जानिए डूरियन के फायदे और नुकसान। Benefits and Side-Effects of Durian in Hindi.

मई 22, 2019 Lifestyle Diseases 10253 Views

English हिन्दी Tamil

Durian in Hindi

डूरियन एक तरह फल है। जिसे फलो का राजा भी कहा जाता है। इस फल का आकार गोल व सकरा होता है। इसकी ऊपरी त्वचा कटहल की तरह नोकीला कांटेदार होता है। लेकिन यह अंदर से लाल व पीले गूदे वाला होता है। यह फल स्वाद में मीठे होते है। इसमें कई तरह पौष्टिक तत्व, विटामिन और खनिज पाये जाते है। जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायता करते है। चलिए डूरियन के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करते है।

  • डूरियन के पौष्टिक तत्व और खनिज क्या है ? (What are the Nutrients and Mineral,s Found in Durian in Hindi)
  • डूरियन के फायदे क्या है ? (What are the Benefits of Durian in Hindi)
  • डूरियन के नुकसान क्या है ? (What are the Side-Effects of Durian in Hindi)

डूरियन के पौष्टिक तत्व और खनिज क्या है ? (What are the Nutrients and Mineral,s Found in Durian in Hindi)

डूरियन एक स्वादिष्ट फल है। इसमें प्रचुर मात्रा में कैलोरी, फाइबर, फॉस्फोरस, एनर्जी होते है। डूरियन में विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन बी 1,2,3,5,9 और विटामिन सी जैसे विटामिन होते है। खनिजों में कैल्शियम, कॉपर, आयरन, मैग्नीशियम, मैगनीज, फॉस्फोरस, पोटैशियम, जिंक इत्यादि होते है।

 डूरियन के फायदे क्या है ? (What are the Benefits of Durian in Hindi)

डूरियन के अनेको स्वास्थ्य लाभ है।

  • ब्लड प्रेशर कम करने के लिए :- डूरियन में कई तरह के पौष्टिक तत्व एव खनिज होते है। जो शरीर में ब्लड प्रेशर को नियंत्रण करते है। रोजाना पर्याप्त मात्रा में इस फल का सेवन करना चाहिए।

  • एनीमिया के लिए :- यदि किसी को एनीमिया यानि शरीर में रक्त की कमी है। तो ऐसे में डूरियन फल बहुत फायदेमंद रहता है। यह फल फोलेट का मुख्य स्रोत होता है। जो शरीर की कोशिकाओं में लाल रक्त की संख्या को बढ़ाता है और साथ में हीमोग्लोबिन के स्तर को भी बढ़ाता है।

(और पढ़े – एनीमिया क्या है और एनीमिया का इलाज क्या है)

  • कैंसर से बचाव :- डूरियन फल शरीर को शक्ति प्रदान करता है। इसमें जीवाणुरोधक एंटी-ऑक्सीडेंट, विटामिन और कार्बनिक यौगिक होते है। जो कोशिकाओं में कैंसर से रोकथाम करते है।

  • हड्डियों को मजबूत रखे :- शरीर में यदि कैल्शियम (Calcium) की कमी है और हड्डियों में कमजोरी हो रही है। तो नियमित रूप से डूरियन फल का सेवन करना चाहिए। इसमें प्रचुर मात्रा में कैल्शियम होते है। जो हड्डियों को मजबूत रखने में मदद करते है।

  • बढ़ती उम्र में :- डूरियन में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट होते है बल्कि इसमें पानी भी होता है। जो त्वचा के सूखेपन को दूर व त्वचा को साफ करने में मदद करता है। इसमें मौजूद विटामिन सी शरीर के मुक्त कणो को हटाने में मदद करता है।

  • अनिद्रा को दूर करे :- डुरियन में ट्राइपोफान नामक नींद-प्रेरक यौगिक होता है। जो अनिद्रा की समस्या को दूर करने में मदद करता है। अनिद्रा से पीड़ित व्यक्ति को नियमित रूप से इस फल का सेवन करना चाहिए।

(और पढ़े – अनिद्रा दूर करने का इलाज क्या है)

  • दिल को स्वस्थ रखे :- डूरियन में प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है। जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल स्तर को नियंत्रण रखने में मदद करता है। जिससे हमारा  दिल स्वस्थ रहता है।

  • पाचन के लिए ;- डूरियन फल पाचन क्रिया को ठीक रखने में सहायता करता है। क्योंकि इसमें उच्च मात्रा में फाइबर होता है। जो शरीर में कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करता है।

  • रोग प्रतिरोधक क्षमता :- डूरियन में अधिक मात्रा में विटामिन सी होता है। जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायता करता है। रोगो से लड़ने के लिए  पर्याप्त मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होता है जो शरीर की इम्युनिटी को मजबूत बनाये रखता है।

 डूरियन के नुकसान क्या है ? (What are the Side-Effects of Durian in Hindi)

  • गर्भवती महिलाओं को डूरियन का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लेना चाहिए।

  • डूरियन का अधिक मात्रा में सेवन करने पेट में दर्द की समस्या उत्पन्न हो सकती है।

  • मधुमेह पीड़ित व्यक्तियों को डूरियन का सेवन कम मात्रा में करना चाहिए। क्योकि डूरियन शरीर में शर्करा स्तर को बढ़ाता है।

  • डूरियन का अधिक मात्रा सेवन करने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर को बढ़ाता है। इसलिए पर्याप्त मात्रा में डूरियन का सेवन करना चाहिए।

अगर डूरियन का सेवन करने से स्वास्थ्य में किसी प्रकार समस्या हो रही है। तो तुरंत इसका सेवन करना सीमित कर दे अपने नजदीकी जनरल फिजिशियन डॉक्टर (General Physician) से संपर्क करें।


Login to Health

Login to Health

लेखकों की हमारी टीम स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र को समर्पित है। हम चाहते हैं कि हमारे पाठकों के पास स्वास्थ्य के मुद्दे को समझने, सर्जरी और प्रक्रियाओं के बारे में जानने, सही डॉक्टरों से परामर्श करने और अंत में उनके स्वास्थ्य के लिए सही निर्णय लेने के लिए सर्वोत्तम सामग्री हो।

Over 1 Million Users Visit Us Monthly

Join our email list to get the exclusive unpublished health content right in your inbox


    captcha