टूना मछली के फायदे । Benefits of Tuna Fish in Hindi
दिसम्बर 11, 2020 Lifestyle Diseases 2798 Viewsटूना मछली का मतलब हिंदी में, (Tuna Fish Meaning in Hindi)
टूना मछली नमकीन पानी यानि समुद्र में पाई जाने वाली मछली है। यह मछली मैकरेल परिवार की सदस्य मानी जाती है और इसकी लंबाई 1 फिट से 15 फिट तक की होती है। अन्य मछलियों की तुलना में टूना मछली में पारा सामग्री अधिक होता है। इस मछली में ओमेगा एसिड 3 और विटामिन बी होता है जो स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। इसके फायदे की बात करे तो वजन कम करने में, हृदय रोग के जोखिम कम करने और रक्त कैंसर की रोकथाम कर सकता है। शायद बहुत से लोग टूना मछली के बारे में जानते नहीं होंगे, की यह अपने गुणों के लिए जानी जाती है। चलिए आज के लेख में आपको टूना मछली के पोषक तत्व, फायदे व नुकसान के बारे में बताने वाले हैं।
- टूना मछली के पोषक तत्व ? (Nutrients Value of Tuna Fish in Hindi)
- टूना मछली के फायदे ? (Benefits of Tuna Fish in Hindi)
- टूना मछली के नुकसान ? (Side-Effects of Tuna Fish in Hindi)
टूना मछली के पोषक तत्व ? (Nutrients Value of Tuna Fish in Hindi)
टूना मछली में बहुत पोषक तत्व मौजूद है, इसमें विटामिन डी, विटामिन बी 6, विटामिन बी 12, फास्फोरस व पोटेशियम होता है। इसके अलावा थायमिन, मैग्नीशियम और आयोडीन होता है जो स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। (और पढ़े – विटामिन डी की कमी के कारण)
टूना मछली के फायदे ? (Benefits of Tuna Fish in Hindi)
टूना मछली के बहुत से फायदे होते है, लेकिन बहुत से लोगो को इसके गुणों के बारे में कम पता है की यह स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है।
- शक्ति बढ़ाने में टूना मछली के फायदे – शरीर की कमजोरी होने पर अनेक बीमारिया अपने चपेट में लेने लगती है, इसलिए शरीर की शक्ति बढ़ाने के लिए विटामिन बी 12 की आवश्यकता होती है। टूना मछली में अच्छी मात्रा में विटामिन बी 12 मौजूद होता है साथ ही फोलेट होता है जो शरीर को मजबूत करता है। टूना मछली रक्त कोशिकाओं में सुधार करता है और मांसपेशियो को मजबूती प्रदान करता है। यह शरीर में लाल कोशिकाओं को निर्माण करने में मदद करता है। यदि आप शरीर की ताकत बढ़ाना चाहते है, तो हफ्ते में एक बार टूना मछली का सेवन जरूर करें। (और पढ़े – इम्युनिटी बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए)
- हृदय को स्वस्थ रखने में टूना के फायदे – हृदय को स्वस्थ रखने के लिए लोग अनेक आहार के बारे जानकारी लेते है ताकि हृदय को स्वस्थ रखा जा सके। आपको बता दे, टूना ऐसी मछली है जिसमे बहुत से पोषक गुण है जो हृदय को स्वस्थ रख जोखिमों से बचाव करते है। टूना मछली में उच्च मात्रा में ओमेगा 3 एसिड का स्त्रोत होता है जो रक्त कोशिकाओं में सुधार करते है और बीपी को सामान्य रखने में सहायक होते है। यदि बीपी सामान्य हो तो हृदय अपना काम सही ठंग से करता है। (और पढ़े – हार्ट अटैक क्या है)
- टूना प्रोटीन प्रदान करे – बहुत से खाद्य पदार्थ है जो भरपूर मात्रा में प्रोटीन प्रदान नहीं कर पाते है, लेकिन टूना शरीर को भरपूर मात्रा में पोषक तत्व व प्रोटीन प्रदान करता है। कुछ अध्ययन के मुताबिक टूना मनुष्य के शरीर को एक चौथाई से अधिक मात्रा में पोषक तत्व देता है। शरीर की कोशिकाओं के निर्मणा में सहायता करता है। यह आपके कैलोरी को संतुलित करता है और वजन को बढ़ने से रोकता है। जो लोग अपना वजन कम करना चाहते है, उनके लिए अच्छा डाइट फ़ूड हो सकता है। यह हड्डियों को मजबूत करने में मदद करता है और हड्डियों से जुडी परेशानियों से बचाव करता है। (और पढ़े – कोलेस्ट्रॉल क्या होता है)
- हड्डियों के लिए फायदेमंद – जैसा की आपको पता है हड्डियों को मजबूत बनाने में विटामिन डी महत्वपूर्ण होता है। टूना मछली में अच्छी मात्रा में विटामिन डी होता है हड्डियों में मजबूती प्रदान करता है। इसमें कैल्शियम और फास्फोरस का अच्छा स्रोत है जो हड्डियों की कमजोरी को दूर करने में मदद करता है। अगर हड्डियों में हमेशा दर्द का अनुभव करते है तो टूना मछली को हफ्ते में अपने आहार में जरूर शामिल करे। (और पढ़े – हड्डियों के लिए दूध के फायदे)
- कैंसर रोकने में टूना मछली के फायदे – टूना मछली में कैंसर रोकने के गुण मौजद है, इसमें ओमेगा 3, प्रिमफलमैट्री एंजाइम होता है जो कैंसर को रोकने में मदद करता है। महिलाओं में होने वाले स्तन कैंसर को रोकने में मदद करता है। हालांकि कैंसर के शुरुवाती होने पर मछली लाभकारी हो सकती है, लेकिन गंभीर होने पर आपको चिकिस्तक के पास जाना चाहिए। (और पढ़े – स्तन कैंसर क्या है)
टूना मछली के नुकसान ? (Side-Effects of Tuna Fish in Hindi)
टूना मछली के बहुत से फायदे है, लेकिन कुछ दुर्लभ स्तिथि में नुकसान हो सकता हैं।
- गर्भवती महिला और स्तनपान करने वाली महिलाओं को इस मछली का सेवन करने से पहले चिकिस्तक की सलाह लेनी चाहिए।
- टूना मछली का सेवन रोजाना नहीं करना चाहिए बल्कि सप्ताह में दो बार करना चाहिए।
- बच्चों को अत्यधिक मात्रा में टूना मछली का सेवन नहीं करवाना चाहिए, इससे स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता हैं।
- टूना मछली में अन्य मछली की तुलना में अधिक पारा सामग्री होती है। इसका मतलब यह नहीं आप खा नहीं सकते है, लेकिन हफ्ते में कभी-कभी सेवन करे और कम मात्रा में कर सकते हैं। (और पढ़े – मछली के फायदे और नुकसान)
हमें आशा है की आपके प्रश्न टूना मछली के फायदे ? का उत्तर इस लेख के माध्यम से दे पाएं।
अगर आपको टूना मछली का सेवन करने से स्वास्थ्य में किसी प्रकार की अनियमियता हो रही है, तो सामान्य चिकिस्तक (General Physician) से संपर्क कर सकते हैं।
हमारा उद्देश्य केवल आपको लेख के माध्यम से जानकारी देना है। हम आपको किसी तरह दवा, उपचार की सलाह नहीं देते है। आपको अच्छी सलाह केवल एक चिकिस्तक ही दे सकता है। क्योंकि उनसे अच्छा दूसरा कोई नहीं होता है।
Best General Physician in Delhi
Best General Physician in Mumbai