के कारण मुंह से बहुत बदबू आती है। खासतौर पर पायरिया होने बदबू बढ़ जाती है।
- अगर किसी व्यक्ति को लार अधिक होता है तो उसको मुंह से बदबू की समस्या होती है।
- कुछ ओरल स्वास्थ्य के अन्य कारण –
- मुंह में घाव रहना।
- दांतो में भोजन फसना।
- दांतो पर लगाई गयी टोपी।
- मुंह के छाले।
- मुंह का कैंसर।
- मुंह की बदबू आने के नॉन ओरल कारण – मुंह में बदबू की समस्या कुछ बीमारियों के कारण हो सकता है।
- जैसे: गुर्दे की बीमारी रहना।
- डायबिटीज से पीड़ित होना। (और पढ़े – डायबिटीज के प्रकार)
- फेफड़े की बीमारी।
- नाक की बीमारी होना।
- साइनस की समस्या रहना।
- फेफड़ो में बैक्टीरियल गतिविधि होना।
- मुंह की बदबू के अन्य कारण – भोजन में अधिक प्याज, लहसुन और मसालेदार आहार लेने से मुंह में बदबू आने लगती है। हालांकि यह कुछ समय बाद अपने आप ठीक हो जाती है।
- लोगो के अधिक तंबाकू खाने व धूम्रपान करने से मुंह में बदबू आने लगती है। इस कारण मसूड़ों पर बुरा प्रभाव पड़ता है और मसूड़े सड़ने लगते है।
मुंह की बदबू के लक्षण क्या है ? (What are the Symptoms of Bad Breath in Hindi)
मुंह की बदबू आने के निम्नलिखित लक्षण नजर आ सकते है।
- बुखार होना।
- नाक बहना।
- बलगम वाली खांसी आना।
- गले में छाले होना।
- कुछ चिकिस्तक स्थिति भी शामिल है।
- मुंह की बदबू के साथ दांत निकल जाना।
- मसूड़े से खून आना।
- मसूड़े में सूजन आना। (और पढ़े – दांतो में सड़न क्यों होती है)
- मसूड़े में दर्द होना।
- अगर मुंह की बदबू की समस्या लंबे समय से हो रही है तो चिकिस्तक से जांच करवाए।
मुंह की बदबू का इलाज क्या है ? (What are the Treatments for Bad Breath in Hindi)
मुंह की बदबू का उपचार कारणों के आधार पर किया जाता है। चिकिस्तक परीक्षण के द्वारा समस्या तक पहुंचते है।
- अगर आपके मसूड़ों में किसी तरह की समस्या के कारण मुंह की बदबू आ रही है तो चिकिस्तक मसूड़ों का उपचार करने के लिए कुछ दवाइया या दवा लगाने की सलाह दे सकते है। दांतो में बैक्टीरिया हमले होने से बदबू की समस्या बढ़ती है इसलिए चिकिस्तक सफाई करने की सलाह दे सकते है।
- अगर दांतो में कीड़े लग जाते है तो उसे हटाने की जरूरत होती है। चिकिस्तक दांत को हटाकर वहा कुछ भर देते है ताकि छेद नजर ना आये।
- अगर व्यक्ति को डायबिटीज या किडनी की बीमारी है तो उनके मुंह से बदबू आने की समस्या होती है। आपके बदबू के कारण का पता लगाने के लिए कारण का पता लगा सकते है। परीक्षण करने के लिए रक्त शर्करा, लिवर परीक्षण, किडनी परिक्षण किया जाता है।
- मुंह की बदबू को दूर करने के लिए सबसे पहले मुंह की सफाई करना बेहद जरुरी होता है।
- दांतो की सफाई दिन में दो बार करना चाहिए। दांतो की सफाई करने से साथ जीभ की सफाई भी जरुरी होती है। (और पढ़े – दांतो से कीड़े दूर करने का घरेलू उपचार)
- भोजन करने के बाद पानी से कुल्ला करना चाहिए।
मुंह की बदबू से बचाव कैसे करे ? (Prevention of Bad Breath in Hindi)
मुंह की बदबू को दूर करने के लिए कुछ निम्न उपाय से बचाव कर सकते है।
- दांतो की रोजाना सफाई करे।
- दांतो में समस्या होने पर तुरंत चिकिस्तक से संपर्क करे।
- धूम्रपान व तबांकू का सेवन करने से बचे।
- प्याज व मसालेदार भोजन का अत्यधिक सेवन करने से बचे। इसके अलावा अधिक मीठा व्यंजन का सेवन से बचे।
- मुंह को सूखने न दे इसके लिए तरल पदार्थ अधिक पिए जिनमे पानी, फलो के रस, सब्जी के सुप का सेवन करे।
- शराब का सेवन करने से बचाव करे।
अगर आपके मुँह सुख जाते है तो आप चिकिस्तक से कुछ दवाएं ले सकते है। अगर आपके मुंह की बदबू की समस्या अधिक हो रही है तो किसी अच्छे जनरल फिजिशियन (General Physician) से संपर्क करे।
हमारा उद्देश्य केवल आपको लेख के माध्यम से जानकारी देना है। हम आपको किसी तरह दवा, उपचार की सलाह नहीं देते है। आपको अच्छी सलाह केवल एक चिकिस्तक ही दे सकता है। क्योंकि उनसे अच्छा दूसरा कोई नहीं होता है।