जानिए मुंहासे के दाग-धब्बे हटाने के बेहतरीन उपाय। Muhase Ke Daag Hatane Ke Gharelu Upay In Hindi

मार्च 12, 2020 Lifestyle Diseases 9650 Views

English हिन्दी

Muhase Ke Daag Meaning in Hindi

मुंहासे की समस्या से लड़के और लड़किया दोनों परेशान रहते है। इसके लिए अनेको तरह के घरेलु उपचार का उपयोग करते है। मुंहासे के दाग-धब्बे चेहरे की सुंदरता को खराब कर देता है। हालांकि मुंहासे की समस्या होने का मुख्य कारण गलत खान-पान व तैलीय त्वचा होता है। इसके अलावा शरीर में हार्मोन्स के बदलाव होने से भी मुंहासे होने लगते है। कुछ लोग ऐसे भी होते है जिनको अत्यधिक मुंहासे की समस्या होती है जिसके कारण चेहरा अधिक बिगड़ जाता है। त्वचा में मुंहासे कई तरीके से आ सकते है जिनमे बिना कील मुंहासे, पसदार मुंहासे इत्यादि शामिल है। चलिए इस लेख के माध्यम से आपको मुंहासे के दाग-धब्बे निकालने के लिए कुछ घरेलू उपचारो के बारे में बताएंगे।

  • मुंहासे के दाग-धब्बे की समस्या ? (Muhase Ke Daag Dabbe ki Samsya in Hindi)
  • मुंहासे के दाग-धब्बे हटाने के घरेलू उपचार ? (Muhase Ke Daag Dabbe Hatane ke Gharelu Upchar in Hindi)

मुंहासे के दाग-धब्बे की समस्या ? (Muhase Ke Daag Dabbe ki Samsya in Hindi)

महिलाओं को अक्सर मासिकधर्म आने के पहले मुंहासे निकलने लगते है जिसे पीएमएस का लक्षण कहा जाता है। प्रोजेस्ट्रोन हार्मोन्स के स्राव होने से त्वचा पर अधिक मुंहासे आ जाते है। त्वचा पर लाल छोटे-छोटे दाने विकसित होने लगते है। यदि पाचन क्रिया ठीक से नहीं हो रहा है तो चेहरे पर मुंहासे की समस्या हो सकती है। खासतौर पर कंधे, कमर, त्वचा आदि जगहों पर त्वचा में नमी होने से बैक्टीरिया पनपने लगता है। सूर्य की किरण लेने से बैक्टीरिया समाप्त हो जाती है। अधिकतर महिला व पुरुष के किशोरावस्था में अधिक मुंहासे होते है। क्योंकि एस्ट्रोजन हार्मोन्स का स्राव अधिक रहता है। मुंहासे को हटाने के लिए आगे आपको घरेलू उपचार बताने वाले हैं। (और पढ़े – मुंहासे का इलाज क्या हैं)

मुंहासे के दाग-धब्बे हटाने के घरेलू उपचार ? (Muhase Ke Daag Dabbe Hatane ke Gharelu Upchar in Hindi)

मुंहासे के दाग-धब्बे निकालने के निम्नलिखित घरेलू उपचार है जिसका उपयोग कर इन समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।

  • नींबू के रस का उपयोग कर दाग से छुटकारा पा सकते है – त्वचा की समस्याओं को दूर करने के लिए नींबू बहुत लाभदायक होता है। जैसा की आपको मालूम है इसमें बहुत से एंटी सेप्टिक एंटी बैक्टीरियल गुण मौजूद रहता है। इसके अलावा उच्च मात्रा में विटामिन सी होता है जो चेहरे की सुंदरता को बढ़ावा देता है। त्वचा से बैक्टीरिया को कम कर संक्रमण को रोकता है। इसमें अच्छी मात्रा में प्रोटीन, फास्फोरस, कार्बोहाइड्रेड होता है। नींबू में एसिटिक अम्ल की अच्छी मात्रा होती है जो त्वचा के दाग को हटाने में मदद करता है। नींबू का उपयोग करने के लिए इसमें से रस निकाल कर प्रभावित जगह पर लगाकर छोड़ दे व सूखने के बाद हल्के गर्म पानी से त्वचा को अच्छे से साफ़ कर ले। इस प्रक्रिया को ब्लीचिंग भी कहा जाता है जिसमे चेहरे की गंदगी के साथ दाग से छुटकारा मिलता है। (और पढ़े – नींबू के फायदे क्या है)
  • चेहरे पर भाप लेने मुंहासे दूर हो – मुंहासे के दाग हटाने के गर्म पानी का भाप लेना फायदेमंद होता है। एक बर्तन में गर्म पानी से और अपने चेहरे को गर्म पानी के ऊपर रखे ताकि भाप चेहरे को मिल सके लेकिन चारो तरफ से चेहरे को कपडे से ढक ले। ऐसा करने से त्वचा में नमी आती है और मृत कोशिका हटाने में आसानी होती है। इसके अलावा त्वचा नमी बनती है व संक्रमण ख़त्म होने लगता है। हालांकि इस प्रक्रिया को रोजाना एक बार करना चाहिए ताकि मुंहासे के दाग कम हो जाएं।
  • हल्दी और चंदन का उपयोग कर मुंहासे के दाग हटाए – हल्दी और चंदन के गुण प्राचीन समय से मुंहासे के दाग को दूर करने में उपयोग किया जा रहा है। इसमें एंटी बैक्टीरियल गुण के साथ त्वचा की खूबसूरती बढ़ाने का गुण होता है। कुछ शोध के अनुसार हल्दी व चंदन का पेस्ट लगाने से मुंहासे के दाग निकल जाते है। इसके लिए हल्दी व चंदन को अच्छे से पीसकर पेस्ट बना ले व थोड़ा गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर मास्क की तरह लगाकर कुछ देर छोड़ दे। कम से कम 20 मिनट होने बाद त्वचा को साफ पानी से धो ले। इससे आपकी त्वचा मुलायम व खूबसूरत दिखने लगता है। क्योंकि हल्दी व चंदन में प्राकृतिक गुण मौजूद होता है। इसके अलावा हल्दी व चंदन में बेसन मिलाकर फेस पैक लगा सकते है। इससे मुंहासे के दाग धब्बो से छुटकारा जल्दी मिलता है। (और पढ़े – हल्दी के फायदे क्या है)
  • लहसुन और जीरा का उपयोग – लहसुन का उपयोग बहुत से बीमारियों को ठीक करने में किया जाता है। इसमें एंटी बैक्टीरियल गुण व एंटीफंगल गुण होता है जो मुंहासे के दाग को निकालने में मदद करता है। त्वचा की समस्या को ठीक करने के लिए सुबह 2 कालिया लहसुन की खाएं इससे त्वचा की मांसपेशियो में कसाव बनता है। त्वचा में कसाव होने से मुंहासे नहीं आते है और संक्रमण को रोकने में मदद करता है। जीरा का पानी त्वचा के साथ मोटापा को कम करता है और त्वचा को खूबसूरत बढ़ाने के लिए जीरा में विटामिन इ अच्छी मात्रा में होता है। यह त्वचा की सुरक्षा के साथ निखार लाता हैं।
  • टमाटर का उपयोग कर मुंहासे के दाग हटाए – टमाटर त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। इसमें प्रचुर मात्रा में लाइकोपीन मौजूद होता है। यह त्वचा के मुंहासे को कम करने में मदद कर ठीक करता है। टमाटर त्वचा में निखार लाता है। इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण होता है जो त्वचा को संक्रमण से बचाव करती है। टमाटर में थोड़ा शहद मिलाकर लगाने से त्वचा में गोरापन आने लगता है। अक्सर टमाटर के पैक बनाकर फेसिअल के रूप में उपयोग करते है। (और पढ़े – रूखी त्वचा के घरेलू उपचार)

अगर आपको मुंहासे से जुडी समस्या हो रही है, तो त्वचा विशेषज्ञ (Dermatology) से संपर्क करें।

हमारा उद्देश्य केवल आपको लेख के माध्यम से जानकारी देना है। हम आपको किसी तरह दवा, उपचार की सलाह नहीं देते है। आपको अच्छी सलाह केवल एक चिकिस्तक ही दे सकता है। क्योंकि उनसे अच्छा दूसरा कोई नहीं होता है। 


Login to Health

Login to Health

लेखकों की हमारी टीम स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र को समर्पित है। हम चाहते हैं कि हमारे पाठकों के पास स्वास्थ्य के मुद्दे को समझने, सर्जरी और प्रक्रियाओं के बारे में जानने, सही डॉक्टरों से परामर्श करने और अंत में उनके स्वास्थ्य के लिए सही निर्णय लेने के लिए सर्वोत्तम सामग्री हो।

Over 1 Million Users Visit Us Monthly

Join our email list to get the exclusive unpublished health content right in your inbox


    captcha