बदन दर्द (बॉडी पेन) के बेहतरीन घरेलु उपचार। Home Remedies for Body Pain in Hindi
दिसम्बर 25, 2019 Lifestyle Diseases 13888 ViewsBody Pain Meaning in Hindi
शरीर में दर्द की समस्या सभी को कुछ न कुछ रहती है, इसका मुख्य कारण पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। आपको भोजन में प्रोटीन युक्त आहार लेना चाहिए। बहुत से लोगो में उम्र बढ़ने पर जोड़ो व पैरो में दर्द की समस्या होती रहती है जिसका उपचार घरेलु उपचार की सहायता से ठीक करते है। अगर किसी गंभीर चोट के कारण बदन में दर्द हो रहा है तो पहले चिकिस्तक से संपर्क करे। इसके अलावा निम्न दर्द के लिए हमेशा दर्द निवारक दवा शरीर के लिए फायदेमंद नहीं होता है बल्कि घरेलु उपचार का उपयोग करना चाहिए। इससे शरीर को किसी तरह नुकसान नहीं होता है। यह दर्द की समस्या को धीरे-धीरे कम करता है। चलिए इस लेख में आपको बॉडी पेन यानि बदन दर्द को दूर करने के लिए कुछ बेहतरीन घरेलु उपचार के बारे में विस्तार से बतलाया गया है।
बदन दर्द (बॉडी पेन) के बेहतरीन घरेलु उपचार ? (Home Remedies for Body Pain in Hindi)
बदन दर्द को दूर करने के लिए निम्नलिखित घरेलू उपचार है
- चेरी का उपयोग बदन दर्द दूर करने में – चेरी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है, इसमें अच्छी मात्रा में मैग्नीशियम, पोटेशियम होता है। यह जोड़ो व मांसपेशियो के दर्द को दूर करता है। जिन लोगो को आर्थराइटिस की समस्या है उनको चेरी के रस का सेवन रोजाना करना चाहिए। इसके अलावा दिन दस से बारह चेरी को चबाकर खाएं। जोड़ो की समस्या कम होने लगती है।
- केले का उपयोग बदन दर्द दूर करने में – केले का रोजाना सेवन करने से शरीर चुस्त और फ़ीट रहता है। केले में पोटेशियम की अच्छी मात्रा होती है जो मांसपेशियो को मजबूत करने में मदद करता है। यह व्यक्ति की थकान व ऐंठन, कमजोरी को दूर करता है। बदन दर्द की समस्या न हो तो आप अपने आहार में केले को शामिल करे। केले को अनेको तरह से उपयोग कर सकते है जैसे केले का मिल्क सेक, केले का फ्रूट सलाद बनाये आदि। ताकि आपको पोटेशियम व कैल्शियम दोनों मिल सके। (और पढ़े – कच्चे केले के फायदे)
- सेंधा नमक के फायदे – सेंधा नमक में प्राकृतिक रूप से मैग्नीशियम सलफेट होता है और ये ऊतकों व मांसपेशियो के सूजन को कम करता है। दर्द की समस्या से जल्दी आराम दिलाता है। इसका उपयोग बहुत पुराने ज़माने से बदन दर्द दूर करने के लिए किया जाता है। अगर आप सेंधा नमक का इस्तेमाल करना चाहते है तो एक तब गरम पानी में थोड़ा सेंधा नमक डालकर छोड़ दे। उस पानी में बैठकर नहाये आपको बदन दर्द से आराम मिलेगा। यह मांसपेशियो के ऐंठन और दर्द से छुटकारा दिलाता है।
- सरसो के तेल का उपयोग – सरसो के तेल का उपयोग बहुत पुराने समय से मालिश करने के लिए उपयोग करते है। बदन दर्द की समस्या को ठीक करने के लिए तेल को गर्म कर मालिश करना चाहिए। इस तेल से मसाज करने पर मांसपेशियो ढीली होती है। रक्त परिसंचरण सही होता है। सरसो के तेल को इस्तेमाल करने के लिए एक कटोरी में दस लेसून की कालिया डाले व चार चम्मच सरसो का तेल डाले और गर्म कर दे ठंडा होने के लिए छोड़ दे। इसमें कपूर डालकर भी मालिश कर सकते है। (और पढ़े – अरंडी तेल के फायदे)
- दालचीनी का उपयोग – दालचीनी एक बहुत अच्छा घरेलु उपचार माना जाता है। यह पेट संबंधित समस्या को कम करने में मदद करता है और वजन घटाने के लिए फायदेमंद होता है। इसके अलावा बदन दर्द की समस्या को कम करने के लिए बहुत उपयोगी होता है। इसमें प्राकृतिक रूप से एंटीऑक्सीडेंट व एंटीसेप्टिक गुण मौजूद होता है जो जोड़ो के दर्द व सूजन को कम करता है। अगर आपके जोड़ो में दर्द की समस्या रहती है तो दालचीनी का उपयोग करे। इसका उपयोग करने के लिए एक ग्लास गर्म दूध में दालचीनी पाउडर डाले और स्वाद बढ़ाने के लिए शहद का मिश्रण कर सकते है। इस दूध को दिन में दो बार सेवन कर सकते है। इसके अलावा दालचीनी का पेस्ट बनाकर जोड़ो का मसाज कर सकते है। आपको जल्दी आराम मिलेगा।
- अदरक के फायदे – अदरक में प्राकृतिक रूप से एंटी सेप्टिक, एंटी बैक्टीरियल, एंटी ऑक्सीडेंट इत्यादि प्रभावशाली गुण होता है। इसमें सूजन विरोधी गुण होता है। ये रक्त प्रवाह और परिसंचरण को सुधारता है। अदरक की चाय पीने से बदन दर्द की समस्या को दूर करते है। अदरक मांसपेशियो के दर्द व ऐंठन को कम करता है। अदरक के पेस्ट को कपडे में बांध कर दर्द के जगह बांध दे। कुछ देर बाद खोल दे। इससे दर्द से राहत मिलती है। जोड़ो के दर्द होने पर इस प्रक्रिया को दिन में दो बार दोहराएं। (और पढ़े – अदरक के फायदे और नुकसान)
- सेब का सिरका – सेब के सिरके में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होता है। यह मांसपेशियो के दर्द को कम करने में मदद करता है और सूजन को कम करता है। जिन लोगो को जोड़ो में दर्द की समस्या है उनको रोजाना एक चम्मच सिरका एक ग्लास पानी में मिलाकर पीना चाहिए। इसके अलावा एक बाल्टी पानी में थोड़ा सेब का सिरका मिलाये और स्नान करे। इससे आपके बदन दर्द की समस्या कम होती है। (और पढ़े – सेब का सिरका के फायदे)
- हल्दी का उपयोग – हल्दी में प्राकृतिक रूप से एंटीसेप्टिक व एंटीबैक्टीरियल गुण होता है। यह दर्द व चोट की समस्या को जल्दी ठीक करता है क्योंकि इसमें सूजन विरोधी गुण होता है। यह एक तरह से दर्द निवारक के रूप में कार्य करता है। हल्दी को दो तरह से उपयोग कर सकते है। एक ग्लास दूध में एक चम्मच हल्दी डालकर पीये। हल्दी वाला दूध दर्द दूर करने में फायदेमंद रहता है। इसके अलावा हल्दी के लेप को दर्द वाली जगह पर लगा सकते है। इससे भी दर्द कम होता है। (और पढ़े – योनि में दर्द की समस्या)
अगर आपको बॉडी पेन यानि बदन दर्द की समस्या कई दिनों से हो रही है तो अपने नजदीकी जनरल फिजिशियन (General Physician) से संपर्क करे।
हमारा उद्देश्य आपको केवल जानकारी देना है न की आपको किसी तरह के उपचार, सर्जरी, दवा की सलाह देते है। एक चिकिस्तक ही केवल अच्छी सलाह दे सकते है क्योंकि इनसे अच्छी सलाह दूसरा कोई नहीं देता है।