वजन घटाने के लिए एक्सरसाइज । Exercise For Weight Loss In Hindi
मई 24, 2021 Lifestyle Diseases 1848 Viewsवजन घटाने के लिए एक्सरसाइज का मतलब हिंदी में (Exercise For Weight Loss In Hindi)
वजन घटाने के लिए एक्सरसाइज
आजकल हर कोई चाहता है की उसका शरीर देखने में आकर्षक लगे और शरीर स्वस्थ रहे, इसलिए कुछ प्रभावी व्यायाम है। यह व्यायाम करने से बहुत जल्दी बढ़ा हुआ वजन कम होने लगता है। खासतौर महिलाओं में पेट की चर्बी ज्यादा होने से शरीर का आकर्षण खराब हो जाता है। जैसा की आपको पता है वजन अधिक होने से अनेको तरह की बीमारी होने का खतरा बना रहता है। वजन को सामान्य रखने के लिए अपने जीवनशैली में बदलाव करने के साथ व्यायाम करना बहुत फायदेमंद होता है। चलिए आज के लेख के माध्यम से आपको वजन कम करने के एक्सरसाइज के बारे में बताने वाले हैं।
- वजन घटाने के लिए एक्सरसाइज ? (Exercise For Weight Loss In Hindi)
- वजन घटाने के अन्य उपाय ? (Other Tips for Weight Loss In Hindi)
वजन घटाने के लिए एक्सरसाइज ? (Exercise For Weight Loss In Hindi)
वजन घटाने के लिए निम्न एक्सरसाइज कर सकते है। चलिए आगे विस्तार से बताते हैं।
- स्विमिंग करना – मोटापा कम करने के लिए स्विमिंग एक बेहरीन व्यायाम की तरह है। शरीर को फिट रखने के लिए स्विमिंग करना चर्बी को घटाता है। कुछ अध्ययन के अनुसार स्विमिंग करने से 400 से 600 कैलोरी बर्न होता है। यह शरीर को कम करने के लिए फायदेमंद होता है। स्विमिंग करने से सभी मांसपेशियो का उपयोग होता है। शरीर की मांसपेशियो में जैसे कमर, पेट, कुल्हा व पैर आदि। यदि आप शरीर को फिट रखना चाहते है तो स्विमिंग करना जरूर सीखें। (और पढ़े – सुबह व्यायाम करने के फायदे)
- जैम कार्डियो व्यायाम – जैम कार्डियो व्यायाम एक ऐसा व्यायाम है जो वजन को घटाने में मदद करता है। इस व्यायम को सामान्य तौर पर वॉर्क आउट की तरह कर सकते है। आप चाहे तो बेली डांस, भांगड़ा शामिल कर सकते है। इस व्यायाम से कम से कम 1000 कैलोरी कम कर सकते है। यह व्यायाम शरीर की मांसपेशियो को चुस्त रखने के साथ कमर के निचले को मजबूत करता है। कूल्हों, पेट, छाती और कंधा को मजबूत करता है। कुछ लोग गाने पर नाचते है ताकि शरीर की चर्बी को कम किया जा सकें। (और पढ़े – छाती में दर्द की समस्या)
- स्क्वाट व्यायाम – जांध और कूल्हों के बिच चर्बी कम करने के लिए स्क्वाट व्यायाम बहुत प्रभावी होता है। इस व्यायाम से जांध और कूल्हों के चर्बी को कम किया जाता है। इसके अलावा वजन कम करने के लिए प्रभावी व्यायाम है जो अतिरिक्त चर्बी को कम करने में मदद करता है। स्क्वाट व्यायाम रोजाना करने से शरीर में चुस्ती आती है साथ ही शरीर मजबूत होता है। (और पढ़े – कैल्शियम की कमी क्या हैं)
- जुम्बा व्यायाम – बहुत से लोगो को जिम में जाकर पसीना बहाना अच्छा नहीं लगता है तो वे घर में जुम्बा करना पसंद करते है। जुम्बा एक ऐसा व्यायाम है जो भारत में ही नहीं बल्कि पुरे दुनिया में प्रसिद्ध है। कई लोग मजे से जुम्बा करते है और शरीर को संतुलित बनाये रखते है। जुम्बा करने से शरीर के अतिरिक्त चर्बी कम होने लगती है। यह ऐसा व्यायाम है जो मानसिक तनाव और चिंता को कम कर देता है। इसके अलावा शरीर की ऊर्जा को बढ़ावा देता है और कार्य करने का जोश अपने आप बढ़ जाता है। (और पढ़े – तनाव को कम करने के लिए लाल मिर्च के फायदे)
- सूर्य नमस्कार – सूर्य नमस्कार आज से नहीं पुराने समय से लोग करते आ रहे है। यह शरीर में नया जोश व उत्साह पैदा करता है और ऊर्जा को बनाये रखता है। यह शरीर के अंगो को मजबूत करने में फायदेमंद होता है। जो लोग अपने वजन से परेशान है उनको आसन में सूर्य नमस्कार करना शामिल करना चाहिए। सूर्य नमस्कार दिमाग की शांति के साथ तनाव व चिंता को कम करता है। हालांकि सूर्य नमस्कार के दौरान सांस को अंदर बाहर करना होता है।
- रोजाना पैदल चलना – जो लोग रोजाना पैदल सुबह और शाम को चलते है उनका शरीर स्वस्थ रहता है। चिकिस्तक के अनुसार वजन कम करने के एक आसान तरीका है सुबह व शाम को चलना फिरना चाहिए। अक्सर डायबिटीज व बीपी के मरीजों को पैदल चलने के लिए कहा जाता है। इसके अलावा वजन को कम करने के लिए रोजाना थोड़ा पैदल चलना चाहिए। पैदल चलने से शरीर की अतिरिक्त चर्बी कम होने लगती है। रोजाना आधे घंटे चलने का कोशिश जरूर करें। (और पढ़े – सुबह दौड़ने के फायदे)
- वर्क ऑउट – व्यायाम करने से पहले व्यक्ति को वर्क ऑउट करना चाहिए। इससे शरीर में फुर्ती आती है साथ ही अतिरिक्त चर्बी को कम करने में सहायक होता है। तीव्र वर्कआउट करने से बहुत जल्दी वजन घटाने में आसानी होती है। हाई इंटेंसिटी व्यायाम हार्मोन को रिलीज करते है जो वसा ऊर्जा के रूप में बदल जाते है। व्यक्ति को पुरे दिन कम से कम 15 से 20 मिनट वर्क आउट करना चाहिए, ताकि बढ़ते वजन को कम किया जा सकें। (और पढ़े – लेग प्रेस व्यायाम करने के फायदे)
वजन घटाने के अन्य उपाय ? (Other Tips for Weight Loss In Hindi)
वजन घटाने के लिए व्यायाम के साथ अन्य उपाय अपना सकते हैं।
- दिन कम से कम सात से आठ ग्लास पानी पीना चाहिए, क्योंकि पानी पीने से चर्बी घटने लगती है।
- व्यायाम करना सेहत के लिए फायदेमंद होता है लेकिन आहार में पोषक तत्व शामिल करना जरुरी होता है।
- अपने आहार में जंक फ़ूड खाने से परहेज करना चाहिए। जंक फ़ूड वजन बढ़ाने के लिए जिम्मेदार होता है। (और पढ़े – वजन कम करने के घरेलु उपचार)
हमें आशा है की आपके प्रश्न वजन घटाने के लिए एक्सरसाइज ? का उत्तर इस लेख के माध्यम से दे पाएं।
अगर आपको वजन घटाने के लिए एक्सरसाइज करने से स्वास्थ्य में किसी तरह की अनियमियता हो रही है तो सामान्य चिकिस्तक (General Physician) से संपर्क कर सकते हैं।
हमारा उद्देश्य केवल आपको लेख के माध्यम से जानकारी देना है। हम आपको किसी तरह दवा, उपचार की सलाह नहीं देते है। आपको अच्छी सलाह केवल एक चिकिस्तक ही दे सकता है। क्योंकि उनसे अच्छा दूसरा कोई नहीं होता है।
Best General Physician in Delhi