डेंगू से बचने के लिए क्या करना चाहिए । Dengue Meaning in Hindi

अक्टूबर 3, 2020 Lifestyle Diseases 2642 Views

हिन्दी

Dengue Meaning in Hindi. 

बरसात के मौसम आते ही बहुत सी बीमारिया फैलने लगती है, उनमे से एक डेंगू है। डेंगू की बीमारी डेंगू मच्छर के काटने से होता है इसलिए अपने घर के आसपास गंदे पानी को जमा न होने दे और साफ सफाई का अधिक ध्यान रखें। हालांकि डेंगू बीमारी का सही समय पर उपचार करना बहुत जरुरी होता है क्योंकि उचित समय पर रोकथाम न करने पर व्यक्ति का स्वास्थ्य और खराब हो सकता है। इसके अलावा कुछ लोगो में डेंगू का अधिक प्रभाव होने के कारण उनकी मृत्यु हो जाती है। डेंगू का उपचार बहुत जरुरी होता है, किंतु डेंगू से बचाव करना भी जरुरी होता है। आपको अपने और परिवार की डेंगू मच्छर सुरक्षा करने के लिए पता होना चाहिए डेंगू से कैसे बचें ? आइए आज आपको इस लेख के माध्यम से बताएंगे डेंगू से बचने (Dengue Meaning in Hindi) के लिए क्या करना चाहिए।

डेंगू से बचने के लिए क्या करना चाहिए ? What to do to Avoid Dengue in Hindi

डेंगू से बचने के लिए निम्नलिखित उपाय का उपयोग कर सकते है। चलिए आगे विस्तार से बताते हैं। 

  • मच्छर को भागकर डेंगू से बचें डेंगू के उपचार करने से पहले अपने आप को डेंगू से बचाव करने का तरीका अपनाना चाहिए, ताकि डेंगू से पीड़ित होने से बच सके। इस बीमारी से बचने का सबसे सरल तरीका है मच्छरो को घर से बाहर भगाना क्योंकि मच्छरो के काटने से यह बीमारी फैलती है। इसलिए मच्छरो को भगाने वाले उत्पात का उपयोग करना चाहिए। इसके अलावा बाजार में कोइल मिलते है जिनके धुए से मच्छर भाग जाते है, किंतु कोइल जलाने पर विशेष ध्यान रखे आसपस कोई वस्तु न हो या छोटे बच्चों के हाथ न लगे। कुछ उत्पाद इलेक्ट्रिक से चलते है जिनको लगाकर छोड़ दे आपको मच्छरो से छुटकारा मिलेगा। 
  • मच्छरदानी का उपयोग करें बहुत पुराने समय से मच्छर से बचने के लिए मच्छरदानी का प्रयोग किया जाता है। मच्छर के काटने से बचने के लिए नेट वाले मच्छर दानी का उपयोग कर सकते है। कई लोग के अनुसार मच्छर दानी पर मच्छर बैठकर काट लेते है। यदि आप मच्छरदानी पर कीटनाशक का उपयोग करेंगे तो मच्छर नहीं बैठेंगे यही वजह है आप मच्छर से बच जाएंगे। मच्छरदानी केवल डेंगू को नहीं बल्कि अन्य किट को रोकने का काम करता हैं।
  • डेंगू से बचने के लिए कपडे डेंगू एक विषैला मच्छर है जिसके काटने से डेंगू बुखार होता है। यदि स्वस्थ व्यक्ति को डेंगू मच्छर काटता है तो उसके शरीर में डेंगू के वायरस प्रवेश कर लेते है। इसके अलावा संक्रमित व्यक्ति को कोई मच्छर काटकर दूसरे व्यक्ति को काटता है तो संक्रमण मच्छर और व्यक्ति दोनों में फैलता है। डेंगू मच्छर और अन्य मच्छर से बचने के लिए सबसे सरल उपाय एक ही है। आप फूल कपडे पहने जैसे पैंट, सर्ट पूरी बाहो के, मोज़े का उपयोग करे। अपने घर के परिसर को हमेशा साफ रखे ताकि मच्छर पनपने ना पाए। यदि आप बाहर है मच्छर वाले स्थान पर तो शरीर को ढकने का प्रयास करे। जिससे मच्छर आपको काट न पाए। 
  • डेंगू से बचने के लिए सुगंधित उत्पाद का उपयोग न करें डेंगू बुखार से बचना बहुत जरुरी होता है और साथ ही घरेलु उपचार की सहायता ले सकते है। किंतु डेंगू बुखार से सुरक्षा रखने के लिए सुगंधित उत्पात का उपयोग करने से बचना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि अधिक सुगंधित गंध मच्छरो को और आकर्षित करती है। डेंगू रोगी के आस पास सुगंधित चीजों का प्रयोग न करे और डेंगू संक्रमण का जोखिम होने पर इत्र या सेंट का उपयोग बिलकुल भी न करें। (और पढ़े – मलेरिया बुखार की समस्या)
  • डेंगू से बचने के लिए खिड़कियों में जालिया लगाए डेंगू से बचने के लिए घर के खिड़की और जगलो में जाली होनी चाहिए ताकि कोई भी मच्छर अंदर प्रवेश न कर सके। घर के खिड़की और दरवाजो में जलीया जरूर लगवा ले। इसे साथ ही कमरे में रौशनी होनी चाहिए क्योंकि अंधेरो में मच्छर अधिक रहते है और आसानी से छिप जाते है। यदि जरूरत न हो तो बार-बार दरवाजे और खिड़की को न खोले। ऐसा करने पर आप डेंगू से खुद का और अन्य लोगो को बचा सकते हैं। 
  • घर के आसपास पानी न जमा होने दे बरसात के मौसम में अपने घर के आसपास साफ पानी जमा न होने दे बहुत से लोग को लगता गंदे पानी में केवल डेंगू पनपता है लेकिन साफ पानी में आसानी से डेंगू मच्छर पनप सकता है। इसलिए पानी को जमा न होने दे (Stagnant Water breeds Dengue) और अपने घर में साफ-सफाई बनाये रखे। यदि आप स्वच्छता बनाये रखेंगे तो डेंगू के संक्रमण से बचाव कर सकते है। (और पढ़े – मानसून में होने वाली बीमारिया)
  • डेंगू से बचने के लिए सुबह शाम टहलने से बचें जैसा की आपको पता है सुबह शाम टहलना सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। लेकिन डेंगू संक्रमण का खतरा अधिक होने पर सुबह शाम टहलने से बचना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि सुबह और शाम मच्छर अधिक आक्रमक हो जाते है और सुबह- शाम मच्छर का प्रभाव अधिक रहता है। इसलिए ऐसे  समय घर में व्यायाम कर ले और जितना हो सके घर से सुबह और शाम बाहर न निकले। इसके अलावा कोई बहुत जरुरी कार्य है तो पूरी बाही के कपडे पहनकर निकले ताकि मच्छर आपको काट न पाएं। इस तरह आप डेंगू से खुद की रक्षा कर सकते है। 

अगर आपको डेंगू बुखार(Dengue Meaning in Hindi) की समस्या हो रही है तो बिना किसी देरी के संक्रामक रोग चिकिस्तक (Infectious disease) से संपर्क करें। 

हमारा उद्देश्य केवल आपको लेख के माध्यम से जानकारी देना है। हम आपको किसी तरह दवा, उपचार की सलाह नहीं देते है। आपको अच्छी सलाह केवल एक चिकिस्तक ही दे सकता है। क्योंकि उनसे अच्छा दूसरा कोई नहीं होता है।


Best Infectious Disease Doctor in Delhi 

Best Infectious DiseaseDoctor in Mumbai

Best Infectious Disease Doctor in Bangalore

Best Infectious Disease Doctor in Chennai


Login to Health

Login to Health

लेखकों की हमारी टीम स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र को समर्पित है। हम चाहते हैं कि हमारे पाठकों के पास स्वास्थ्य के मुद्दे को समझने, सर्जरी और प्रक्रियाओं के बारे में जानने, सही डॉक्टरों से परामर्श करने और अंत में उनके स्वास्थ्य के लिए सही निर्णय लेने के लिए सर्वोत्तम सामग्री हो।

Over 1 Million Users Visit Us Monthly

Join our email list to get the exclusive unpublished health content right in your inbox


    captcha