फालसा फल के फायदे । Falsa Fruit Benefits in Hindi

मई 8, 2021 Lifestyle Diseases 1380 Views

हिन्दी

फालसा फल का मतलब हिंदी में,    (Falsa Fruit Benefits Meaning in Hindi)

फालसा फल के फायदे

आजकल बीमारिया लोगो को जल्दी अपना शिकार बना लेती है क्योंकि लोग अपना ध्यान ठीक से नहीं रखते है। लोग समय बचाने के लिए जंक फ़ूड का सेवन कर लेते है जिससे शरीर को प्रोटीन मिल नहीं पाता है और पाचन तंत्र खराब होने लगता है। चिकिस्तक लोगो को हमेशा फल का सेवन करने की सलाह देते है। ताकि बीमारियों से बचा जा सके। फालसा फल में अच्छी मात्रा में पोषक तत्व होता है जो आपको छोटी-मोटी बीमारियों से बचाव करने में मदद करती है। फालसा फल के फायदे की बात करे तो गठिया, कैंसर, अस्थमा, डायबिटीज, हृदय आदि में मददगार होता है। चलिए आज के लेख के माध्यम से फालसा फल के बारे में विस्तार से बताते हैं। 

  • फालसा के पोषक तत्व ? (Nutritional Value of Falsa Fruit in Hindi)
  • फालसा फल के फायदे ? (Benefits of Falsa Fruit in Hindi)
  • फालसा फल के नुकसान ? (Side-Effects of Falsa Fruit in Hindi)
  • फालसा फल के उपयोग ? (Uses of Falsa Fruit in Hindi)

फालसा के पोषक तत्व ? (Nutritional Value of Falsa Fruit in Hindi)

फालसा में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व शामिल है। इसमें अच्छी मात्रा में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, ऐश, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, फास्फोरस, पोटैशियम, सोडियम, विटामिन बी1, विटामिन बी2, विटामिन बी3, विटामिन सी, विटामिन ए आदि है। 

(और पढ़े – कैल्शियम की कमी से होने वाले रोग)

फालसा फल के फायदे ? (Benefits of Falsa Fruit in Hindi)

फालसा फल के निम्नलिखित फायदे है। चलिए आगे बताते हैं। 

  • डायबिटीज को नियंत्रण करने में – फालसा फल में ग्लाइसेमिक इंडेक्स पाया जाता है जो डायबिटीज को नियंत्रण करने में मदद करता है। अपने फलो में फालसा फल को शामिल करनी चाहिए। कुछ शोध के अनुसार फालसा फल रक्त शर्करा के स्तर को सामान्य करने में प्रभावी होता हैं। (और पढ़े – डायबिटीज के घरेलू उपचार)
  • गठिया दर्द दूर करने में – गठिया दर्द दूर करने में फालसा फल उपयोगी माना जाता है। इसमें अच्छी मात्रा में इंटेफ्लेमेट्री गुण होता है जो दर्द व सूजन को कम करने में मदद करता है। इसमें एंटी आर्थरिटिस के गुण व अन्य योगिक है जो गठिया के लिए प्रभावी माना जाता हैं। (और पढ़े – गठिया के आयुर्वेदिक उपचार)
  • अस्थमा के लिए फायदेमंद – अस्थमा सांस से जुडी बीमारी है जो जटिल होने पर काफी खतरनाक साबित होती है। अस्थमा के मरीजों को फालसा का सेवन करना चाहिए। इसमें अच्छी मात्रा में प्रोटीन व खनिज मौजूद है जो अस्थमा में सुधार लाता है। कुछ शोध के अनुसार फालसा फल का सेवन अपने अन्य फल के साथ कर सकते हैं। (और पढ़े – अस्थमा के कारण क्या हैं)
  • हृदय के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद – हृदय के स्वास्थ्य को अच्छा रखना बहुत जरुरी होता है क्योंकि हृदय स्वस्थ रहने से शरीर का स्वास्थ्य अच्छा रहता है। फलसा में अच्छी मात्रा में फाइबर होता है। इसके अलावा एंटीऑक्सीडेंट व एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद है जो हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करती है। मोटापा कम होने से हृदय रोग का जोखिम कम होता है। (और पढ़े – हृदय को स्वस्थ रखने के लिए उपाय)
  • एनीमिया से बचाव करने में – आयरन की कमी होने से एनीमिया की समस्या होने लगती है। ऐसे में आयरन युक्त चीजे खाने की सलाह देते है। फालसा फल में अच्छी मात्रा में आयरन मौजूद होता है। यह एनीमिया के जोखिम को कम करने में मदद करता है। अपने फलो में फालसा को शामिल करें। (और पढ़े – एनीमिया के कारण क्या हैं)
  • डायरिया को ठीक करने में – डायरिया रोग एक तरह मामूली समस्या है लेकिन अत्यधिक बढ़ने पर गंभीर हो सकती है। ऐसे में व्यक्ति को अपना विशेष ध्यान रखना चाहिए। डायरिया को कम करने में फालसा उपयोगी होता है। इसमें कई तरह के यौगिक और गुण है जो डायरिया को ठीक करने में मदद कर सकते हैं। (और पढ़े – डायरिया का इलाज क्या हैं)

फालसा फल के नुकसान ? (Side-Effects of Falsa Fruit in Hindi)

फालसा फल के फायदे तो बहुत है साथ ही कुछ मामलो में नुकसान हो सकता हैं। 

  • अगर आपको फालसा फल के सेवन से एलर्जी होती है तो इस फल से परहेज करना चाहिए। 
  • अगर आप किसी तरह की विशेष दवाइयों का सेवन करते है तो फालसा फल का सेवन करने से पहले से चिकिस्तक से संपर्क करना चाहिए। 
  • यदि कैल्शियम की अधिक मात्रा में समस्या होती है तो आपको फालसा फल को कम मात्रा में खाना चाहिए। 
  • किडनी से जुडी समस्या होने पर फालसा फल का सेवन करने से पहले चिकिस्तक से संपर्क करना चाहिए। (और पढ़े – किडनी स्टोन के पेशेंट का डाइट प्लान क्या हैं)

फालसा फल के उपयोग ? (Uses of Falsa Fruit in Hindi)

फालसा फल का उपयोग अपने आहार में कर सकते है। इसका उपयोग निम्न तरीके से कर सकते है। चलिए आगे बताते हैं। 

  • फालसा फल का उपयोग शरबत बनाने के लिए कर सकते है। इसमें थोड़ा नींबू डाल सकते हैं। 
  • फालसा फल का उपयोग जूस के रूप में कर सकते है आप चाहे तो गुलाब जल डाल सकते हैं। 
  • फालसा फल का उपयोग फलो के सलाद में कर सकते हैं। 
  • फालसा फल का उपयोग का मीठे सिरप बनाने के लिए उपयोग किया जा सकता हैं। 
  • फालसा फल का उपयोग आहार में कर सकते हैं। 
  • फालसा फल इतने नरम होते है की खाते ही घुलने लगते हैं। (और पढ़े – इम्युनिटी बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए)

हमें आशा है की आपके प्रश्न फालसा फल के फायदे ? का उत्तर इस लेख के माध्यम से दे पाएं।

अगर आपको फालसा फल के सेवन से स्वास्थ्य में किसी तरह की अनियमियता हो रही है, तो सामान्य चिकिस्तक (General Physician) से संपर्क कर सकते हैं। 

हमारा उद्देश्य केवल आपको लेख के माध्यम से जानकारी देना है। हम आपको किसी तरह दवा, उपचार की सलाह नहीं देते है। आपको अच्छी सलाह केवल एक चिकिस्तक ही दे सकता है। क्योंकि उनसे अच्छा दूसरा कोई नहीं होता है।


Best General Physician in Delhi

Best General Physician in Mumbai

Best General Physician in Chennai

Best General Physician in Bangalore


Login to Health

Login to Health

लेखकों की हमारी टीम स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र को समर्पित है। हम चाहते हैं कि हमारे पाठकों के पास स्वास्थ्य के मुद्दे को समझने, सर्जरी और प्रक्रियाओं के बारे में जानने, सही डॉक्टरों से परामर्श करने और अंत में उनके स्वास्थ्य के लिए सही निर्णय लेने के लिए सर्वोत्तम सामग्री हो।

Over 1 Million Users Visit Us Monthly

Join our email list to get the exclusive unpublished health content right in your inbox


    captcha