कर्टसी लंजेस व्यायाम क्या हैं । Curtsy Lunges Exercise in Hindi
मार्च 17, 2021 Lifestyle Diseases 1163 Viewsकर्टसी लंजेस व्यायाम का मतलब हिंदी में, (Curtsy Lunges Exercise Meaning in Hindi)
कर्टसी लंजेस व्यायाम क्या हैं ?
व्यायाम करने से व्यक्ति अपने शरीर को चुस्त व फिट रख सकता है। व्यायाम में कई तरह के व्यायाम होते है जीनमें एक कर्टसी लंजेस व्यायाम है, इसमें शरीर के निचले भाग को मजबूत व सही आकार देने में फायदेमंद होता है। यह केवल कूल्हों की मांसपेशियो को फिट नहीं करता बल्कि कपड़ो की फिटिंग को बेहतर करता है। यह ऐसा व्यायाम है जिसे करने से उम्र होने पर भी मांसपेशिया कमजोर नहीं होती है और इनमे समस्या का जोखिम कम रहता है। इन व्यायाम को करते समय पैरो की को बदलाव किया जाता है। एक ही समय पर पैरो व कूल्हों पर दबाव डाला जाता है, ताकि ग्लूट्स की मांसपेशियो को संतुलित कर मजबूत बनाया जा सके। कोई भी व्यायाम करने के लिए थोड़े अभ्यास की जरूरत होती है क्योंकि बिना अभ्यास के करने पर पैरो में चोट लग सकती है। व्यक्ति को रोजाना व्यायाम करना चाहिए, इससे शरीर के अतिरिक्त फैट कम होते है और वजन बढ़ने का खतरा नहीं होता है। कर्टसी लंजेस व्यायाम एक बेहतरीन व्यायाम है जो वर्कआउट के लिए अच्छा होता है। कुल्हो और जांधो को मजबूत बनाने के लिए कर्टसी लंजेस व्यायाम अच्छा होता है। इस व्यायाम को शुरुवात में बिना किसी उपकरण के करे और अभ्यास होने के बाद उपकरण के साथ कर सकते है। चलिए आज के लेख में आपको कर्टसी लंजेस व्यायाम के बारे में विस्तार से बताने वाले हैं।
- कर्टसी लंजेस व्यायाम करने के सही तरीके ? (How to do Curtsy Lunges Exercise in Hindi)
- कर्टसी लंजेस व्यायाम के फायदे क्या हैं ? (Benefits of Curtsy Lunges Exercise in Hindi)
- कर्टसी लंजेस व्यायाम के दौरान होने वाली सामान्य गलतिया ? (Common Mistakes During Curtsy Lunges in Hindi)
- कर्टसी लंजेस व्यायाम के दौरान सावधानियां व बचाव ? (Safety and Precautions of Curtsy Lunges Exercise in Hindi)
कर्टसी लंजेस व्यायाम करने के सही तरीके ? (How to do Cursty Lunges Exercise in Hindi)
कर्टसी लंजेस व्यायाम को पहली बार करने जा रहे है तो बिना किसी उपकरण के करना आसान होता है। इसके अलावा आपको अभ्यास हो गया है तो आप उपकरण के साथ इस व्यायाम को कर सकते है और इसका अच्छा प्रभाव देखने को मिलता है। कर्टसी लंजेस व्यायाम करने से ग्लूट्स, पीठ का निचला हिस्सा, पिंडली, जांध के सामने का हिस्सा आदि मांसपेशियो पर असर करता हैं।
- कर्टसी लंजेस व्यायाम करने के लिए सबसे पहले सीधा खड़ा हो जाएं और हाथों को कमर पर रखें।
- अब दाहिने पैर को तिरछा करते हुए बाई ओर जाएं।
- अब अपने घुटनो को मोड़े ऐसे में आपकी जांघे जमीन पर समान हो जाती है।
- इसके बाद दाहिने पैर ताकत लगाते हुए पहले की स्तिथि में जाएं।
- अब दूसरे पैर से दोहरा सकते है। यह एक रेप है। (और पढ़े – लेगप्रेस व्यायाम क्या हैं)
कर्टसी लंजेस व्यायाम के फायदे क्या हैं ? (Benefits of Curtsy Lunges Exercise in Hindi)
जैसा की आपको पता है व्यायाम करने के बहुत से फायदे होते है। उसी तरह कर्टसी लंजेस व्यायाम करने से शरीर की मांसपेशियो मजबूत होती है। कर्टसी लंजेस व्यायाम के दौरान विभिन्न कणो को मोड़ना होता है जो की अधिक प्रभावी होता है। इस व्यायाम से शरीर के अतिरिक्त फैट को कम करने में मदद करता है साथ ही शरीर के आकार को सूंदर बनाता है।
- जांघों के पीछे की मांसपेशियों के लिए प्रभावी होता है।
- पिंडली और पीठ की मांसपेशियों के लिए फायदेमंद होता है।
- ग्लूट्स के लिए फायदेमंद होता है।
- वजन घटाने में सहायक होता है।
- एड़ियों के लिए फायदेमंद होता हैं।
- चोट के जोखिम को कम करें।
- घुटने के लिए फायदेमंद होता हैं।
- शरीर में संतुलन और स्थिरता बनाता है।
- पूरे शरीर को ताकत देता है।
- स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है। (और पढ़े – सुबह व्यायाम करने के फायदे)
कर्टसी लंजेस व्यायाम के दौरान होने वाली सामान्य गलतिया ? (Common Mistakes During Curtsy Lunges in Hindi)
- कर्टसी लंजेस व्यायाम करने से पहले आपको यह ध्यान रखना होगा कि आप कभी भी वार्म-अप के बिना कोई व्यायाम शुरू न करें। आप जंपिंग जैक कर सकते हैं, या शुरू होने से पहले पांच मिनट ट्रेडमिल पर दौड़ सकते हैं। ऐसा करने से आपकी मांसपेशियां और जोड़ सक्रिय रहेंगे और किसी भी तरह की चोट का कोई खतरा नहीं है।
- अधिकांश लोगों को यह व्यायाम अपेक्षाकृत अधिक कठिन लगता है। ऐसे में इस एक्सरसाइज को सही तरीके से नहीं करने से आपको चोट लगने का खतरा रहता है। क्योंकि कर्टसी लंजेस एक्सरसाइज मुश्किल है, इसलिए आपको इसके आदी होने में समय लग सकता है। शरीर को स्थिर और आकार देने में यह व्यायाम बहुत फायदेमंद है।
- इस अभ्यास के दौरान शरीर के ऊपरी हिस्से को सीधा रखें और सीधे देखें, नीचे या पीछे न देखें। इस व्यायाम को योगा एक्सपर्ट की देख रेख में करना अच्छा होता है। इसके अलावा इसे दर्पण के सामने व्यायाम कर सकते हैं, ताकि आप आगे से सभी कार्यो को देख सकें। (और पढ़े – सुबह दौड़ने के फायदे)
कर्टसी लंजेस व्यायाम के दौरान सावधानियां व बचाव ? (Safety and Precautions of Curtsy Lunges Exercise in Hindi)
- लंजेस व्यायाम करने के अलग -अलग फायदे होते है। यह व्यायाम शरीर के निचले भाग को शक्ति देता है। जैसे वाकिंग लंजेस, स्टेप अप, ग्लूट ब्रिज, स्कॉट्स, सिंगल लेग डेडलिफ्ट, हैम स्ट्रिंग कर्ल आदि।
- कर्टसी लंजेस व्यायाम अन्य व्यायाम की तरह होता है जो पैरो के हिस्सों को मजबूत बनाता है। इसके अलावा इस व्यायाम में पैरो की स्तिथि बदलती रहती है। यह व्यायाम कूल्हे को सही आकार देने के लिए और शरीर के निचले हिस्से को मजबूत करता हैं। अगर कोई व्यक्ति यह व्यायाम करने के बारे में सोच रहा है तो योगा एक्सपर्ट की सहायता ले। यदि इस व्यायाम को आसानी से करते है तो चोट लगने का खतरा कम होता हैं। (और पढ़े – वजन कम करने के घरेलु उपचार)
हमें आशा है की आपके प्रश्न कर्टसी लंजेस व्यायाम क्या हैं ? का उत्तर इस लेख के माध्यम से दे पाएं।
अगर आपको कर्टसी लंजेस व्यायाम करने से स्वास्थ्य में किसी तरह की अनियमियता हो रही है तो सामान्य चिकिस्तक (General Physician) से संपर्क कर सकते हैं।
Best General Physician in Delhi
Best General Physician in Mumbai