पुदीना के तेल के फायदे और नुकसान। Benefits and Side-Effects of Peppermint Oil in Hindi
जनवरी 23, 2020 Lifestyle Diseases 9499 ViewsPeppermint Oil Meaning in Hindi
पुदीने के बारे में आपको पहले के लेख में बता चुके है। इनके बहुत से स्वास्थ्य लाभ होते है, किंतु पुदीने के तेल के भी स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। इसमें बहुत से औषधीय गुण होता है। कुछ अध्ययन के अनुसार पुदीना के तेल सेहत के लिए लाभदायक साबित होते है। यह तेल अन्य तेलों से भिन्न होता है। इसके अलावा मुंह के स्वाद को बढ़ाने के लिए पुदीने के तेल का उपयोग किया जाता है। पुदीने के तेल की गोलिया बाजार में उपलब्ध हो गयी है। पुदीने के तेल के बारे में विस्तार से जानकारी बतायेंगे।
- पुदीने के तेल के पौष्टिक तत्व क्या है ? (What are the Nutrients and Minerals Found in Peppermint Oil in Hindi)
- पुदीने के तेल के फायदे क्या है ? (What are the Benefits of Peppermint Oil in Hindi)
- पुदीने के तेल के नुकसान क्या है ? (What are the Side-Effects of Peppermint Oil in Hindi)
पुदीने के तेल के पौष्टिक तत्व क्या है ? (What are the Nutrients and Minerals Found in Peppermint Oil in Hindi)
पुदीने में भरपूर मात्रा में पौष्टिक तत्व और खनिज होते है। इसमें अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स व फाइबर होता है। इसके अलावा कैलोरी, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, वसा, पोटैशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम, फास्फोरस, विटामिन सी, लोहा, विटामिन ए आदि है। यह स्वास्थ्य को बीमारियों से बचाने में मदद करता है। (और पढ़े -कैल्शियम की कमी)
पुदीने के तेल के फायदे क्या है ? (What are the Benefits of Peppermint Oil in Hindi)
पुदीने के निम्नलिखित स्वास्थ्य लाभ है।
- इम्युनिटी सिस्टम बढ़ाने में – पुदीने में अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होता है जो इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत करने में फायदेमंद रहता है। यह तेल मनुष्य को बीमारियों से बचाव करता है। इसमें एंटीफंगल गुण व जीवाणुरोधक गुण होता है जो अन्य तरह के संक्रमण होने पर किया जाता है। (और पढ़े – इम्युनिटी बढ़ाने के तरीके)
- रक्त शुद्ध करने में पुदीने के तेल के फायदे – पुदीने के तेल में रक्त शुद्ध करने वाले गुण होते है। इसके अलावा रक्त परिसंचरण को बढ़ाने में मदद करता है। पुदीने तेल चयापचय को पहले से बेहतर बनाता है। यह अल्जाइमर, डिमेंशिया आदि जैसी बीमारियों को ठीक करने में मदद करता है। (और पढ़े – डिमेंशिया रोग क्यों होता है)
- मौखिक स्वास्थ्य को अच्छा बनाने में – मुंह की दुर्गन्ध को दूर करने के लिए पुदीने के तेल फायदेमंद होता है। मुंह की सफाई करने के लिए पुदीने के टूथपेस्ट बहुत उपलब्ध है जो मुंह की सफाई के साथ दांतो की सफाई करते है। पुदीने के तेल दांतो के कीड़े को मारने में मदद करते है। लेकिंन इसके तेल की केवल एक बूंद बहुत है जो दांतो से जुडी समस्या को ठीक करती है और साथ ही सांसो की बदबू को दूर करता है। कुछ अध्ययन पुदीने के तेल को मौखिक स्वास्थ्य को सुधार करने वाला अच्छा तेल माना गया है।
- तनाव दूर करने में – तनाव व्यक्ति को किसी न किसी कारण से हो सकता है। अधिक काम करने से थकान के कारण तनाव हो सकता है या पारिवारिक समस्या के वजह से अवसाद या तनाव में व्यक्ति हो सकता है। पुदीना में तनाव दूर करने का औषधीय गुण मौजूद होता है, यह लंबे समय तक थकान व तनाव को कम करता है। पुदीने के तेल की कुछ बूंदे को पानी में डालकर स्नान करने से, व्यक्ति को अच्छा महसूस होता है। इसके अलावा, यह दिमाग को शांत रखने में मदद करता है। अगर कोई व्यक्ति थकान से तनाव में रहता है, तो इस तेल का उपयोग जरूर करें।
- पाचन को मजबूत करने में – पुदीने के तेल का उपयोग लोग अपने भोजन के जायका को बढ़ाने के लिए करते है। इसके अलावा, यह भोजन को पचाकर अपच की समस्या को कम करता है। पुदीने के तेल को कुछ बूंद पानी में डालकर पीने से पेट की सभी समस्या ठीक होने लगती है। इसमें मौजूद एन्टिओक्सीडेंट व फाइबर होता है। यह गैस की समस्या ठीक करने में मदद करता है। बहुत से लोगो को भूख की कमी होती है, उनके लिए पुदीना दवाई के रूप में कार्य करता है। यह तेल उल्टी, मलती, पेट दर्द व छाती में दर्द को ठीक करता है।
- मुंहासे की समस्या को दूर करने में – चेहरे पर मुंहासे आने पर चेहरे की खूबसूरती बिगड़ जाती है। यह समस्या लड़के और लड़कियों के लिए बहुत बड़ी समस्या हो जाती है। पुदीने के तेल चेहरे के मुंहासे को दूर करने में मदद करता है क्योंकि यह चेहरे के संक्रमण को रोकने में मदद करता है। इस प्रक्रिया के लिए चेहरे पर मुंहासे पर पुदीने के तेल को लगाए और मुंहासे की समस्या को दूर करें।
पुदीने के तेल के नुकसान क्या है ? (What are the Side-Effects of Peppermint Oil in Hindi)
पुदीने के तेल के बहुत से स्वास्थ्य लाभ है, किंतु अधिक मात्रा में उपयोग करने से कुछ नुकसानदायक परिणाम हो सकता है।
- पुदीने के तेल से कुछ लोगो को एलर्जी की समस्या होती है, इस वजह से मुँह में छाले व जीभ में अकड़न हो सकती है।
- इसके तेल को अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि छाती में जलन की समस्या हो सकती है।
- पुदीने के तेल के उपयोग से कुछ लोगो को सिर में दर्द की समस्या हो सकती है। (और पढ़े – सिरदर्द माइग्रेन क्या है)
- पुदीने के तेल में औषधीय गुण होता है, लेकिन इसका उपयोग केवल चिकिस्तक की सलाह से करें।
आगरा आपको पुदीने के तेल का उपयोग करने से स्वास्थ्य में किसी प्रकार की समस्या हो रही है, तो इसका उपयोग सीमित कर अपने नजदीकी जनरल फिजिशियन (General Physician) से संपर्क करें।
हमारा उद्देश्य आपको रोगो के प्रति जानकारी देना है हम आपको किसी तरह के दवा, उपचार, सर्जरी की सलाह नहीं देते है। आपको अच्छी सलाह केवल एक चिकिस्तक दे सकता है क्योंकि उनसे अच्छा दूसरा नहीं होता है।