खजूर के फायदे और नुकसान। Benefits and Side-Effects of Dates in Hindi.

नवम्बर 22, 2019 Lifestyle Diseases 11277 Views

English हिन्दी Tamil العربية

 Dates ka Matlab (Meaning) in Hindi.

खजूर स्वाद में बहुत ही मीठा होता है। इसमें उच्च मात्रा में फाइबर मौजूद होता है जो वसा कम करने में सहायता करता है। खजूर को इस्लाम धर्म में रोजा खोलने के लिए खाया जाता है। उनका मानना खजूर से अच्छा मेवा दूसरा नहीं होता है। खजूर की पेड़ की लंबाई बहुत बड़ी होता है और इसकी पत्तिया 5 से 6 मीटर लंबी होती है। खजूर का उत्पादन सर्वप्रथम इराक में हुआ था इसके बाद अरब अन्य देशो में खजूर का उत्पादन किया जाने लगा है। खजूर का उपयोग आइसक्रीम, कॉस्मेटिक, औषधियों में किया जाता है। ताजा खजूर अधिकतर अगस्त से दिसंबर में बाजारों में बिकना शुरू हो जाता है। खजूर में अच्छी मात्रा में पोषक तत्व और खनिज उपस्थित है जो सेहत के लिए लाभदायक होता है। चलिए आपको खजूर के फायदे और नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करेंगे।

  • खजूरके पौष्टिक तत्व और खनिज क्या क्या है ? (What are the Nutrients and Minerals Found in Dates in Hindi)
  • खजूरके फायदे क्या है ? (What are the Benefits of Dates in Hindi)
  • खजूरके नुकसान क्या है ? (What are the Side-Effects of Dates in Hindi)

खजूर के पौष्टिक तत्व और खनिज क्या क्या है ? (What are the Nutrients and Minerals Found in Dates in Hindi)

खजूर में पौष्टिक तत्व और खनिज भरपूर मात्रा में पाए जाते है। इसमें पानी, ऊर्जा कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, टोटल लिपिड (फैट), कोलेस्ट्रॉल, फाइबर (टोटल डायटरी)शुगर, मिनरल्स, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटैशियम, सोडियम, जिंक, विटामिन, थायमिन, राइबोफ्लेविन, नियासिन, विटामिन बी-6, फोलेट, विटामिन ए, विटामिन के (फाइलोक्विनोन) आदि पौष्टिक तत्व है जो बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद करते है।

खजूर के फायदे क्या है ? (What are the Benefits of Dates in Hindi)

खजूर के निम्नलिखित फायदे होते है।

  • बवासीरसे बचाव करें – बवासीर एक पीड़ादायक रोग है। इसमें शौच करने में दर्द व मल में रक्त की समस्या होती है। खजूर में अच्छी मात्रा में फाइबर होताआ है जो बवासीर की समस्या होने नहीं देता है। नियमित रूप से खजूर का सेवन करने से बवासीर से आराम मिलता है। (और पढ़े – बवासीर के कारण और उपचार क्या है)
  • डायरियाकी रोकथाम करें –  डायरिया की समस्या को रोकने में खजूर फायदेमंद होता है। कुछ अध्ययन में पाया गया है की किसी भी तरह के बच्चो में हो रहे दस्त को रोकने में लाभदायक है। खजूर में अच्छी मात्रा में पोटैशिम होता है जो दस्त यानि डायरिया को रोकता है। (और पढ़े – डायरिया क्या है)
  • कोलेस्ट्रॉलनियंत्रण करें – कोलेस्ट्रॉल शरीर में अधिक होने पर हृदय संबंधित समस्या का जोखिम अधिक रहता है। इसलिए खजूर का सेवन करना चाहिए। इसमें कोलेस्ट्रॉल कम होता है और यह कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण करने में सहायता करता है।
  • इम्युनिटीबढ़ाने में – खजूर में भरपूर मात्रा में फाइबर व बहुत से विटामिन मौजूद रहता है। यह शरीर को मजबूत करने में फायदेमंद होता है। इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट व एंटी बैक्टीरियल गुण होते है जो संक्रमण से लड़ने में मदद कर शरीर को सुरक्षा प्रदान करते है। इस सुरक्षा कवच को इम्युनिटी कहते है। इम्युनिटी मजबूत होने पर छोटी मोटी बीमारिया नहीं होती है। जैसे फ्लू, सर्दी -जुखाम आदि।
  • कब्जदूर करने में – कब्ज की समस्या  हो या बच्चे सभी पीड़ित हो रहे है। इसका मुख्या कारण गलत पीने की आदत होना। खजूर में अच्छी मात्रा में फाइबर  होता है। फाइबर मल को उत्तेजित करता है। जिससे मल त्यागने में आसानी होती है। कब्ज की समस्या भी दूर हो जाती है। जिन लोगो को कब्ज की समस्या है उनको गुनगुने पानी के साथ खजूर का सेवन करना चाहिए। ऐसा कुछ दिन करने के पश्चात परिणाम नजर आएगा। (और पढ़े – कब्ज का उपचार क्या है)
  • यौनस्वास्थ्य के लिए – कुछ शोध के अनुसार यौन स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए खजूर फायदेमंद होता है। खजूर में प्राकृतिक रूप से एमिनो एसिड प्राप्त हॉट है। जो आपके यौन स्वास्थ्य को अच्छा बनाये रखने में सहायता करता है। रोजाना खजूर का सेवन करने से आपका यौन स्वास्थ्य अच्छा बना रहता है। क्योंकि अच्छी मात्रा में प्रोटीन होता है जो शरीर को मजबूती देता है।
  • सूजनकम करने में लाभकारी – खजूर में सूजन कम करने वाले विरोधी गुण होते है। इसके अलावा अच्छी मात्रा में मैग्नीशियम होता है जो प्रतिशा प्रणाली को मजबूत करता है और लड़ने में मदद करता है  इस वजह से सूजन की समस्या कम होती है। खजूर को रात को सोने के पहले खाए। तब यह अधिक लाभदायक होता है।
  • हृदयके लिए – हृदय को स्वस्थ रखने में खजूर बहुत फायदेमंद होता है। खजूर में अच्छी मात्रा में आयरन, विटामिन ए व कोलेस्ट्रॉल कम होता है। जो दिल की धामियो को स्वस्थ करता है। रोजाना खजूर का सेवन करने से हृदय सम्बंधित समस्या का जोखिम नहीं होता है। जैसे अनियमित धकड़ना, हार्ट ब्लॉकेज आदि। (और पढ़े – कीवी के फायदे हृदय के लिए)
  • हड्डियोंकी मजबूती – खजूर में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम का अच्छा स्त्रोत है। जो हड्डियों की कमजोरी दूर कर मजबूत बनाता है। अगर आप एक ग्लास दूध के साथ दो खजूर खाते है, तो आपकी हड्डियों को मजबूती मिलती है। हड्डिया मजबूत होने से गठिया, ऑस्टियोपोर्सेस आदि का जोखिम नहीं रहता है।

खजूर के नुकसान क्या है ? (What are the Side-Effects of Dates in Hindi)

खजूर के लाभ तो बहुत होता है। लेकिन अत्यधिक मात्रा में सेवन करने से कुछ नुकसान हो सकते है। यह नुकसान इस तरह है।

  • अत्यधिकमात्रा में खजूर का सेवन करने से मोटापा बढ़ सकता है। क्योंकि इसमें कैलोरी अधिक होता है।
  • छोटेशिशुओं को खजूर का सेवन नहीं करवाना चाहिए उनके आंत के लिए नुकसानदायक हो सकते है। छोटे बच्चो की आंत पूरी तरह विकसित नहीं हुआ रहता है।
  • अत्यधिकमात्रा में खजूर का सेवन ना करे। क्योंकि खजूर में पोटैशियम, मैग्नीशियम उच्च मात्रा में होता है जो मांसपेशियो में कमजोरी की समस्या उत्पन्न कर सकता है।
  • गर्भवतीमहिला को कितनी मात्रा में खजूर का सेवन करना चाहिए अपने चिकिस्तक से सलाह पर खाये

अगर आपको खजूर का सेवन करने से स्वास्थ्य में किसी प्रकार की अनियमियता हो रही है, तो इसका सेवन कम कर दे तथा अपने नजदीकी जनरल फिजिशियन (General Physician) से संपर्क करें।

हमारा उद्देश्य केवल आपको लेख के माध्यम से जानकारी देना है।हम आपको किसी तरह दवा, उपचार की सलाह नहीं देते है।आपको अच्छी सलाह केवल एक चिकिस्तक ही दे सकता है क्योंकि उनसे अच्छा दूसरा कोई नहीं होता है।


Login to Health

Login to Health

लेखकों की हमारी टीम स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र को समर्पित है। हम चाहते हैं कि हमारे पाठकों के पास स्वास्थ्य के मुद्दे को समझने, सर्जरी और प्रक्रियाओं के बारे में जानने, सही डॉक्टरों से परामर्श करने और अंत में उनके स्वास्थ्य के लिए सही निर्णय लेने के लिए सर्वोत्तम सामग्री हो।

Over 1 Million Users Visit Us Monthly

Join our email list to get the exclusive unpublished health content right in your inbox


    captcha