जानिए खुबानी के फायदे और नुकसान। Benefits And Side-Effects of Apricot in Hindi
जुलाई 31, 2019 Lifestyle Diseases 8811 ViewsApricot Meaning in Hindi.
खुबानी जिसे अंग्रेजी में एप्रीकॉट (Apricot) के नाम से जाना जाता है। खुबानी एक बीज युक्त फल है। यह फल भारत में पहाड़ी जगहों पर जैसे: हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर इत्यादि राज्यों में उगाया जाता है। खुबानी का रंग पीला या नारंगी होता है। खुबानी का छिलका मुलायम और खुदरा होता है। इसके पेड़ की लंबाई लगभग 7-10 तक होती है। खुबानी पेड़ की टहनिया और पत्ते फैले हुए रहते है। खुबानी में कई तरह के खनिज व विटामिन होते है। खुबानी को ताजा ही नहीं बल्कि मावा के रूप में भी
खाया जाता है। खुबानी का प्रयोग विभिन्न तरह के जेम और जैली बनाने में किया जाता है। चलिए खुबानी के चमत्कारी गुणों के बारे में और जानकारी प्राप्त करते है।
- खुबानी में कौन से पौष्टिक तत्व पाए जाते है ? (What are The Minerals, Vitamin and Proteins Found in Apricot in Hindi)
- खुबानी के क्या फायदे है ? (What are The Benefits of Apricot in Hindi)
- खुबानी के नुकसान क्या है ? (What are The Side-Effects of Apricot in Hindi)
खुबानी में कौन से पौष्टिक तत्व पाए जाते है ? (What are The Minerals, Vitamin and Proteins Found in Apricot in Hindi)
खुबानी एक प्रकार का फल है। खुबानी में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के, विटामिन इ, और नियासिन प्रचुर मात्रा में होती है। खनिजों में पोटैशियम, कॉपर मैगनीज, मैग्नीशियम और फास्फोरस होता है। खुबानी में अधिक मात्रा में फाइबर पाया जाता है। जो शरीर को संतुलित रखने में सहायता करती है।
खुबानी के क्या फायदे है ? (What are The Benefits of Apricot in Hindi) ?
- त्वचा के लिए :- खुबानी का तेल त्वचा पर लगाने से त्वचा सम्बंधित समस्याएं दूर हो जाती है। क्योकि खुबानी में प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होता है।
- आंखो के लिए :- खुबानी आंखो के लिए बहुत फायदेमंद होता है। खुबानी में उच्च स्तर में बीटा-केरोटीन, एंटीऑक्सीडेंट होता है। जो आंखो की रौशनी को बढ़ाता है। आंखो से जुडी अन्य समस्याओं को भी दूर करता है।
- एनीमिया के इलाज में :- खुबानी में लोहे और तांबा तत्व उपस्थित होते है जो हीमोग्लोबिन का निर्माण करने में मदद करते है। जिससे व्यक्ति को थकान और कमजोरी नहीं होती है। शरीर में लाल रक्त का निर्माण होता है। एनीमिया की समस्या दूर हो जाती है।
- बुखार के लिए :- खुबानी का रस बुखार पीड़ितों के लिए बहुत लाभदायक होता है। इसमें मौजूद विटामिन और खनिज बुखार को ठीक करते है।
- कैंसर से बचाव ;- खुबानी में केरोटीन नाइट और एंटीऑक्सीडेंट यौगिक होते है। जिसे एंटी कैंसर भी कहते है। इसका सेवन करने से ये कैंसर के जोखिमों को कम कर देता है। कैंसर से बचाने में मदद करता है।
- अस्थमा के लिए :- खुबानी के तेल से मालिश करने पर अस्थमा की समस्या कम होती है। खुबानी के तेल में प्राकृतिक गुण होते है। जो अस्थमा से राहत पहुंचाते है।
- कान दर्द के लिए :- कान के दर्द का इलाज करने के लिए खुबानी तेल की दो बूंद ही काफी होती है। वैज्ञानिको का मानना है खुबानी के एंटीऑक्सीडेंट कान के दर्द से राहत दिलाते है।
- हृदय के लिए :- खुबानी हृदय से जुडी सभी बीमारियों की रोकथाम करने में सहायता करता है। खुबानी में प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और उच्च मात्रा में पोटैशियम, फाइबर होता है।
- हड्डियों के लिए :- खुबानी हड्डियों को मजबूत रखने में सहायता करता है। क्योकि खुबानी में अधिक कैल्शियम होता है।
- वजन कम करने के लिए :- खुबानी में प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है। जो शरीर में वसा की मात्रा को कम करता है और वजन बढ़ने नहीं देता है। जिससे शरीर संतुलित बना रहता है।
- गर्भावस्ता में :- पुराने समय से ही खुबानी का बांझपन, रक्तस्राव और ऐंठन के इलाज के लिए सलाह दी जाती रही है। इसमें मौजूद विटामिन ए, इ, के और साथ में सिलिकॉन, फास्फोरस, कैल्शियम, लोहे एनीमिया से बचाता हैं। पोटैशियम जैसे खनिज गर्भवती महिलाओं और स्तनपान करने वाली महिला के लिए फायदेमंद होता है।
- कब्ज के लिए :- अगर व्यक्ति को कब्ज की समस्या है तो रोजाना सूखे खुबानी का सेवन करना चाहिए। जिससे कब्ज की समस्या नहीं होगी। (कब्ज के इलाज के बारे और पढ़े – What is Treatments of Constipation in Hindi )
खुबानी के नुकसान क्या है ? (What are The Side-Effects of Apricot in Hindi)
- एलर्जी :- यदि किसी व्यक्ति को खुबानी से एलर्जी है तो उसे इसका सेवनबि लकुल भी नहीं करनी चाहिए। एलर्जी से त्वचा सम्बंधित समस्या हो सकती है।
- मधुमेह :- मधुमेह के मरीजों को सूखे खुबानी नहीं खाना चाहिए। उनके लिए हानिकारक होती है।
- लोव ब्लड प्रेशर :- लोव ब्लड प्रेशर वाले व्यक्तियों को खुबानी का सेवन नहीं करना चाहिए।
- इस बात ध्यान रखे खुबानी के बीज में साइनाइट होता है जो बहुत हानिकारक जहर होता है। खुबानी के बीज का सेवन एक दिन में 30 से अधिक नहीं करना चाहिए
अगर आपको खुबानी का सेवन करने से स्वास्थ्य में किसी प्रकार की समस्या हो रही है तो तुरंत इसका सेवन बंद कर दे। और अपने नजदीकी जनरल फिजिशियन डॉक्टर (General Physician Doctor) से संपर्क करें।