मैंगनीज क्या है। Manganese Meaning in Hindi.
नवम्बर 2, 2020 Lifestyle Diseases 2356 Viewsमैंगनीज क्या है ? (Manganese Meaning in Hindi)
मैंगनीज एक खनिज है जो हमारे शरीर में थोड़ी मात्रा में मौजूद रहता है। इसके अलावा कुछ खाद्य पदार्थ जैसे मूंगफली, साबुत अनाज, बीज,फलियां और हरी सब्जियां में अच्छी मात्रा में मेंगनीज पाया जाता है। बहुत से ऐसे लोग भी होते है जिनके शरीर में मैंगनीज की कमी होती है और इन कमियों को दूर करने के लिए चिकिस्तक मैंगनीज युक्त दवा लेने की सलाह दे सकते है। यदि शरीर में मैंगनीज की कमी होने लगती है, तो अनेक तरह की बीमारियां अपने चपेट में लेने लगती है। जैसा की आपको पता होगा, मैंगनीज में कुछ ऐसे घटक पाये जाते है जो शरीर में मुक्त कणो को अलग कर एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है। मस्तिष्क के तंत्रिका तंत्र के कार्य में मैंगनीज फायदेमंद होता है। इसके अलावा हड्डियों से जुडी परेशानियों व वजन कम करने में मदद करता है। मैंगनीज खनिज का उपयोग जरूरत से अधिक करने पर कुछ नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए सही मात्रा में खनिज का उपयोग करना चाहिए। चलिए आज के लेख में विस्तार से मैंगनीज क्या है के बारे में जानकारी देंगे।
- मैंगनीज क्या काम करता हैं ? (Manganese Function in Hindi)
- मैंगनीज के स्वास्थ्य लाभ ? (Benefits of Manganese in Hindi)
मैंगनीज क्या काम करता हैं ? (Manganese Function in Hindi)
- हमारे शरीर में मैंगनीज बहुत से महत्वपूर्ण कार्य करने में मदद करता है। चलिए आगे बताते हैं।
- मैंगनीज शरीर में एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है।
- हड्डियों की मजबूती बनाने में मदद करता है।
- शरीर पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मैंगनीज सहायक होता है।
- शरीर में वसा और प्रोटीन के चयापचय में मैंगनीज मदद करता है।
- शुगर के चयापचय करने में मैंगनीज कार्य करता है।
- सेक्स हार्मोन के उत्पादन में मैंगनीज कार्य करता है।
- शरीर की इम्युनिटी सिस्टम को बढ़ाने में मैंगनीज फायदेमंद होता है।
- मैंगनीज मस्तिष्क के विकास में मदद करता है।
- मनुष्य के प्रजनन क्षमता में मैंगनीज सहायक होता है।(और पढ़े – पुरुषो में कामेच्छा की कमी)
- हड्डियों में संयोजी ऊतक के निर्माण करने में मैंगनीज महत्वपूर्ण कार्य करता है।
मैंगनीज के स्वास्थ्य लाभ ? (Benefits of Manganese in Hindi)
हमारे शरीर के लिए मैंगनीज एक जरुरी पोषक तत्व माना जाता है मैंगनीज शरीर के शारीरिक कार्यो को करने में मदद करता है। मैंगनीज के कई और स्वास्थ्य लाभ होते है। चलिए आगे विस्तार से बताते हैं।
- शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मेंगनीज के फायदे- डायबिटीज से पीड़ित लोगो के शरीर में मेंगनीज की मात्रा बहुत कम होती है। शरीर में रक्त शर्करा के स्तर को सामान्य करने में मेंगनीज अच्छा खनिज माना जाता है। यह खनिज डायबिटीज की बीमारी के जोखिम को कम करने में मदद करता है। जैसा की आपको पहले भी बता चुके है हरी पत्तेदार सब्जियों में थोड़ी मात्रा में मेंगनीज होता है, इसलिए अपने आहार में शामिल कर शुगर के स्तर को नियंत्रित कर सकते हैं। (और पढ़े – डायबिटीज के घरेलू उपचार)
- मिर्गी के दौरे को कम करने में –मिर्गी के दौरे से पीड़ित लोगो के लिए मेंगनीज अच्छा पोषक तत्व होता है। कुछ शोध के अनुसार मैंगनीज मिर्गी के दौरे को कम करने के लिए उपयोगी होता है। आगे के दौरे को रोकने में यह खनिज प्रभावी होती है क्योंकि मिर्गी से पीड़ित लोग मेंगनीज युक्त सप्लीमेंट्स ले सकते है। हालांकि एक बार चिकिस्तक से बात कर ले। (और पढ़े – मिर्गी की समस्या)
- कमजोर हड्डियों की समस्या दूर करें –कमजोर हड्डिया होने से ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्या होने लगती है। कैल्शियम हड्डियों को मजबूत करता है उसी तरह मेंगनीज हड्डियों के नुकसान को कम करता है। कुछ अध्ययन के अनुसार हड्डियों से जुडी समस्या को कम करने के लिए जस्ता, तांबा व मेंगनीज जरुरी पोषक तत्व होता है। हालांकि मेंगनीज ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या को कम करने में उपयोगी होता है। इसलिए जिन लोगो को हड्डियों की कमजोरी है उनको मेंगनीज युक्त खाद्य पदार्थो का अधिक सेवन करना चाहिए। (और पढ़े – कैल्शियम की कमी के कारण क्या है)
- मस्तिष्क के कार्यो में मदद करे –मस्तिष्क के कार्यो में सुधार करने में मेंगनीज प्रभावकारी खनिज होता है। यह खनिज मस्तिष्क के तंत्रिका तंत्र के कार्य करने में सहायक होता है। हालांकि मस्तिष्क के कार्य में फ्री रेडिकल कोशिका को क्षति पहुंचाने का काम करने लगते है इसलिए एंटीऑक्सीडेंट के रूप में मेंगनीज इन समस्या को दूर करता है। मेंगनीज मुक्त कणो को बेअसर कर मस्तिष्क के तंत्रिका कार्य में सुधार करता है। मिर्गी जैसी समस्या के लिए भी मेंगनीज फायदेमंद होता है। (और पढ़े – मस्तिष्क में चोट की समस्या)
- सूजन को ठीक करने में मेंगनीज के फायदे –शरीर में किसी तरह की सूजन की समस्या के उपचार के लिए मेंगनीज आवश्यक होता है। इसके अलावा मोच या पुरानी सूजन के लिए मेंगनीज प्रभावकारी होता है। गठिया के दर्द व सूजन की समस्या के लिए मेंगनीज अच्छा दवा है जो सूजन को कम करता है। मेंगनीज एंटीऑक्सीडेंट गुण के रूप में कार्य करता है जो सूजन व दर्द से राहत दिलाने में बहुत फायदेमंद होता है। इसलिए गठिया से पीड़ित लोगो को मेंगनीज युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन करना चाहिए। (और पढ़े – मोच को ठीक करने के घरेलू उपचार)
- थायरॉइड में फायदा करे मेंगनीज –थायरॉइड की समस्या को कम करने में मेंगनीज फायदेमंद होता है। जैसा की आपको पता है हमारे शरीर में गले में तितली के आकर की ग्रंथि होती है जिसे थायरॉइड कहते है। यदि यह हार्मोन नियंत्रण से बाहर हो तो थायरॉइड बढ़ने लगती है। मेंगनीज की कमी थायरॉइड की समस्या का कारण बनती है, इसलिए शरीर में सही मात्रा में मेंगनीज पोषक तत्व प्रदान करे और खुद को थायरॉइड से बचाएं। (और पढ़े – थायरॉइड का उपचार)
हमें आशा है की आपके प्रश्न मैंगनीज क्या है ? का उत्तर इस लेख के माध्यम से दे पाएं।
अगर आपको मैंगनीज के बारे और जानकारी चाहिए तो अपने सामान्य चिकिस्तक (General Physician) से संपर्क कर सकते है।
हमारा उद्देश्य केवल आपको लेख के माध्यम से जानकारी देना है हम आपको किसी तरह दवा, उपचार की सलाह नहीं देते है। आपको अच्छी सलाह केवल एक चिकिस्तक ही दे सकता है। क्योंकि उनसे अच्छा दूसरा कोई नहीं होता है।
Best General Physician in Delhi
Best General Physician in Mumbai