महिलाओं के लिए लहसुन के फायदे। Garlic Benefits For Women in Hindi
दिसम्बर 30, 2020 Lifestyle Diseases 4763 Viewsमहिलाओं के लिए लहसुन के फायदे (Garlic Benefits For Women Meaning in Hindi)
लहसुन एक ऐसी जड़ीबूटी है जिसका उपयोग औषधीय के रूप में किया जाता है। इसके अलावा भारतीय व्यंजनों का जायका बढ़ाने के लिए लहसुन का उपयोग करते है। लहसुन महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद होता है क्योंकि यह स्वास्थ्य से जुडी समस्या को ठीक करने में प्रभावी होता है। कई महिलाओं को लहसुन की गंध बिलकुल पसंद नहीं आती है, लेकिन लहसुन के इतने फायदे होते है की आपको पता नहीं होगा। लहसुन की कली खाने से चयापचय की क्रिया को बेहतर बनाता है। इसके अलावा वजन कम करने में, हृदय को स्वस्थ रखने में, कैंसर की रोकथाम करने में मदद करता है। चलिए आज के लेख के माध्यम से आपको महिलाओं के लिए लहसुन के फायदे के बारे में बताने वाले है।
- लहसुन क्या हैं ? (What is Garlic in Hindi)
- लहसुन के पोषक तत्व ? (What are Nutrients and Minerals Found in Garlic in Hindi)
- महिलाओं के लिए लहसुन के फायदे ? (Garlic Benefits For Women in Hindi)
लहसुन क्या हैं ? (What is Garlic in Hindi)
लहसुन एक तरह की खाद्य सामग्री है। यह सब्जियों की शोभा बढ़ाने में बहुत सहायक होता है। सब्जियों और दाल बिना तड़का के बेस्वाद या बेजान रहते है यदि इन सब्जियों और डालो को लहसुन से तड़का लगाया जाये तो मानों इनमे जान आ जाती है। लहसुन के गुण खाने की लज्जत को और बढ़ा देते है। लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट,एंटी बैक्टीरयल गुण प्रचुर मात्रा में होते है।यह खानो के साथ -साथ सेहत के लिए बहुत भी बहुत फायदेमंद होता है।
लहसुन के पोषक तत्व ? (What are Nutrients and Minerals Found in Garlic in Hindi)
लहसुन में बहुत से पोषक तत्व और मिनरल्स पाया जाता है। इसमें मेगनीज, विटामिन बी 6, विटामिन सी, सेलेनियम, फाइबर, कैल्शियम, कॉपर, पोटेशियम, आयरन, फास्फोरस, विटामिन बी 1 और बहुत कम मात्रा में कैलोरी होती है। (और पढ़े – कैल्शियम की कमी के कारण)
महिलाओं के लिए लहसुन के फायदे ? (Garlic Benefits For Women in Hindi)
महिलाओं के स्वास्थ्य समस्या को ठीक करने के लिए लहसुन के बहुत से फायदे है। चलिए आगे विस्तार से बताते हैं।
- वजन कम करने में – बहुत सी महिलाएं अपना वजन कम करने के लिए अनेको घरेलु उपाय का उपयोग करती है, लेकिन आपको बता दे लहसुन ऐसा खाद्य पदार्थ है जिसमे कई तरह के पौष्टिक गुण है जो शरीर की स्वास्थ्य समस्या को ठीक करने के साथ वजन को कम करने में मदद करता है। कच्चे लहसुन में थर्मोजेनिक पदार्थ मौजूद है जो शरीर में गर्मी पैदा करता है। यदि महिलाएं नियमित रूप से कच्चे लहसुन का सेवन करती है तो शरीर की चर्बी कम होने लगती है। इसके अलावा शरीर का वजन धीरे-धीरे कम होने लगता है। लहुसन आंत से जुडी समस्या को ठीक करने में भी मदद करता है। (और पढ़े – वजन कम करने के घरेलु उपचार)
- कैंसर के लिए – महिलाओं की स्वास्थ्य समस्या को ठीक करने में लहसुन फायदेमंद होता है। महिलाओं में होने वाले कैंसर को रोकथाम करने में लहसुन बहुत उपयोगी होता है क्योंकि लहसुन में डायलीसल्फाइड होता है जो एंटीऑक्सीडेंटिव तनाव को रोकने में सहायता करता है। लहसुन में मौजूद सेलेनियम कैंसर के गुणों को रोकने में मदद करता है, इसलिए कैंसर से बचने के लिए रोजाना 2 कली लहसुन का सेवन करे। यदि कैंसर गंभीर है तो घरेलु उपचार के पहले चिकिस्तक से संपर्क करें। (और पढ़े – ब्रेस्ट कैंसर क्या है)
- रोग प्रतिरोधक क्षमता – महिलाओं में अक्सर कमजोरी की समस्या होती है जिसके वजह से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए महिलाओं को रोजाना लहसुन की कलियों का सेवन करना चाहिए। लहसुन में प्रचुर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट तत्व होता है, जो रोगो से लड़ने में मदद करता है और शरीर की इम्युनिटी सिस्टम को बढ़ाता है। (और पढ़े – इम्युनिटी मजबूत करने के लिए क्या करें)
- गठिया के लिए – महिलाओं में गठिया की समस्या को दूर करने में लहसुन बहुत फायदेमंद होता है। लहसुन में कुछ ऐसे गुण मौजूद है जो हड्डियों की कमजोरी को दुर करने में मदद करता है। लहसुन के सेवन करने से यह डायलील डाइसल्फाईड मेक्ट्रिक्स को कम करने के लिए एंजाइमो को दबाने में सहायता करता है। गठिया के दर्द और सूजन को कम करने में मदद करता है। गठिया के दर्द से परेशान है तो अपने भोजन में लहसुन को जरूर शामिल करें। (और पढ़े – गठिया के घरेलू उपचार)
- मधुमेह – महिलाओं में मधुमेह के स्तर को नियंत्रण करने में लहसुन की कली बहुत फायदेमंद होता है। लहसुन में कुछ ऐसे एंजाइम मौजूद है जो रक्त शर्करा के स्तर को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा खराब कोलेस्ट्रॉल को कम कर अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है। इस वजह से महिलाओं रक्त परिसंचरण में काफी सुधार देखा जाता है। लहसुन का सेवन करने से मधुमेह को नियंत्रण करने में मदद करता है। (और पढ़े – डायबिटीज के घरेलु उपचार)
- बुखार से बचाव – महिलाओं में बुखार की समस्या को ठीक करने में लहसुन अच्छा घरेलु उपचार है। कुछ अध्ययन के अनुसार तेज बुखार के समय बीमार व्यक्ति को लहसुन का उपयोग सरसों के तेल में मिलाकर बीमार व्यक्ति को अच्छी तरह मालिश करना चाहिए। यह करने से बुखार में कुछ हद तक राहत मिलती है। (और पढ़े – चमकी बुखार क्या है)
हमें आशा है की आपके प्रश्न महिलाओं के लिए लहसुन के फायदे ? का उत्तर इस लेख के माध्यम से दे पाएं।
अगर आपको लहसुन सेवन करने से स्वास्थ्य में किसी प्रकार की समस्या हो रही है, सामान्य चिकिस्तक (General Physician) से संपर्क कर सकते हैं।
हमारा उद्देश्य केवल आपको लेख के माध्यम से जानकारी देना है। हम आपको किसी तरह दवा, उपचार की सलाह नहीं देते है। आपको अच्छी सलाह केवल एक चिकिस्तक ही दे सकता है। क्योंकि उनसे अच्छा दूसरा कोई नहीं होता है।
Best General Physician in Delhi
Best General Physician in Mumbai