बालों में मेहंदी लगाने के फायदे और नुकसान। Mehendi Lagane Ke Fayade in Hindi

सितम्बर 25, 2020 Lifestyle Diseases 7587 Views

हिन्दी Bengali العربية

जानिए बालों में मेहंदी लगाने के फायदे और नुकसान। Balo Me Mehendi Lagane Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi

हाथों में मेहंदी हर कोई लगाता है लेकिन क्या बालों में मेहंदी लगाने के बारे में आप जानते है। हालांकि बहुत सी महिलाएं अपने सफ़ेद बालो लाल करने के लिए मेहंदी लगाती है। आपको बता दे बालों में मेहंदी लगाने से बहुत से लाभ होते है।

बालों की सुंदरता को और बढ़ाने में मेहंदी फायदेमंद होता है (Mehendi Lagane Ke Fayade in Hindi)। बालों को चमकदार बनाने के लिए मेहंदी के पत्तो को पीसकर बालों में लगा सकती है। आयुर्वेद में बताया गया है मेहंदी बालों को बेहतर मजबूत बनाने में मदद करती है। बालों में मेहंदी लगाने से सिर को ठंडक मिलती है और बालों का रंग लाल भी हो जाता है। कई लोग बाल लाल करने के लिए कृत्रिम रंग का उपयोग करते है जो की बालो के झड़ने का कारण बनता है। इसलिए बालो को प्राकृतिक रूप से लाल करना है तो मेहंदी बालों में लगाइए और बालो को सूंदर बनाइए। आज के लेख में हम आपको बालों में मेहंदी लगाने के फायदे और नुकसान के बारे में बताएंगे।

  • बालों में मेहंदी लगाने के फायदे क्या हैं ? (Mehendi Lagane ke Fayde Kya hai in Hindi)

  • बालों में मेहंदी लगाने के नुकसान क्या हैं ? (Mehendi Lagane Ke Nuksaan Kya Hai in Hindi)

बालों में मेहंदी लगाने के फायदे क्या हैं ? (Balo Me Mehendi Lagane ke Fayde Kya hai in Hindi)

बालों में मेहंदी लगाने के निम्नलिखित फायदे हैं। चलिए आगे बताते हैं।

  • बालों को बढ़ाने में सहायता करें – लंबे बाल हर किसी को अच्छे लगते है लेकिन बालों की उचित देखभाल न होने से बाल बेजान होने लगते है। यही कारण है बालों का विकास नहीं हो पाता है। बालों का विकास करने के लिए मेहंदी अच्छा घरेलु उपचार हो सकता है। इसके लिए मेहंदी का पेस्ट तैयार कर बालों में लगाए। इसके अलावा आप जिंजी तेल के साथ भी मेहंदी बालों में लगा सकते है। इस मिश्रण को महीने में दो बार बालों में लगाए। आपके बाल मजबूत और लंबे होने लगेंगे। (और पढ़े – लंबे बाल करने के घरेलू उपचार)
  • मेहंदी रुसी को दूर करें – बालों में रुसी की समस्या बहुत लोगो होती है,इस वजह से बाल कमजोर होकर टूटने लगते है। बालो में रुसी होने से बालो में खुजली की समस्या होने लगती है। इसलिए बालों में रुसी की समस्या को ठीक करने के लिए मेहंदी का उपयोग करना चाहिए। बालों में मेहंदी लगाने से रुसी कम होने लगता है। इसके लिए सरसों के तेल में मेहंदी व भीगे हुए मेथी के बीज मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर ले और अपने बालों में लगाकर कुछ देर छोड़ दे। 20 या 30 मिनट होने बाद साफ पानी व शैम्पू से धो ले।
  • बालों को झड़ने से रोके – बालों में झड़ने की समस्या आजकल लोगो में बहुत हो रही है। बालों को झड़ने से रोकने के लिए सरसों तेल व मेहंदी फायदेमंद होते है। मेहंदी के पाउडर को सरसों के तेल में मिलाकर तेल के रूप में बालो में लगा लेना चाहिए। इसके अलावा ताजे पत्तियों का उपयोग भी कर सकते है। हालांकि तेल बनाने के लिए मेहंदी की पत्तियों को तेल में अच्छी तरह गर्म कर रख दे। इसके बाद ठंडा होने पर किसी बोतल में रख दे। इसतरह आप सामान्य तेल की जगह मिश्रण तेल का उपयोग कर सकते हैं।
  • बालों को कंडीशनर करें – बाजारों में कई तरह के केमिकल युक्त कंडीशनर मिलते है जो बालों को कमजोर बनाकर टूटने का कारण बनते है। इसलिए केमिकल युक्त चीजे बालो पर उपयोग नहीं करना चाहिए इससे बालों को बहुत नुकसान पहुंचता है। बालों में मेहंदी को कंडीशनर के रूप में उपयोग में ला सकते है। बालों में मेहंदी लगाने से बालों की गंदगी दूर हो जाती है और बाल साफ़ और मुलायम हो जाते है। आप चाहे तो मेहंदी में अंडे का उपयोग भी कर सकते है। यह बाल को और चमकदार बना देते है। मेहंदी से कंडीशनर बनाने के लिए मेहंदी के पत्ते को उबालकर काढ़े की तरह तैयार कर इसमें मेहंदी पाउडर मिलाले और बालों में लगाकर कुछ समय के लिए छोड़ दे बाद में शैम्पू से बालो को धो ले।
  • बालों की चमक बढ़ाए – बालों की चमक बढ़ाने के लिए मेहंदी का उपयोग फायदेमंद होता है। बालों में मेहंदी लगाने से स्कैल्प का स्वास्थ्य अच्छा होता है। मेहंदी में प्राकृतिक रूप से रोगाणुरोधी गुण पाया जाता है। इस वजह से सिर पर मेहंदी लगाने से त्वचा से संक्रमण का खतरा कम हो जाता है। कुछ शोध के अनुसार मेहंदी नियमित रूप से बालों में लागए तो बालो का अच्छा विकास होता है और बाल पहले से बेहतर लगने लगते है। (और पढ़े – नीम के फ़ायदे संक्रमण रोकने में)

बालों में मेहंदी लगाने के नुकसान क्या हैं ? (Balo me Mehendi Lagane Ke Nuksaan Kya Hai in Hindi)

बालों में मेहंदी लगाने के बहुत से फायदे है, किंतु कुछ मामले में नुकसान भी हो सकते है। चलिए आगे बताते हैं।

  • मेहंदी को सही मात्रा में सिर पर लगाना चाहिए, क्योंकि अधिक मात्रा में लगाने से सिरदर्द व भारीपन लगने लगता है।
  • मेहंदी अच्छी है या नहीं इसका उपयोग त्वचा पर थोड़ा लगाकर कर लेना चाहिए, ताकि सिर में एलर्जी न हो।
  • कुछ लोगो को मेहंदी का उपयोग सिर पर करने से खुजली की समस्या हो सकती है।
  • बहुत से लोगो को मेहंदी से एलर्जी की समस्या होती है उनको बालों में लगाने से एलर्जी हो सकती है।
  • मेहंदी एक तरह का प्राकृतिक उत्पाद है इसलिए थोड़ा ही बालो पर उपयोग करना चाहिए। (और पढ़े – बालों का झड़ना क्यों होता है)

अगर बालों में मेहंदी लगाने से किसी प्रकार की समस्या हो रही है तो सामान्य चिकिस्तक (General Physician) से संपर्क करें।

हमारा उद्देश्य है आपको जानकारी प्रदान करना है। ना की किसी तरह के दवा, इलाज, घरेलु उपचार की सलाह दी जाती है। आपको चिकिस्तक अच्छी सलाह दे सकते है क्योंकि उनसे अच्छी सलाह कोई नहीं देता है। 


Login to Health

Login to Health

लेखकों की हमारी टीम स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र को समर्पित है। हम चाहते हैं कि हमारे पाठकों के पास स्वास्थ्य के मुद्दे को समझने, सर्जरी और प्रक्रियाओं के बारे में जानने, सही डॉक्टरों से परामर्श करने और अंत में उनके स्वास्थ्य के लिए सही निर्णय लेने के लिए सर्वोत्तम सामग्री हो।

Over 1 Million Users Visit Us Monthly

Join our email list to get the exclusive unpublished health content right in your inbox


    captcha