नारियल के फायदे और नुकसान। Benefits and Side-Effects of Coconut in Hindi
जून 6, 2019 Lifestyle Diseases 16282 ViewsCoconut Meaning in Hindi
नारियल एक उपयोगी फल के रूप में जाना जाता है। नारियल हर तरह से मनुष्य के उपयोग में आता है। जैसे कच्चा नारियल, सूखे नारियल, नारियल का पानी आदि है। नारियल के अनगिनत फायदे होते है। जो स्वास्थ्य के लिए अधिक लाभदायक होता है। नारियल को तेल के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। यह बालो को मजबूत बनाये रखने में मदद करता है। नारियल में कई तरह के विटामिन और खनिज होते है। जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायता करता है। आइए नारियल के कुछ और चमत्कारी गुणों के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करते है।
- नारियल के फायदे क्या है ? (What are The Benefits of Coconut in Hindi)
- नारियल के नुकसान क्या है ? (What are The Side-Effects of Coconut in Hindi)
- महिलाओं के लिए नारियल के क्या फायदे हो सकते है ? (What are The Benefits of Coconuts for Women in Hindi)
नारियल के फायदे क्या है ? (What are The Benefits of Coconut in Hindi)
नारियल के अनेको फायदे इस प्रकार है।
- डायबिटीज के लिए :- कच्चे नारियल का सेवन रोजाना डायबिटीज के मरीजों को करना चाहिए। यह बहुत फायदेमंद होता है क्योंकि नारियल इंसुलिन बनने में सहायता करता है। इंसुलिन की सहायता से शरीर ग्लूकोज को ऊर्जा में बदल देता है। रक्त में शुगर की मात्रा को नियंत्रित करता है।
- इम्युनिटी बढ़ाने के लिए :- शरीर की इम्युनिटी सिस्टम यानि रोगप्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए व्यक्ति को कच्चे नारियल का सेवन करना चाहिए। नारियल में प्रचुर मात्रा में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-पैरासाइटिक गुण होते है। जो शरीर में संक्रमण को आने से रोकते है और शरीर को गंभीर बीमारियों से दूर रखने में मदद करते है।
- ऊर्जा बढ़ाने के लिए :- कच्चे नारियल में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। जो शरीर की चर्बी को कम व ऊर्जा को बढ़ाने में मदद करता है। नारियल का सेवन करने से भूख नहीं लगती हैं।
- कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए :- नारियल शरीर में रक्त कोलेस्ट्रॉल को सुधारने में सहायता करता है। हृदय से सम्बंधित परेशानियो को कम करता है। नारियल में उपस्थित सेचुरेटेड फैट शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को बढ़ाते है और खराब कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में सहायता करते है।
- हड्डियों को मजबूत रखने के लिए :- कच्चे नारियल में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम और मैग्नीशियम होते है। जो हड्डियों को मजबूत रखने में मदद करता है। इसलिए रोजाना कच्चे नारियल का सेवन करना चाहिए।
- दांतो के लिए :- जिन लोगो को दांतो से जुडी कोई समस्या है। तो कच्चे नारियल का सेवन करे। कच्चे नारियल में कैल्शियम व मैग्नीशियम जैसे खनिज होते है। जो दांतो की समस्या को दूर करने में फायदेमंद होता है।
- ह्रदय के लिए :- हृदय के विकारो के जोखिम कम करने के लिए सूखा नारियल का सेवन करना चाहिए। सूखा नारियल में अधिक फाइबर होता है। जो हृदय को स्वस्थ बनाये रखने में मदद करता है।
- कैंसर की रोकथाम :- कैंसर (Cancer) की रोकथाम करने के लिए सूखे नारियल बहुत फायदेमंद होते है। यह शरीर की कैंसर कोशिकाओं से लड़ने में सहायता करती है। सूखे नारियल में कई तरह के पोषक तत्व होते है। जो कोलन कैंसर और ब्रेस्ट कैंसर से बचाव करने में मदद करता है।
- कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए :- सूखे नारियल का सेवन करने से पाचन सम्बंधित सभी समस्याओं से बचने में मदद करता है।
(कब्ज की समस्या से छुटकारा पाने के लिए और पढ़े – कब्ज क्या है और कब्ज को दूर करने का इलाज क्या है )
नारियल के नुकसान क्या है ? (What are The Side-Effects of Coconut in Hindi)
नारियल के बहुत से फायदों से बारे में आप जान गए होंगे। लेकिन नारियल के फायदे के साथ-साथ कुछ नुकसान भी होते है।
- नारियल के पानी में कैलोरी बहुत कम होती है। लेकिन इसमें शुगर की मात्रा अधिक होती है। जो शुगर के स्तर को बढ़ा सकता है। जो डायबिटीज के मरीज के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
- अधिक मात्रा में नारियल पानी का सेवन करने से शरीर में मोटापा बढ़ने का खतरा हो सकता है। शरीर में मोटापा बढ़ने पर अन्य बीमारिया का प्रवेश होने लगता है। जो सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
- इस बात का ध्यान रखे नारियल में सेचुरेटेड फैट अधिक होता है। जो ह्रदय रोग के जोखिम को बढ़ा सकते है। इसलिए नारियल का सेवन सही मात्रा में करना चाहिए।
महिलाओं के लिए नारियल के क्या फायदे हो सकते है ? (What are The Benefits of Coconuts for Women in Hindi)
- महिलाओं में उम्र बढ़ने के बाद खासतौर पर उनमे खून की कमी यानि एनीमिया की शिकायत हो जाती है। इन कमी को दूर करने के लिए महिलाओं को रोजाना अपने आहार में सूखे नारियल को मिलाकर खाना चाहिए। यह करने से एनीमिया में लाभ मिलेगा।
- कच्चे नारियल में प्रचुर मात्रा विटामिन के व आयरन होता है। जो बालो को स्वस्थ बनाने में सहायता करते है। जिससे बाल सुंदर और चमकदार लगने लगते है।
- महिलाओं को त्वचा में कील मुंहासे की समस्या है। तो इन समस्याओं को दूर करने के लिए कच्चे नारियल का तेल चेहरे पर लगाना चाहिए। कच्चे नारियल का सेवन करने से त्वचा में खुजली और जलन की समस्या नहीं होती है।
- महिलाओं को शरीर में रक्त परिसंचरण को बढ़ाने के लिए रोजाना नारियल का सेवन करना चाहिए। जिससे त्वचा में ऑक्सीजन बढ़ता है एव रक्त परिसंचरण को बढ़ाने में सहायता मिलती है। शरीर को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन मिलने से रक्त परिसंचरण पर्याप्त मात्रा में होता है। इससे त्वचा जवान, स्वस्थ और निखरने लगती है।
अगर नारियल का सेवन करने से स्वास्थ्य में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न हो रही है तो तुरंत नारियल का सेवन करना सीमित कर दे। अपने नजदीकी जनरल फिजिशियन डॉक्टर (General Physician) से संपर्क करे।