ओट्स खाने के फायदे और नुकसान। Benefits And Side-Effects of Oats in Hindi
मई 20, 2019 Lifestyle Diseases 26831 Viewsओट्स एक प्रकार का अनाज है। जो बीजो के लिए जाना जाता है। इसमें बहुत सारा पोषक तत्व होता है। यह पोषक तत्व शरीर को संतुलित बनाये रखते है और वजन को नियंत्रित करते है अथवा वजन को बढ़ने नहीं देते है। ओट्स में अधिक मात्रा में फाइबर होता है। जो शरीर को मजबूत बनाये रखता है। आजकल लोग अपने नाश्ते और भोजन में ओट्स का बहुत उपयोग कर रहे है। ओट्स का सेवन बच्चे बड़े सभी बड़ी चाव से करते है। चलिए ओट्स के बारे में विस्तार से जाने।
- ओट्स क्या है ? (What is Oats in Hindi)
- ओट्स खाने के क्या फायदे है ? (What are The Eating Benefits of Oats in Hindi)
- ओट्स खाने के नुकसान क्या है ? (What are The Side-Effects of Oats in Hindi)
- बच्चों के लिए ओट्स खाने के क्या फायदे है ? (What are The Eating Benefits For Children’s in Hindi)
ओट्स क्या है ?(What is Oats in Hindi)
ओट्स एक प्रजाति का अनाज है। जो बीजो की तरह होती है जिसे दलिया भी कहा जाता है। पहले ओट्स को केवल जानवर खाते थे। लेकिन कुछ सालो में ओट्स पर वैज्ञानिको द्वारा परीक्षण कर खाने योग्य बनाया गया।उपलब्ध जरूरी पोषक तत्वों में फाइबर, राइबोफ्लेविन, विटामिन बी 6, प्रोटीन, मैग्नीशियम, कैल्शियम, आयरन, फास्फोरस, सेलेनियम इत्यादि हैं। इसमें उच्च मात्रा में फाइबर होता है जो आसानी से पानी में घुलनशील हो जाता है। यह पेट को आसानी से भर देता है। जिसके कारण भूख जल्दी नहीं लगती है। यह नाश्ते के रूप में अधिक खाया जाता है।
ओट्स खाने के क्या फायदे है ? (What are The Eating Benefits of Oats in Hindi)
ओट्स खाने के अनेको फायदे है।
- उच्च रक्त चाप :- ओट्स का सेवन करने से ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रहता है और उच्च रक्त चाप की समस्या नहीं होती है।
- मधुमेह :- ओट्स में ग्लाइसेमिक कम मात्रा में पायी जाती है। यह मधुमेह रक्त चाप को रेगुलेट करता है। ओट्स में मौजूदा बीटा-ग्लूकॉन मधुमेह के मरीजों को रक्त चाप को कम करता है। इससे मधुमेह मरीजों को बहुत फायदा मिलता है।
- इम्युनिटी के लिए :- ओट्स में मौजूदा बीटा-ग्लूकॉन शरीर के इम्युनिटी को बढ़ाने में मदद करता है। शरीर को बीमारियों से लड़ने की शक्ति प्रदान करता है।
- कैंसर :- ओट्स में एंटी-आक्सीडेंट तत्व पाया जाता है। इसमें एंटी कैंसर का गुण होता है जो कैंसर के रोग से शरीर को बचाने का काम करता है।
(और पढ़े – रक्त कैंसर क्या है)
- हृदय :- ओट्स में विटामिन सी, एंटी-आक्सीडेंट और प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है। यह तत्व आक्सीकरण को रोकता है। जिससे ह्रदय की सुरक्षा होती है।
- त्वचा :- ओट्स त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। क्योंकि ओट्स में कई पोषक तत्व और एंटी आक्सीडेंट गुण होता है जो त्वचा को कोमल और सुंदर बनाता है।
- तनाव :- अत्यधिक चिंता में होने मस्तिष्क में तनाव (Stress) बढ़ता है। तनाव को दूर करने के लिए नियमित रूप से अपने आहार में ओट्स का सेवन करे।
- आंत के लिए :- ओट्स में अधिक फाइबर होता है। जो आंतो और मलाशय के लिए बहुत फायदेमंद होता है। उन व्यक्तियों को अधिक ओट्स का सेवन करना चाहिए जिन्हे कब्ज की समस्या है। सेवन करने से कब्ज की समस्या कम हो जाती है।
- वजन कम करने के लिए :- ओट्स में अधिक मात्रा में प्रोटीन होता है। यह खाने से भूख नहीं लगती है। जिससे वजन नियंत्रण में रहता है।
(और पढ़े – मोटापा कम करने का इलाज क्या है)
- कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए :- लगातार 2 महीनो से ओट्स का सेवन करने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम हो जाती है। यह खराब कोलेस्ट्रॉल को रहने नाही देता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बचता है।
ओट्स खाने के नुकसान क्या है ? (What are The Side-Effects of Oats in Hindi)
- ओट्स खाने के फायदे आप जान गये होंगे। अब ओट्स के कुछ नुकसान भी देख लेते है।
- कम पोषक तत्व वाले ओट्स अधिक मात्रा में सेवन करने से अधिक नींद,हड्डियों में दर्द,थकान,मांसपेशियो में कमजोरी होना,चिंता,नाखून नहीं बढ़ना,माइग्रेन,मोतियाबिंद जैसी गंभीर बीमारिया हो सकती है।
- ठीक से नहीं पके ओट्स को खाने से पेट सम्बंदित समस्या उत्पन्न हो जाती है। जिससे पेट में कब्ज की समस्या हो जाती है।
- ओट्स में अधिक फैटिक एसिड होता है इसका अधिक सेवन करने से स्वास्थ सम्बंधित समस्या हो सकती है।
- ओट्स बहुत किस्म की आती है। शुगर मिक्स ओट्स मधुमेह मरीजों के लिए हानिकारक होता है इसलिए शुगर मिक्स ओट्स का सेवन करने से बचे।
बच्चों के लिए ओट्स खाने के क्या फायदे है ? (What are The Eating Benefits For Children’s in Hindi)
- ओट्स में उच्च फाइबर होता है। यह शिशु को 6 महीने से अधिक होने पर खिलाये क्योकि इसके पोषक तत्व से शिशु को मजबूती मिलेगी।
- ओट्स को नाश्ते के समय बच्चो को खिलाये। यह करने से बच्चे को प्रोटीन प्रचुर मात्रा में मिलेगा और भूख की अनुभूति नहीं होगी।
- बच्चो को ओट्स का सेवन करवाने से बच्चो के दिमाग का विकास तेजी से होता है।
- सही मात्रा में बच्चो को ओट्स का सेवन करवाने से यह बच्चो के इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत करता है।
- ओट्स के पोषक तत्व संक्रमण को रोकता है इसलिए ओट्स का सेवन बच्चो को कराना चाहिए।
- छोटे बच्चों की हड्डिया बहुत नाजुक होती है उन्हे मजबूती देने के लिए दूध में ओट्स को मिश्रण करके खिलाना चाहिए
यदि आपको ओट्स खाने से स्वास्थ में किसी प्रकार की समस्या हो रही है, तो तुरंत ओट्स का सेवन करना सीमित कर दे। अपने नजदीकी जनरल फिजिशियन डॉक्टर (General Physician) से संपर्क करे।