जानिए बाजरा के फायदे और नुकसान। Benefits and Side-Effects of Bajra (Millet) in Hindi
जनवरी 21, 2020 Lifestyle Diseases 10788 ViewsBajra (Millet) Meaning in Hindi
बाजरा एक तरह का अनाज है जिसे पहले के ज़माने पर पशुओं के लिए उगाया जाता था। किंतु बाजरा के गुणों के बारे में जानने के बाद लोग अपने आहार में शामिल करने लगे। इसका उत्पादन बहुत से देश करने लगे है। इसका उत्पादन सुखी जगह पर अधिक होता है। पुरे दुनिया में बाजरा के बहुत से किस्म पाए जाते है। भारत में बाजरा की खेती खासतौर पर गर्म स्थान राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश व महाराष्ट्र में होती है। बाजरा में बहुत से विटामिन और खनिज होते है जो सेहत को स्वस्थ रखने में मदद करता है। अक्सर लोग बाजरे की रोटी खाना पसंद करते है यह वजन कम करने में सहायता करता है और कैलोरी को बढ़ता है। चलिए इस लेख में आपको बाजरा के पौष्टिक तत्व और फायदे और नुकसान के बारे में विस्तार से बताने वाले है।
- बाजरा के पौष्टिक तत्व और खनिज क्या है ? (What are the Nutrients and Minerals Found in Bajra (Millet) in Hindi)
- बाजरा के फायदे क्या है ? (What are the Benefits of Bajra (Millet) in Hindi)
- बाजरा के नुकसान क्या है ? (What are the Side-Effects of Bajra (Millet) in Hindi)
बाजरा के पौष्टिक तत्व और खनिज क्या है ? (What are the Nutrients and Minerals Found in Bajra (Millet) in Hindi)
बाजरा में भरपूर मात्रा में पौष्टिक तत्व होता है। इसमें ऊर्जा, कैलोरी, नमी, प्रोटीन, खनिज फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, फास्फोरस और आयरन आदि है।
बाजरा के फायदे क्या है ? (What are the Benefits of Bajra (Millet) in Hindi)
बाजरा के निम्नलिखित स्वास्थ्य लाभ है।
बालो के लिए – बालो की गिरती समस्या को ठीक करने के लिए बाजरे की रोटी अपने आहार में शामिल करना चाहिए। बाजरा में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है जो बालो की जड़ो को मजबूत करता है। इसके अलावा बाजरा में मैग्नीशियम होता है जो सूजन को कम करता है। बालो में अधिक रुसी समस्या है तो उसे भी कम करता है। कुछ अध्ययन के अनुसार बाजरा शरीर को अच्छी मात्रा में प्रोटीन प्रदान करता है और बालो की सुरंदरता को बढ़ाता है। आपके बाल घने और चमकीले नजर आते है। (और पढ़े – बाल गिरने के कारण क्या है)
दिल को स्वस्थ रखने में – दिल हमारे शरीर के लिए बहुत महत्वपूर्ण अंग होता है। इसे स्वस्थ रखने के लिए अपने आहार में पौष्टिक आहार का सेवन करना चाहिए। पौष्टिक आहार में बाजरा लाभदायक होता है। इसमें पोटेशियम व मैग्नीशियम अच्छी मात्रा में होता है जो रक्त के प्रवाह को सुचारु करता है। इसके अलावा हृदय रोग का कोई जोखिम नहीं होता है। अपनी रोटियों में बाजरा को शामिल करना चाहिए।
मधुमेह के लिए फायदेमंद – मधुमेह के रोगियो को अपने खान पान का सही पालन करना चाहिए। अक्सर इन मरीजों को कब्ज की शिकायत होती रहती है। इसका मुख्य कारण आहार की कमी होना इसलिए बाजरा की रोटी का सेवन करनी चाहिए। आप अपने रात के भोजन में सब्जी के साथ गेहू की रोटी के जगह पर बाजरे की रोटी ले सकते है। इसके अलावा हर महीने चिकिस्तक से अपने शुगर की जांच करवाते रहे। मीठे व्यंजनों से बचाव करे।
कोलेस्ट्रॉल कम करने में – कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना शरीर के लिए अच्छा नहीं होता है। यह हृदय के जोखिम को बढ़ाता है। इसलिए बाजरा का सेवन करना चाहिए। इसमें अच्छी मात्रा में फाइबर होता है। फाइबर कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करने में मदद करता है। कुछ शोध के अनुसार फाइबर बुरे कोलेस्टॉल को कम करता है। अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। तैलीय पदार्थ कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते है। इसलिए बाजरा की रोटी को खाए और कोलेस्ट्रॉल को कम करे। कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण रहने से हृदय का जोखिम नहीं रहता है।
कैंसर को रोकने में – कैंसर के शुरुवाती लक्षण नजर आने पर मरीज को तुरंत उपचार करना शुरू करना चाहिए। महिलाओं को स्तन कैंसर की समस्या को कम करने के लिए आहार में बाजरा की रोटी का सेवन करना चाहिए। इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा में होती है जो स्तन कैंसर की समस्या से छुटकारा दिलाती है। जिन महिलाओं को स्तन से जुडी समस्या है, उनको बाजरा की रोटी का सेवन करना चाहिए। (और पढ़े – स्तन कैंसर क्यों होता है और स्तन कैंसर का उपचार)
अस्थमा दूर करने में – अस्थमा श्वसन संबंधित समस्या है जिसमे व्यक्ति को सांस लेने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है। इन समस्या को ठीक करने के लिए बाजरा का सेवन रोजाना करना चाहिए। अस्थमा को विकसित होने से बाजरा रोकता है। कुछ शोध में बतलाया गया है की अगर बच्चे को पहले से अस्थमा है तो बाजरा खिलाते रहे, इससे अस्थमा धीरे-धीरे ठीक होने लगता है। इसलिए जिन लोगो को अस्थमा की समस्या है उनको बाजरा का सेवन जरूर करना चाहिए।
वजन कम करने में – आजकल लोग अपने मोटापे से परेशान है और इसलिए तरह तरह के डाइट प्लान बनाते है। इन डाइट में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका बाजरा निभाता है। इसमें अच्छी मात्रा में फाइबर होता है जो वसा की कमी करता है। कैलोरी को कम करता है। शरीर का वजन संतुलित होने लगता है। अगर आप डाइट काट रहे है तो बाजरा की रोटी को जरूर खाये। (और पढ़े – जौ के फायदे ओर नुकसान)
बाजरा के नुकसान क्या है ? (What are the Side-Effects of Bajra (Millet) in Hindi)
बाजरा के बहुत से फायदे है, लेकिन अत्यधिक मात्रा में सेवन करने से कुछ नुकसान हो सकते है।
- बाजरा का अत्यधिक मात्रा में सेवन करने से थाइरोइड और घेंघा की समस्या उत्पन्न होती है। क्योंकि बाजरा में कुछ ऐसे पदार्थ होते है जो आयोडीन को अवशोषित करते है।
- जिन लोगो को थायरॉइड की समस्या है उनको इसका सेवन करने से परहेज करना चाहिए। यह थायरॉइड की समस्या को बढ़ावा देता है।
अगर आपको बाजरा का सेवन करने से स्वास्थ्य में किसी तरह की समस्या हो रही है, तो कुछ दिनों के लिए इसका सेवन रोक दे और नजदीकी जनरल फिजिशियन (General Physician) से संपर्क करें।
हमारा उद्देश्य आपको रोगो के प्रति जानकारी देना है हम आपको किसी तरह के दवा, उपचार, सर्जरी की सलाह नहीं देते है। आपको अच्छी सलाह केवल एक चिकिस्तक दे सकता है क्योंकि उनसे अच्छा दूसरा नहीं होता है।