मसूर की दाल के फायदे । Masoor Dal (Red Lentil) Benefits in Hindi
अप्रैल 9, 2021 Lifestyle Diseases 2792 Viewsमसूर की दाल के फायदे का मतलब हिंदी में, (Masoor Dal (Red Lentil) Benefits Meaning in Hindi)
मसूर की दाल के फायदे
दाल में आपने अरहर, मुंग का नाम तो सुना होगा लेकिन मसूर दाल इन दालों से अलग होता है। मसूर की दाल को छिलके व बिना छिलके के साथ खाया जाता है। इसमें छिलके में घुलनशील फाइबर मौजूद होता है। लेकिन अरहर की दाल बिना छिलके में अधिक पसंद किया जाता है उसी तरह मसूर की दाल को लोग अधिकतर बिना छिलके के उपयोग में लाते है। मसूर की दाल अन्य दाल की तुलना में जल्दी पकता है और खाने में स्वादिष्ट होता है। हालांकि मसूर की दाल फलिया परिवार से जुडी है और इनके कई किस्म होते है जिनमे लाल मसूर, काली मसूर, पीली व भूरे मसूर आदि होती है। शायद कई लोग यह नहीं जानते है मसूर की दाल केवल आहार नहीं है बल्कि हमारे स्वास्थ्य की कई तरह समस्या को रोकने में मददगार होता है। इसमें अनगिनत पोषक तत्व और खनिज की अच्छी मात्रा शामिल है। चलिए आज के लेख में आपको मसूर के पोषक तत्व, मसूर दाल की फायदे व मसूर दाल के नुकसान के बारे में बताने वाले हैं।
- मसूर के पोषक तत्व क्या हैं ? (Nutrition Facts of Masoor Dal (Red Lentil) in Hindi)
- मसूर की दाल के फायदे ? (Benefits of Masoor Dal (Red Lentil) in Hindi)
- मसूर की दाल के नुकसान ? (Side-Effects of Masoor Dal (Red Lentil) in Hindi)
मसूर के पोषक तत्व क्या हैं ? (Nutrition Facts of Masoor Dal (Red Lentil) in Hindi)
मसूर दाल में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व होता है। इसमें अच्छी मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेड व कम मात्रा में कैलोरी होती है। इसके अलावा फोलेट, ट्राइपोफान, मैंगनीज, लौह, फॉस्फोरस, तांबे, विटामिन बी1 और पोटेशियम आदि मौजूद होता है। (और पढ़े – विटामिन बी 12 के फायदे)
मसूर की दाल के फायदे ? (Benefits of Masoor Dal (Red Lentil) in Hindi)
मसूर दाल की बहुत से फायदे होते है। चलिए आगे विस्तार से बताते हैं।
- कोलेस्ट्रॉल को कम करने में – मनुष्य के जीवन के लिए अत्यधिक कोलेस्ट्रॉल खतरनाक होता है। कोलेस्ट्रॉल की मात्रा अधिक होने से हृदय रोग के साथ अन्य स्वास्थ्य समस्या का विकास होने लगता है। यदि शरीर में कोलेस्ट्रॉल को कम करना है तो नियमित रूप से आहार में मसल की दाल लेना चाहिए। कुछ शोध के अनुसार रोजाना मसूर दाल का सेवन करने से खराब बढ़ा कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होने लगता है। कोलेस्ट्रॉल सामान्य होने से हृदय रोग का जोखिम नहीं रहता है। (और पढ़े – उच्च रक्त्चाओ क्या हैं)
- दिल को स्वस्थ रखने में – दिल हमारे शरीर मुख्य अंग माना जाता है जिसे स्वस्थ रखना बहुत जरुरी होता है। दिल को स्वस्थ रखने के लिए आहार में मसूर की दाल शामिल करना चाहिए। इस दाल में मेग्नीशिय, फोलेट की अच्छी मात्रा उपस्तिथ है जो हृदय को स्वास्थ्य को अच्छा रखती है और हृदय रोग के जोखिम को कम करती है। मेग्नीशिय शरीर में रक्त प्रवाह व ऑक्सीजन को बढ़ाने में सहायक होता है। (और पढ़े – दिल की कमजोरी के कारण)
- मस्तिष्क के स्वास्थ्य के लिए – अपने आहार में सही मात्रा में मसूर की दाल का सेवन करने से शरीर को अच्छी मात्रा में प्रोटीन प्राप्त होता है। इसके अलावा फोलेट प्राप्त होता है। मानसिक स्वास्थ्य को अच्छा बनाये रखने में मसूर की दाल फायेमंद होती है। मानसिक विकार वाले लोगो को अपने आहार में मसूर की दाल जरूर शामिल करनी चाहिए। (और पढ़े – मानसिक रोग के घरेलु उपचार)
- पाचन के लिए मसूर दाल उपयोगी – फाइबर पाचन तंत्र को मजबूत करता है और मसूर की दाल में अच्छी मात्रा में फाइबर होता है जो पाचन तंत्र में सुधार कर मजबूत करता है। पाचन से जुडी समस्या के जोखिम को कम करता है जैसे कब्ज, आंत का सूजन, दस्त आदि। यदि इन समस्या से परेशान है तो अपने आहार में मसूर की दाल को शामिल करें। (और पढ़े – पाचन तंत्र के रोग)
- वजन कम करने में फायदेमंद – मसूर की दाल में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व होता है। इसके अलावा कम कैलोरी होती है जो वसा की मात्रा नहीं बढ़ाता है और वजन घटाता है। जो लोग अपना वजन कम करना चाहते है उनको आहार में मसूर की दाल का सेवन करना चाहिए। सलाद के तौर पर मसूर की दाल का उपयोग कर सकते है। (और पढ़े – वजन को बढ़ाने के लिए क्या खाएं)
- डायबिटीज के लिए फायदेमंद – डायबिटीज से पीड़ित लोगो के लिए मसूर की दाल फायदेमंद होता है। इसमें अनगिनत पोषक तत्व और खनिज मौजूद होता है जो शरीर को प्रोटीन प्रदान करता है। इसके अलावा रक्त सर्करा के स्तर को कम करने में मदद करता है। डायबिटीज टाइप 2 के लक्षण को कम करने में मसूर की दाल सहायक होता है। इन्सुलिन प्लाज्मा को नियंत्रित करने में मदद करता है। डायबिटीज से पीड़ित लोगो को आहार में मसूर की दाल शामिल करना चाहिए। (और पढ़े – डायबिटीज के घरेलु उपचार)
मसूर की दाल के नुकसान ? (Side-Effects of Masoor Dal (Red Lentil) in Hindi)
मसूर की दाल के फायदे तो बहुत है लेकिन कुछ दुर्लभ स्तिथि में नुकसान हो सकता है।
- मसूर की दाल का सेवन अत्यधिक मात्रा में करने से स्वास्थ्य पर हानिकारक प्रभाव पड सकता है।
- मसूर की दाल का सेवन अत्यधिक मात्रा में करने से गुर्दे में खराबी या गुर्दे पर दबाव पड़ सकता है।
- बहुत से लोगो में अत्यधिक मात्रा में मसूर दाल की सेवन करने से गैस की समस्या का सामना करना पड़ता है।
- मसूर का सेवन अधिक होने से पाचन तंत्र में समस्या हो सकती है।
- यदि किसी व्यक्ति को पथरी की समस्या है तो ऐसे में मसूर की दाल का सेवन नहीं करना चाहिए।
- अगर कोई व्यक्ति विशेष तरह की दवाइयों का सेवन करता है तो मसूर दाल का उपयोग करने से पहले चिकिस्तक से सलाह लेनी चाहिए। (और पढ़े – कुलथी दाल के फायदे क्या हैं)
हमें आशा है की आपके प्रश्न मसूर की दाल के फायदे ? का उत्तर इस लेख के माध्यम से दे पाएं।
अगर आपको मसूर की दाल के सेवन से स्वास्थ्य में किसी तरह की अनियमियता हो रही है तो सामान्य चिकिस्तक (General Physician) से संपर्क कर सकते हैं।
हमारा उद्देश्य केवल आपको लेख के माध्यम से जानकारी देना है। हम आपको किसी तरह दवा, उपचार की सलाह नहीं देते है। आपको अच्छी सलाह केवल एक चिकिस्तक ही दे सकता है। क्योंकि उनसे अच्छा दूसरा कोई नहीं होता है।
Best General Physician in Delhi
Best General Physician in Mumbai