मुंहासे (पिंपल्स) का इलाज । Pimples Treatment in Hindi
अप्रैल 3, 2019 Lifestyle Diseases 13782 ViewsPimples Meaning in Hindi
मुंहासे के बारे में सभी लोग जानते होंगे। यह चेहरों पर खास तौर पर होता है। लड़की हो या लड़का दोनों को मुंहासे चेहरे पर निकल आते है। लड़कियों में मुख्य रूप से मासिक धर्म आने के समय मुंहासे आ जाते है और कुछ समय बाद चले भी जाते है। क्या कारण है त्वचा पर मुंहासे निकल जाते है। सभी के दिमाग में यह सवाल जुरूर आता है। चलिए मुंहासे के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त करते है।
- मुंहासे क्या है ? – What is Pimples in Hindi.
- मुंहासे कितने प्रकार का होता है ? – Types of Pimples in Hindi.
- मुंहासे होने के क्या कारण है ? – What are The Causes of Pimples in Hindi.
- मुंहासे का इलाज क्या है ? – What are The Treatments for Pimples in Hindi.
- मुंहासे को हटाने के लिए घरेलु उपचार क्या है ? – Home Remedies for Pimples in Hindi.
मुंहासे क्या है ? (What is Pimples in Hindi)
तैलीय त्वचा वाले व्यक्ति को मुंहासे अधिक होते है। बहुत से लोगो में मुंहासे की शिकायत नहीं होती है। क्योकि उनकी त्वचा में अधिक Oil Glands नहीं है। जिन व्यक्ति के शरीर में Oil Glands से जुडी कोई बीमारी होती है उन्हें खास तौर पर मुंहासे निकल आते है। यह हार्मोन्स बदलने के कारण भी होता है। त्वचा के निचले भाग में तेल ग्रंथिया होती है और इन ग्रंथियो में तेल की मात्रा अधिक होने पर मुंहासे होने लगते है।
मुंहासे कितने प्रकार का होता है ? (Types of Pimples in Hindi)
मुंहासे के छ प्रकार होते है।
- दाना :- त्वचा पर जो दाने निकलते है उन दानो में मवाद भरा होता है और यह अत्यधिक पीड़ा देता है। यह त्वचा के ऊपरी सतह पर रहते है और यह दाने लाल रंग के होते है।
- व्हिटहेड्स :- व्हिटहेड्स त्वचा के निचे रहते है और यह छोटे मांस रंग के होते है। यह पीपुल्स के रूप में भी होते है।
- ब्लैकहेड्स :- ब्लैकहेड्स त्वचा के ऊपरी सतह पर दिखाई देता है और यह काला व भूरा रंग का होता है।
- पेपुल्स :- शरीर में छोटे और गोल दानो की तरह त्वचा पर उगते है व इनका रंग गुलाबी होता है।
- पुटी :- यह त्वचा पर दिखाई देते है व इनमे मवाद भरा होता है और बहुत दर्द देता है। मवाद निकलने के बाद यह त्वचा पर निशान छोड़ देता है।
- नोड्यूल :- यह त्वचा की गहराई में होते है। यह पीपुल्स की तरह होते है व बड़े होते है और अत्यधिक पीड़ा देते है।
मुंहासे होने के क्या कारण है ? (What are The Causes of Pimples in Hindi)
- क्रीम, लोशन, एक्सपायरी क्रीम का अधिक उपयोग करने से मुंहासे आ जाते है।
- व्यक्ति का नींद पूरा ना होने के कारण मुंहासे निकल जाते है।
- पाचन तंत्र में परेशानी होने के कारण भी चेहरे पर मुंहासे आ जाते है।
- हार्मोन में बदलाव होने के कारण लड़को और लड़कियों को मुंहासे आ जाते है।
- व्यक्ति के त्वचा पर पहले से मुंहासे है, तो तनाव होने के कारण मुंहासे और बढ़ जाते है।
मुंहासे का इलाज क्या है ? – What are The Treatments for Pimples in Hindi
- मुंहासे का इलाज त्वचा विशेषयज्ञ डॉक्टर बहुत तरीको से करते है।
- सबसे पहले डॉक्टर त्वचा पर लगाने वाली दवाइया जैसे: रेटिनॉइड्स Retinoids, एंटीबायोटिक्स Antibiotics (मलहम) देंगे। जिसे लगाने से धीरे-धीरे जख्म भरेंगे और मुंहासे जाने लगेंगे।
- गंभीर मुंहासे को ठीक करने के लिए डॉक्टर खाने के लिए एंटीबायोटिक्स Antibiotics दवाइयो की खुराक देते है। यह दवाएं शरीर के संक्रमण को कम करता है।
- अगर एंटीबायोटिक्स Antibiotics दवाइयो से मुंहासे ठीक नहीं होते है तो डॉक्टर स्पिनोनोलैक्टोन जैसी दवायो का इस्तेमाल करने का सुझाव महिलाओं और लड़कियों को देते है।
- शरीर के जख्मो को ठीक करने के लिए डॉक्टर स्टेरॉयड इंजेक्शन लगाने का सुझाव देते है।
- मुंहासे के निशान को हटाने के लिए डॉक्टर पहले निशान को देखते है। किस प्रकार का है अधिक है या कम सब जांचने के बाद इलाज करते है।
- गहरे निशान को कम करने के लिए त्वचा की ऊपरी परत हटाकर शक्ति एसिड त्वचा के अंदर डाला जाता है।
- अत्यधिक गहरे और जख्मी त्वचा को सर्जरी द्वारा निकला जाता है। इसमें डॉक्टर मुंहासे को काट देते है और मुंहासे के निशान को सुई से टाके लगाकर उस जगह की मरम्मत कर देते है।
मुंहासे को हटाने के लिए घरेलु उपचार क्या है ? (Home Remedies for Pimples in Hindi)
- मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल, चंदन मिलाकर लेप पेस्ट बनाले और चेहरे पर लगाए। पेस्ट सूखने के बाद चेहरे को पानी से धो ले जिससे आपके मुंहासे कम हो जाएंगे और चेहरे की सुंदरता और बढ़ जाएगी।
- नीम की लालिमा त्वचा के सूजन को आराम देती है। नीम के पत्तियों को हल्दी के साथ मिलाकर लेप बनाले और चेहरे पर लगाए तथा 20 मिनट बाद धो ले।
- नींबु के अम्लीय तत्व मुंहासे को जल्दी ठीक करते है। नींबु को चेहरे पर रगड़ कर छोड़ दे और कुछ देरी बाद अपने चेहरे को पानी से धो ले।
- मेथी में एंटीआक्सीडेंट और एंटीसेप्टिक गुण पाये जाते है और यह मुंहासे दूर करने में बहुत सहायता करता है। मेथी के ताजे पत्तो का पेस्ट लेप बनाकर चेहरे पर लगाले और थोड़ी देर बाद गर्म पानी से चेहरे को धो ले।
- एलोवेरा जेल में सूजन कम करने व मुंहासे दूर करने के गुण होते है। एलोवेरा जेल को दिन में दो बार चेहरे पर लगाए जिससे मुंहासे का निशान कम होता है।
- संतरा में अम्लीय एसिड व विटामिन सी होता है जो मुंहासे हटाने के लिए बहुत फायदेमंद होता है। संतरे के रस का उपयोग करे व संतरे के छिलके को चेहरे पर लगाले मुंहासे की समस्या दूर हो जायेंगी।
अगर आप मुंहासे पिंपल्स (Pimples) की समस्या से बहुत परेशान है व अधिक जानकारी चाहिए तो अच्छे dermatologist से संपर्क करे।