अलसी के तेल के फायदे। Flaxseed Oil Benefits In Hindi

दिसम्बर 10, 2020 Lifestyle Diseases 5001 Views

हिन्दी

अलसी के तेल के फायदे का मतलब हिंदी में

अलसी का तेल अलसी के बीज से प्राप्त किया जाता है। अलसी के तेल का उपयोग आज से नहीं बल्कि पुराने समय से औषधीय के रूप में किया जाता रहा है। बहुत से अलसी तेल का उपयोग भोजन बनाने के लिए करते है। अलसी के तेल बाजारों में कैप्सूल के रूप में आसानी से मिल जाता है। अलसी के तेल में बहुत से पौष्टिक तत्व मौजूद है जो स्वास्थ्य संबंधित समस्या को दूर करने में लाभदायक होता है। जैसे डायबिटीज को नियंत्रण करने में, हृदय को स्वस्थ रखने में, कैंसर को रोकने में फायदेमंद होता है। चलिए आज के लेख में आपको अलसी तेल के फायदे के बारे में विस्तार से बताते हैं। 

  • अलसी के तेल के पोषक तत्व क्या हैं ? (Nutrients Value of Flaxseed Oil in Hindi)
  • अलसी के तेल के फायदे क्या हैं ? (Benefits of Flaxseed Oil in Hindi)
  • अलसी के तेल के नुकसान क्या हैं ? (Side-Effects of Flaxseed Oil in Hindi)

अलसी के तेल के पोषक तत्व क्या हैं ? (Nutrients Value of Flaxseed Oil in Hindi)

अलसी के तेल में बहुत पोषक तत्व और खनिज मौजूद है। इसमें अच्छी मात्रा में विटामिन ई, पॉलीअनसेचुरेटेड वसा, मोनोअनसेचुरेटेड वसा व कैलोरी होता है जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। (और पढ़े – अलसी के बीज के फायदे)

अलसी के तेल के फायदे क्या हैं ? (Benefits of Flaxseed Oil in Hindi)

अलसी के तेल के निम्नलिखित फायदे हैं। चलिए आगे विस्तार से बताते हैं। 

  • मधुमेह को नियंत्रित करने में – मधुमेह एक ऐसी है जो दिखने सामान्य है लेकिन अत्यधिक बढ़ने पर गंभीर स्तिथि उत्पन्न हो जाती है। आजकल लोग अपने खान पान का ध्यान नहीं रखते है और यही वजह है लोग आसानी से मधुमेह से ग्रस्त हो जाते है। अलसी के तेल मधुमेह के लक्षण को कम करने में फायदेमंद होता है और इंसुलिन के स्तर को सुधारने में प्रभावी होता है। मधुमेह से पीड़ित लोगो को अपने आहार में अलसी के तेल का उपयोग करना चाहिए। लेकिन आपका मधुमेह पहले से कम है तो अलसी के तेल का उपयोग नहीं करना चाहिए। (और पढ़े – मधुमेह के घरेलू उपचार)
  • मोटापा कम करने के लिए फायदेमंद अगर आप अपना वजन कम करना चाहते है तो अलसी के तेल का उपयोग कर सकते है। अलसी के तेल मोटापा कम करने में फायदेमंद होता है। इसमें कुछ ऐसे गुण होते है जो पाचन क्रिया को मजबूत करने के साथ शरीर की अतिरिक्त वसा को कम करने में मदद करता है। अलसी के तेल का उपयोग अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं। (और पढ़े – मोटापा कम कैसे करें)
  • हृदय को स्वस्थ रखने में हमारे शरीर का मुख्य अंग हृदय है जिसका स्वस्थ रहना मतलब शरीर का स्वस्थ रहना होता है। हृदय पुरे शरीर में रक्त पहुंचाने का काम करता है। अलसी के तेल में अच्छी मात्रा में ओमेगा एसिड 3 होता है जो हृदय के कार्य में सुधार करता है। कुछ अध्ययन के मुताबिक ओमेगा एसिड 3 हृदय से जुडी बीमारियों के खतरे को कम करती है। अलसी के तेल का उपयोग आहार में कर सकते हैं और यदि हृदय रोग से पीड़ित है तो तेल के उपयोग के बारे में चिकिस्तक से सलाह जरूर ले। (और पढ़े – कार्डियक अरेस्ट क्या है)
  • कब्ज को रोकने में फायदेमंद कब्ज की समस्या आजकल लोगो में आम हो गयी है। कब्ज का मुख्य कारण जंक फ़ूड का अधिक सेवन करना होता है या बंद पैक फ़ूड खाने से होता है। इनमे कोई प्रोटीन व फाइबर नहीं होता है जो पाचन ठीक से हो सके। यदि किसी चीज का पाचन नहीं होता है तो व्यक्ति को मल त्यागने में बहुत कठिनाई होती है। ऐसे में अलसी तेल का उपयोग फायदेमंद होता है जो कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है। अलसी के बीज में कुछ ऐसे गुण उपस्तिथ है जो पेट को साफ़ रखते है और पाचन क्रिया को मजबूत बनाते है। यदि आपको कब्ज की समस्या है तो अलसी के तेल का उपयोग करें। (और पढ़े – कब्ज के घरेलु उपचार)
  • मेनोपॉज़ में फायदेमंद अलसी के तेल महिलाओं में उम्र बढ़ने मेनोपॉज़ होना एक आम बात है। अलसी के तेल में औषधीय गुण मौजूद है जो मेनोपॉज़ के लक्षण को कम करने में मदद करता है। अलसी का तेल मासिक धर्म में होने वाला दर्द को कम करता है और हड्डियों से जुडी समस्या को कम करने में फायदेमंद होता है। महिलाओं को अलसी के बीज या तेल का उपयोग अपने नाश्ते में कर सकते हैं। अलसी के तेल महिलाओं से जुडी समस्या के लिए प्रभावी होता है। (और पढ़े – मेनोपॉज़ क्या है)

अलसी के तेल के नुकसान क्या हैं ? (Side-Effects of Flaxseed Oil in Hindi)

अलसी के तेल बहुत से स्वास्थ्य लाभ है, लेकिन कुछ मामलो में नुकसानदायक हो सकता है। 

  • गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अलसी के तेल का सेवन नहीं करना चाहिए, उनके बच्चे के लिए हानिकारक हो सकता है। 
  • यदि अलसी के बीज से एलर्जी की समस्या होती है तो आपको अलसी के तेल का सेवन नहीं करना चाहिए। 
  • डायबिटीज से पीड़ित लोगो को अलसी के तेल का सेवन कम मात्रा में करना चाहिए। 
  • अलसी के तेल का सेवन अत्यधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए, इससे दस्त की समस्या हो सकती है। 
  • यदि आप बीपी की दवा रोजाना लेते है तो अलसी के तेल का सेवन करने से पहले चिकिस्तक की सलाह ले। (और पढ़े – उच्च रक्तचाप के कारण क्या हैं)

हमें आशा है की आपके प्रश्न अलसी के तेल के फायदे ? का उत्तर इस लेख के माध्यम से दे पाएं। 

अगर आपको अलसी के तेल के उपयोग से स्वास्थ्य में किसी तरह की अनियमियता हो रही है, तो सामान्य चिकिस्तक (General Physician) से संपर्क कर सकते हैं। 

हमारा उद्देश्य केवल आपको लेख के माध्यम से जानकारी देना है। हम आपको किसी तरह दवा, उपचार की सलाह नहीं देते है। आपको अच्छी सलाह केवल एक चिकिस्तक ही दे सकता है। क्योंकि उनसे अच्छा दूसरा कोई नहीं होता है।


Best General Physician in Delhi

Best General Physician in Mumbai

Best General Physician in Bangalore 

Best General Physician in Chennai


Login to Health

Login to Health

लेखकों की हमारी टीम स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र को समर्पित है। हम चाहते हैं कि हमारे पाठकों के पास स्वास्थ्य के मुद्दे को समझने, सर्जरी और प्रक्रियाओं के बारे में जानने, सही डॉक्टरों से परामर्श करने और अंत में उनके स्वास्थ्य के लिए सही निर्णय लेने के लिए सर्वोत्तम सामग्री हो।

Over 1 Million Users Visit Us Monthly

Join our email list to get the exclusive unpublished health content right in your inbox


    captcha