जानिए अमरुद के फायदे और नुकसान। Benefits and Side-Effects of Guava in Hindi
दिसम्बर 13, 2019 Lifestyle Diseases 8505 ViewsGuava Meaning In Hindi
अमरुद एक फल है। यह स्वाद में मीठा और रंग में हल्के हरे रंग का होता है। इसके गूदे में भीतर सैकड़ो छोटे बीज होते है। भारतीय बाजारों में अमरुद आसानी से मिल जाता है। बहुत लोग घरो में भी इसका पेड़ लगाते है। अधिक लोगो को पता नहीं है। अमरूद स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक रहता है। अमरुद में कई तरह के विटामिन और खनिज होते है। जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। अर्थात बीमारियों से लड़ने में सहायता करता है। चलिए अमरुद के गुणों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त करते है।
- अमरुद में कौन से पौष्टिक तत्व और खनिज पाए जाते है ? (What are the Nutrients and Mineral,s found in Guava in Hindi)
- अमरुद के फायदे क्या है ? (What are the Benefits of Guava in Hindi)
- अमरुद के नुकसान क्या है ? (What are the Side-Effects of Guava in Hindi)
अमरुद में कौन से पौष्टिक तत्व और खनिज पाए जाते है ? (What are the Nutrients and Mineral,s found in Guava in Hindi)
अमरुद में विटामिन ए, विटामिन इ, विटामिन बी 6 पाया जाता है। इसके अलावा इसमें मेग्नीशियम, पोटैशियम व उच्च मात्रा में फाइबर होता है। अमरुद में लाइकोपिन, फाइटो न्यूट्रिएंट्स आदि होते है।
अमरुद के फायदे क्या है ? (What are the Benefits of Guava in Hindi)
अमरुद के अनेको स्वास्थ्य लाभ है।
- त्वचा निखारने के लिए :- अमरुद में कई तरह के विटामिन और पौष्टिक तत्व होते है। जो त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद रहते है। इसका सेवन करने से त्वचा में निखार आने लगता है। जिससे चेहरा अधिक सुंदर दिखने लगता है।
- मधुमेह के लिए ;- मधुमेह ग्रस्त व्यक्तियों को अमरुद का सेवन रोजाना पर्याप्त मात्रा में करना चाहिए। अमरुद कुछ ऐसे गुण होते है। जो इंसुलिन को बनने में मदद करते है। शर्करा स्तर को कम करते है। जिससे मधुमेह नियंत्रण में रहता है। (और पढ़े – डायबिटीज क्या है और डायबिटीज का घरेलु उपचार क्या है)
- खासी-जुखाम ठीक करने के लिए :- अमरुद की पत्तियों का काढ़ा बनाकर पीने से सर्दी-जुखाम की समस्या ठीक हो जाती है। इसके अलावा बुखार में भी अमरुद की पत्तियों का काढ़ा पी सकते है।
- मुँह की दुर्गंध दूर करने के लिए :- अगर आपक मुँह की दुर्गंध से परेशान हो चुके है। तो अमरूद के पत्तियों को चबा कर खाये इससे मुँह की दुर्गंध दूर हो जाती है।
- कब्ज दूर करने में :- यदि व्यक्ति को कब्ज की समस्या हो रही है। तो फाइबर युक्त पदार्थ का सेवन अधिक खाना चाहिए। अमरुद में प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है। जो पेट की पाचन शक्ति को मजबूत करता है और कब्ज की समस्या को दूर करता है। (और पढ़े – कब्ज क्या है और कब्ज होने के कारण क्या है)
- हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए :- पके हुए अमरुद का सेवन करने शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी दूर होती है। महिलाओं को रोजाना अमरुद का सेवन करना चाहिए। जिससे हीमोग्लोबिन सही रहेगा और एनीमिया की शिकायत नहीं होगी।
- आंखो के लिए :- अमरुद में उपस्थित विटामिन ए और विटामिन ई आंखो की रौशनी को तेज करने में बहुत फायदेमंद रहता है। जिससे आंखो की समस्या नहीं होती है। (और पढ़े – मोतियाबिंद के कारण क्या है)
- कैंसर से बचाव :- कैंसर बहुत खतरनाक बीमारी होती है। अमरुद में अन्य फलो के मुकाबले विटामिन सी अधिक होता है। इसमें अधिक एंटीऑक्सीडेंट होते है जो कैंसर रोग से बचाने में मदद करता है।
- थायरॉइड में :- अमरुद में अधिक मात्रा में आयोडीन पाया जाता है। जो थायरॉइड की समस्या को कम करने में सहायता करता है। थायरॉइड रोग से ग्रस्त लोगो को रोजाना अमरुद का सेवन सही मात्रा में करना चाहिए।
अमरुद के नुकसान क्या है ? (What are the Side-Effects of Guava in Hindi)
- अमरुद के फायदे के बारे में आप जान चुके होंगे। लेकिन अमरुद के फायदे के साथ-साथ कुछ नुकसान भी होते है।
- जिन व्यक्तियों में सर्दी अधिक होता है। उनको कम मात्रा में अमरुद का सेवन करना चाहिए।
- यदि पाचन सम्बंधित समस्या अधिक होती है। तो अमरुद का सेवन नहीं करना चाहिए।
- जिन व्यक्तियों को अमरुद के बीज नहीं पचते हैं उनको एपेन्डिसाइटिस रोग हो सकता है । अत: इनके बीजों के सेवन से बचना चाहिए।
- गर्भवती महिला को अमरुद का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। अगर आपको अमरुद का सेवन करने से स्वास्थ्य में किसी बार की बाधा उत्पन्न हो रही है। तो तुरंत इसका सेवन करना बंद कर दे।
और अपने नजदीकी पारिवारिक चिकिस्तक (General Physician) से संपर्क करें।
हमारा उद्देश्य केवल आपको जानकारी प्रदान करना है। ना की किसी प्रकार के दवा, उपचार, सर्जरी करने की सलाह देता है। उपचार की सलाह केवल चिकिस्तक ही दे सकते है। क्योंकि चिकिस्तक से अच्छा कोई सलाह नहीं दे सकता है।