कुलथी दाल के फायदे और नुकसान। Benefits and Side-Effects of Horse Gram in Hindi

दिसम्बर 18, 2019 Lifestyle Diseases 13501 Views

English हिन्दी Bengali

Horse Gram Meaning in Hindi

आपने हर तरह की दाल का नाम सुना होगा, लेकिन कुलथी दाल अन्य दालों की अपेक्षा अधिक लाभदायक होती है। कुलथी दाल काले रंग की होती है और दक्षिण भारत में अधिक खाई जाती है। यह दाल पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें उच्च मात्रा में कैल्शियम व आयरन मौजूद होता है जो मनुष्य के स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। चलिए आपको इस लेख में (Horse Gram) कुलथी दाल के पोषक तत्व, फायदे और नुकसान के बारे में विस्तार से बतायेंगे।

  • कुलथी दाल के पौष्टिक तत्व और खनिज क्या है ? (What are the Nutrients and Minerals Found in Horse Gram in Hindi)
  • कुलथी दाल के फायदे क्या है ? (What are the Benefits of Horse Gram in Hindi)
  • कुलथी दाल के नुकसान क्या है ? (What are the Side-Effects of Horse Gram in Hindi)

कुलथी दाल के पौष्टिक तत्व और खनिज क्या है ? (What are the Nutrients and Minerals Found in Horse Gram in Hindi)

कुलथी दाल में बहुत से पौष्टिक तत्व होता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, आहार फाइबर, वसा, कैल्शियम, फास्फोरस होता है। आयरन और कैलोरीके साथ-साथ विटामिन जैसे थियामिन, राइबोफ्लेविन और नियासिन होता है इसलिए इसे सुपर फ़ूड कहते है।

कुलथी दाल के फायदे क्या है ? (What are the Benefits of Horse Gram in Hindi)

कुलथी दाल के निम्नलिखित स्वास्थ्य लाभ है।

  • पाचन क्रिया को मजबूत करने में – जिन लोगो को एसिडिटी की समस्या अधिक हो रही है या अपच की समस्या हो रही है, तो ऐसे कुलथी दाल का सेवन करना पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। यह पेट फूलने और अपच को कम करता है और आंत के कीड़े को ख़त्म करने में सहायता करता है। (और पढ़े – क्रोन रोग क्या है)
  • कब्ज को दूर करने में – जो लोग कब्ज की समस्या के कारण मल त्यागने में परेशानी होती है और कब्ज की समस्या व्यक्ति को तनाव में डाल देता है। उनके लिए कुलथी दाल सेवन करना लाभदायक होता है। इसमें अच्छी मात्रा में फाइबर उपस्थित होता है। यह शरीर में पानी की कमी और फाइबर की कमी को दूर करता है।
  • वजन को कम करने में – वजन कम करने के लिए लोग तरह तरह के घरेलु उपचार और डाइट का उपयोग करते है। लेकिन बहुत से लोग वजन कम करने में असफल रहते है। ऐसे में कुलथी दाल का सुप बनाकर सेवन कर सकते है। क्योंकि इसमें फाइबर अच्छी मात्रा में मौजूद होता है। फाइबर चर्बी को कम करने में मदद करता है। हालांकि इस बात का ध्यान रखे अत्यधिक मात्रा में करना यह दाल मोटापा बड़ा सकता है। (और पढ़े – वजन बढ़ाने के तरीके)
  • मधुमेह को नियंत्रित करने में – डायबिटीज या मधुमेह एक ऐसी बीमारी है जो मनुष्य का साथ कभी नहीं छोड़ती है। इसे नियंत्रण करने के लिए उपयुक्त आहार की जरुरत होती है। रक्त शर्करा के स्तर को कम करने के लिए कुलथी की दाल का सेवन करना चाहिए। यह रक्त शर्करा को कम कर डायबिटीज को नियंत्रण करता है। डायबिटीज नियंत्रण रहने से व्यक्ति का स्वास्थ्य स्वस्थ रहता है। अपने दैनिक कार्यो को ठीक से कर पाते है।
  • अनियमित मासिकधर्म के लिए – महिलाओं के लिए अनियमित मासिकधर्म की समस्या अन्य तरह के विकार को पैदा करती है। यह बांझपन के जोखिम को बढ़ा सकती है और मेनोपॉज़ की स्थिति में जल्दी ला सकती है। इन सब समस्या से बचने के लिए कुलथी दाल का सेवन करना चाहिए। इसमें उपस्थित पौष्टिक तत्व शरीर को प्रोटीन व आयरन देते है। आयरन मिलने से खून की कमी दूर होती है और एनीमिया जैसी समस्या नहीं होती है। लेकिन सही मात्रा में इस का उपयोग करे। (और पढ़े – मेनोपॉज़ क्या है)
  • सर्दी-जुखाम से राहत दिलाने में – सर्दी-जुखाम की समस्या वैसे तो लोगो के लिए आम बात है। लेकिन यह बढ़ने पर व्यक्ति के सोने, बैठने व अन्य कार्यो में कठिनाई उत्पन्न करता है। इसके अलावा शरीर की रोग प्रतिरोग क्षमता को कम करता है। शरीर की रोग प्रतिरोग क्षमता को बढ़ाने के लिए कुलथी दाल का सेवन करना चाहिए। यह दाल पोषक तत्वों और विटामिन सी से समृद्ध है। यह आपके शरीर को सुरक्षा प्रदान करता है ताकि वायरस से प्रभावित न हो।इस दाल को सुप बनाकर भी सेवन कर सकते है इसमें दालचीनी पाउडर थोड़ा जरूर मिलाये।
  • कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण रखने में कुलथी दाल – कुछ वैज्ञानिको के शोध में कुलथी दाल को खराब कोलेस्ट्रॉल कम करने का अच्छा उपाय बताया है। इसका सेवन करने से नसों में रहे खराब कोलेस्ट्रॉल कम होने लगते है। सुबह थोड़ा कुलथी दाल को भिगोकर रख दे और पुरे दिन में दो बार भीगे हुए कुलथी दाल का सेवन करे। यह कोलेस्ट्रॉल को कम कर आपके सेहत को स्वस्थ रखता है।

कुलथी दाल के नुकसान क्या है ? (What are the Side-Effects of Horse Gram in Hindi)

कुलथी दाल के स्वास्थ्य लाभ बहुत है। लेकिन अत्यधिक मात्रा में उपयोग करने से नुकसान हो सकता है।

  • जो लोग अपना वजन कम करने की कोशिश कर रहे है उनको इस दाल का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • गर्भवती महिला को कुलथी की दाल नुकसानदायक होती है, उनको सेवन से बचना चाहिए। इसके अलावा बांझपन से पीड़ित महिला को इस दाल से परहेज करना चाहिए।
  • अगर कोई महिला या व्यक्ति एनीमिया की दवा लेता है तो वे इसका सेवन न करे।
  • जो महिलाये मासिकधर्म में अधिक रक्तश्राव की सामना करती है, उनको कुलथी दाल का सेवन नहीं करना चाहिए।

अगर आपको कुलथी दाल खाने से स्वास्थ्य में किसी प्रकार की अनियमियता हो रही है, तो इसका सेवन करना सीमित कर दे और अपने नजदीकी किसी जनरल फिजिशियन (General Physician) से संपर्क करें।

हमारा उद्देश्य केवल आपको लेख के माध्यम से जानकारी देना है। हम आपको किसी तरह दवा, उपचार की सलाह नहीं देते है। आपको अच्छी सलाह केवल एक चिकिस्तक ही दे सकता है। क्योंकि उनसे अच्छा दूसरा कोई नहीं होता है। 


Login to Health

Login to Health

लेखकों की हमारी टीम स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र को समर्पित है। हम चाहते हैं कि हमारे पाठकों के पास स्वास्थ्य के मुद्दे को समझने, सर्जरी और प्रक्रियाओं के बारे में जानने, सही डॉक्टरों से परामर्श करने और अंत में उनके स्वास्थ्य के लिए सही निर्णय लेने के लिए सर्वोत्तम सामग्री हो।

Over 1 Million Users Visit Us Monthly

Join our email list to get the exclusive unpublished health content right in your inbox


    captcha