अमलतास के फायदे और नुकसान। Benefits and Side-Effects of Amaltas (Cassia Fistula) in Hindi.
अक्टूबर 18, 2020 Lifestyle Diseases 2338 ViewsAmaltas (Cassia Fistula) Meaning in Hindi.
अमलतास एक औषधीय पेड़ है, जो कई तरह के स्वास्थ्य समस्या को ठीक करने में मदद करता हैं। बहुत से अमलतास के बारे में अधिक नहीं जानते होंगे और इसे आम पेड़ समझ लेते है। लेकिन यह आम पेड़ की तरह नहीं है बल्कि इसके हर भाग में औषधीय गुण होता हैं। इसका उपयोग खासतौर पर कैंसर के रोकथाम के लिए किया जाता है। इसके अलावा त्वचा संबंधित समस्या, दस्त, ट्यूमर आदि को ठीक करने में मदद करता है। अमलतास के छाल में कुछ विशेष गुण उपस्थित होता है, जो मधुमेह, कुष्ठ रोग, दाद, हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता हैं। बुखार व खांसी जैसी समस्या का उपचार अमलतास की पत्तियों द्वारा कर सकते है। चलिए आज के लेख में आपको अमलतास कैसिआ फिस्टुला के फायदे के बारे में विस्तार से बताएंगे।
- अमलतास क्या हैं ? (What is Amaltas (Cassia Fistula) in Hindi)
- अमलतास के पोषक तत्व क्या हैं ? (What are the Nutrition Value in Amaltas (Cassia Fistula) in Hindi)
- अमलतास के फायदे क्या हैं ? (What ae the Benefits of Amaltas (Cassia Fistula) in Hindi.
- अमलतास के नुकसान क्या हैं ? (What are the Side-Effects of Amaltas (Cassia Fistula) in Hindi)
अमलतास क्या हैं ? (What is Amaltas (Cassia Fistula) in Hindi)
अमलतास एक ऐसा पेड़ है जिसके हर भाग में औषधीय गुण उपस्थित है। इसके पेड़ की ऊंचाई 15 मिटर तक लगभग होती है और इनके फूल पिले व सुनहरे रंग के होते है। अमलतास के पेड़ की छाल चिकनी व भूरे रंग की होती है। अमलतास के पत्ते लंबे व बेलनाकार की तरह होते है और इनके फूल मार्च से जुलाई में निकलते है। इनमे बहुत से औषधीय गुण है जो मनुष्य के लिए फायदेमंद होता हैं।
अमलतास के पोषक तत्व क्या हैं ? (What are the Nutrition Value in Amaltas (Cassia Fistula) in Hindi)
अमलतास में भरपूर मात्रा में औषधीय गुण होता है। इसलिए यह पेड़ मनुष्य के लिए बहुत उपयोगी माना जाता हैं। अमलतास के अन्य भागो में अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट व एंटीमाइक्रोबायल गुण मौजूद होते है जो कैंसर को रोकने में सहायक होते है। इसके अलावा अमलतास के फूल, पत्तियों में विशेष गुण होता है जो अनेक बीमारियों की रोकथाम करता है।
अमलतास के फायदे क्या हैं ? (What ae the Benefits of Amaltas (Cassia Fistula) in Hindi.
अमलतास का उपयोग हर्बल दवा के रूप में किया जाता है। यह पेट संबंधित समस्या को ठीक करने में मदद करता है तो चलिए अमलतास कैसिआ फिस्टुला के फायदे के बारे में विस्तार से बताते हैं।
- दाद को ठीक करे अमलतास के गुण – दाद की समस्या त्वचा में खुजली व जलन की समस्या को उत्पन्न करता है। लेकिन दाद को ठीक करने के लिए अमलतास की पत्तिया बहुत लाभदायक मानी जाती है। क्योंकि एंटीऑक्सीडेंट गुण उपस्थित होते है। यह दाद से खुजली, जलन को कम करता है। अमलतास की पत्तियों का लेप बनाकर प्रभावित जगह पर लगाने से आराम मिलता हैं।
- गर्भावस्था को रोके अमलतास के बीज – गर्भावस्था को रोकने के लिए अमलतास पौधे का उपयोग पुराने समय से किया जाता रहा है। इस पौधे में प्रजनन क्षमता कम करने के गुण है जो गर्भावस्था न होने में सहायक होते है। कुछ अध्ययन के अनुसार पशुवो के संभोग के बाद अमलतास के पाउडर देने से गर्भावस्था की संभावना कम देखी गयी थी। (और पढ़े – गर्भावस्था में क्या खाना सही हैं)
- घावों को ठीक करने में – अमलतास के पौधे में कई तरह के औषधीय गुण है जो उपचार में उपयोग किया जाता है। कुछ शोध के अनुसरा कुछ जानवरो के घावों पर अमलतास लगाने से घाव जल्दी ठीक पाया गया है। इसलिए अमलतास घावों को भरने में मदद करता है। (और पढ़े – नीम की पत्तियों के फायदे घावों को भरने में)
- गठिया को दूर करने में – गठिया की समस्या मुख्य रूप से हड्डियों की कमजोरी के कारण होता हैं। हालांकि गठिया के बहुत पुरानी समस्या है जो लंबे समय से मनुष्य को ग्रस्त करता है। गठिया होने से दर्द, सूजन होने लगता है, इसलिए इनका सटीक उपचार करना जरुरी होता है। अमलतास का उपयोग गठिया के लिए उपयोगी होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट की अच्छे गुण है जो दर्द व सूजन से आराम दिलाता है। अमलतास की पत्तियों को घी के साथ घुटनो पर लगाने से दर्द से आराम मिलता हैं। (और पढ़े – गठिया के घरेलु उपचार)
- कब्ज को दूर करने में – कब्ज की समस्या देखने में तो आम है, किंतु अधिक गंभीर बनने लगती है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए एक ग्लास पानी में अमलतास के फल की लुगदी को भिगो कर रख दे। इस पानी को सुबह छान कर पिए। अमलतास के गूदे पेट साफ करने में मदद करता है। यह पेट के विषाक्ता को दूर करने में मदद करता हैं। (और पढ़े – कब्ज का उपचार क्या हैं)
अमलतास के नुकसान क्या हैं ? (What are the Side-Effects of Amaltas (Cassia Fistula) in Hindi)
अमलतास कैसिआ फिस्टुला के फायदे कई है, किंतु अधिक उपयोग करने से कुछ नुकसानदायक परिणाम हो सकते हैं।
- गर्भावस्था के दौरान अमलतास का उपयोग नहीं करना चाहिए, क्योंकि गर्भपात का कारण बन सकता हैं।
- अमलतास का सेवन अधिक मात्रा में करने से बचना चाहिए। इससे व्यक्ति को उल्टी, चक्कर की समस्या हो सकती हैं। (और पढ़े – चक्कर आने का कारण क्या हैं)
- यदि आप किसी तरह की विशेष दवाओं का सेवन कर रहे है, तो अमलतास का सेवन करने से बचें।
- अमलतास का उपयोग करना चाहते है, तो अपने चिकिस्तक की सलाह जरूर ले।
अगर आपको अमलतास के उपयोग से स्वास्थ्य में किसी तरह की समस्या हो रही है, तो इसका उपयोग सीमित कर दे और सामान्य चिकिस्तक (General Physician) से संपर्क करें।
हमारा उद्देश्य है आपको जानकारी प्रदान करना है। ना की किसी तरह के दवा, इलाज, घरेलु उपचार की सलाह दी जाती है। आपको चिकिस्तक अच्छी सलाह दे सकते है क्योंकि उनसे अच्छी सलाह कोई नहीं देता है।
Best General Physician in Delhi
Best General Physician in Mumbai