जायफल तेल के फायदे और नुकसान। Benefits And Side Effects of Nutmeg Oil In Hindi
मार्च 18, 2020 Lifestyle Diseases 8756 ViewsNutmeg Oil Meaning In Hindi
जायफल का तेल बाकि तेलों से भिन्न होता है क्योंकि इस तेल में औषधीय गुण होता हैं। यह तेल कई तरह के बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद करता है। जायफल तेल के बारे में बहुत कम ही लोग शायद जानते होंगे। यह तेल स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होता है। महिलाओं के लिए जायफल तेल किसी संजीवनी बूटी से कम नहीं है क्योंकि मासिकधर्म से जुडी समस्या को ठीक करने में मदद करता है। हालांकि जायफल तेल व्यक्ति के तनाव, हृदय रोग, रक्तचाप व यौन समस्या आदि के जोखिम को कम करता है। चलिए जायफल तेल के अन्य फायदों के लिए जानकारी प्राप्त करते हैं।
- जायफल तेल क्या हैं ? (What is Nutmeg Oil in Hindi)
- जायफल तेल के पौष्टिक तत्व क्या हैं ? (What are the Nutrients and Minerals Found in Nutmeg Oil in Hindi)
- जायफल तेल के फायदे क्या हैं ? (What are the Benefits of Nutmeg Oil in Hindi)
- जायफल तेल के नुकसान क्या हैं ? (What are the Side-Effects of Nutmeg Oil in Hindi)
जायफल तेल क्या हैं ? (What is Nutmeg Oil in Hindi)
जायफल का तेल जायफल के बीजो से निकालने के लिए भाप निष्कर्षण देकर प्राप्त किया जाता है। जैसा की आपको पता है जायफल मसाले रूप में भोजन में उपयोग किया जाता है। इसके अलावा प्राचीन काल से इसका उपयोग उपचार के लिए किया जाता है। भोजन का जायका बढ़ाने के लिए जायफल का उपयोग किया जाता है। जायफल के औषधीय गुण होने से कई तरह के साबुन, फेस क्रीम के लिए उपयोग में लाया जाता है। दांतो से जुडी समस्या के लिए जायफल तेल दवा की तरह काम करता है।
जायफल तेल के पौष्टिक तत्व क्या हैं ? (What are the Nutrients and Minerals Found in Nutmeg Oil in Hindi)
जायफल तेल मानव स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। इसमें अच्छी मात्रा में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर व ल्यूटिन-ज़ेक्सैंथिन पाया जाता है जो एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। इसके अलावा फोलेट्स, नियासिन, पाइरिडोक्सीन, राइबोफ्लेविन, थियामिन, विटामिन ए, विटामिन सी, पोटेशियम, कैल्शियम, कॉपर, आयरन, मैग्नीशियम, मैंगनीज, फास्फोरस, जस्ता, कैरोटीन, क्रिप्टो-ज़ेंथिन आदि हैं।
जायफल तेल के फायदे क्या हैं ? (What are the Benefits of Nutmeg Oil in Hindi)
जायफल तेल के निम्नलिखित स्वास्थ्य लाभ है। चलिए आपको विस्तार से बताते हैं।
- मूत्राशय संक्रमण रोकने के लिए – जायफल तेल में औषधीय गुण होता है जो गुर्दे के संक्रमण से बचाव करने में मदद करता है। इसमें प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट गुण होता है जो बैक्टीरिया को फैलने से रोकता है। मूत्र संबंधित बैक्टीरिया को नष्ट कर गुर्दे को स्वस्थ रखता है। जायफल तेल में जीवाणु ख़त्म करने का अच्छा गुण मौजूद होता है इसलिए नियमित रूप से इस तेल का उपयोग करने से बैक्टीरिया व वायरस के प्रभाव को कम करता हैं।
- पथरी के लिए जायफल तेल के फायदे – जायफल तेल पथरी की समस्या के लिए लाभदायक माना जाता है। जायफल तेल किडनी व गुर्दे को संक्रमण से बचाव करता है। कुछ शोध के अनुसार जायफल तेल का सेवन करने से गुर्दे की पथरी टूटने लगती है और पथरी का आकार छोटा होने लगता है। यह मूत्र के माध्यम से बाहर निकल जाता है। नियमित रूप से जायफल तेल का उपयोग करने से गुर्दे की पथरी की समस्या कम होती है। (और पढ़े – किडनी स्टोन क्या है)
- जोड़ो के दर्द को कम करने में – जोड़ो में होने वाली सूजन व दर्द की समस्या को दूर करने के लिए जायफल का तेल फायदेमंद होता है। कमजोर प्रतिशा प्रणाली व बढ़ती उम्र के कारण जोड़ो में दर्द होने लगता है। जोड़ो में दर्द की समस्या किसी भी उम्र के लोगो को हो सकती है। जायफल तेल में एंटीऑक्सीडेंट व सूजन विरोधी गुण होता है। यदि गले के दर्द व जोड़ो दर्द की समस्या हो रही है तो अपने आहार में जायफल तेल को शामिल करे। इसके अलावा जायफल तेल से प्रभावित जगह मालिश कर सकते है।
- पाचन समस्या को ठीक करने में -पाचन संबंधित समस्या को ठीक करने में जायफल तेल फायदेमंद होता है। यह तेल कमजोर प्रतिशा प्रणाली को मजबूत साथ में पाचन क्रिया को मजबूत करता हैं। कब्ज की समस्या होने पर आहार में जायफल तेल का उपयोग करने से कब्ज ठीक होता है। पेट दर्द होने पर जायफल तेल से मालिश कर सकते है। मालिश से दर्द से आराम मिलता है। (और पढ़े – क्रोन रोग के लक्षण)
- अस्थमा का उपचार करने में – अस्थमा श्वसन संबंधित विकार है जिसके लिए जायफल तेल फायदेमंद होता है। यह तेल सूजन को कम व मांसपेशियो को आराम देता है। कुछ शोध में बतलाया गया है अस्थमा के लक्षणो को कम करने में मदद करता है। अस्थमा के मरीज को सांस लेने में तकलीफ होती है। इससे फेफड़ो पर बुरा परिणाम पड़ता है। इस तेल का उपयोग रोजाना करने से फेफड़ो को आराम व श्वसन तंत्रिका ठीक होता है। जिन लोगो को अस्थमा है उनको जायफल तेल का उपयोग नियमित रूप से करना चाहिए।
जायफल तेल के नुकसान क्या हैं ? (What are the Side-Effects of Nutmeg Oil in Hindi)
जायफल तेल के फायदे के साथ-साथ कुछ नुकसान भी होते है।
- जायफल तेल का अधिक उपयोग करने से कुछ लोग को तनाव व अवसाद की समस्या हो सकती है।
- कुछ लोगो को जायफल की सुगंध से समस्या होने से उनकी मतिभ्रम हो जाती है। इसके अलावा कुछ लोग में देखने की दृष्टि में कमी आ जाती है।
- जिन लोगो को जायफल से एलर्जी (खुजली, मलती, उल्टी, लाल चकत्ते) होती है उनको जायफल के तेल का उपयोग नहीं करना चाहिए।
- जायफल का तेल का अधिक उपयोग कुछ लोगो में नींद की समस्या को बढ़ा देता है। इस वजह से नींद पूरी नहीं होती हैं। (और पढ़े – अनिद्रा का कारण क्या हैं)
- जायफल तेल का पहली बार कोई उपयोग करना चाहता है तो पहले चिकिस्तक से बात करें।
अगर जायफल तेल के उपयोग करने से स्वास्थ्य में किसी तरह की अनियमियता हो रही है तो अपने नजदीकी जनरल फिजिशियन (General Physician) से संपर्क करें।
हमारा उद्देश्य केवल आपको लेख के माध्यम से जानकारी देना है। हम आपको किसी तरह दवा, उपचार की सलाह नहीं देते है। आपको अच्छी सलाह केवल एक चिकिस्तक ही दे सकता है। क्योंकि उनसे अच्छा दूसरा कोई नहीं होता है।