अनार के फायदे और नुकसान। Benefits and Side-Effects of Pomegranate in Hindi

मार्च 17, 2020 Lifestyle Diseases 10905 Views

English हिन्दी Tamil

Pomegranate Meaning in Hindi

अनार एक तरह का सुपर फ़ूड है। अनार के फल, फूल, पत्ती सभी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसमें कई तरह की बीमारियों को ठीक करने में मदद करता है क्योंकि इसमें बहुत से विटामिन और खनिजों की खान है। अनार त्वचा की सुंदरता बढ़ाता है और कैंसर जैसे घातक बीमारी को ठीक करने में मदद करता है। अनार के रस पीने से शरीर की प्रतिशा प्रणाली मजबूत होती है। हालांकि अनार किसी गंभीर बीमारी को ठीक नहीं करता है उसके लिए चिकिस्तक की दवाइयों की आवश्यकता होती है। शायद बहुत से लोगो को अनार के फायदे के बारे के पता नहीं होगा, इसलिए इस लेख में आपको अनार के फायदे व नुकसान के बारे में विस्तार से बताएंगे।

  • अनार के पौष्टिक तत्व और खनिज क्या हैं ? (What are the Nutrients and Minerals of Pomegranate in Hindi)
  • अनार के फायदे क्या हैं ? (What are the Benefits of Pomegranate in Hindi)
  • अनार के नुकसान क्या हैं ? (What are the Side-Effects of Pomegranate in Hindi)

अनार के पौष्टिक तत्व और खनिज क्या हैं ? (What are the Nutrients and Minerals of Pomegranate in Hindi)

अनार मनुष्य के स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है, इसमें भरपूर मात्रा में पौष्टिक तत्व होता है। इसमें पानी, ऊर्जा, प्रोटीन, फैट, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, शुगर है। विटामिन में विटामिन-सी, विटामिन-बी 6 व खनिजों में कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटैशियम, सोडियम, जिंक आदि है। (और पढ़े – विटामिन ए की कमी क्यों होती हैं)

अनार के फायदे क्या हैं ? (What are the Benefits of Pomegranate in Hindi)

अनार के निम्नलिखित स्वास्थ्य लाभ है।

  • हड्डिया मजबूत करने में – हड्डियों और जोड़ो के दर्द की परेशानी की समस्या से परेशान है तो अनार का सेवन करना शुरू कर दे। इसमें अच्छी मात्रा में आयरन, कैल्शियम होता है। जिनको आर्थराइटिस की समस्या उनके लिए भी अनार का सेवन करना चाहिए। अनार का सेवन रोजाना करे और हड्डियों मजबूत करें। (और पढ़े – हड्डियों के लिए दूध के फायदे)
  • इम्युनिटी बढ़ाना – अनार में अच्छी मात्रा में एंटी बायोटिक, एंटी ऑक्सीडेंट, एंटीवायरल गुण होता है जो शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाने में मदद करता है। इम्युनिटी मजबूत होने से बीमारियों का जोखिम नहीं रहता है।
  • गर्भावस्था में अनार के फायदे – गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अपना खास ध्यान रखना पड़ता है। किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाती है। अनार का रस गर्भवती महिला के लिए फायदेमंद होता है। इसमें कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट गुण होता है जो गर्भावस्था अपरा की रक्षा करता है।
  • अनार के फायदे बालो के लिए – अनार में अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट के गुण होता है जो स्कैल्प में रक्त संचार को संतुलित करता है। उलझे, रूखे, बेजान बालो को मजबूत बनाने में मदद करता है। यदि बालो के झड़ने की समस्या है तो अनार के जूस का सेवन करे। अनार बाल को चमकदार व सूंदर बनाता है। अनार बालो को अच्छी मात्रा में विटामिन और पौष्टिक तत्व प्रदान करता है। अनार का हेयर मास्क प्रयोग करे बालो के लिए अच्छा होता है। योगर्ट के साथ अनार का रस मिलाकर पैक तैयार कर ले व बालो पर लगा ले। इससे बाल के जड़ को मजबूती मिलेगी साथ में बाल गिरना कम हो जाता है। (और पढ़े – बाल गिरने की समस्या)
  • त्वचा के लिए अनार के फायदे – अनार त्वचा के कई तरह की समस्या को ठीक करने में मदद करता है क्योंकि इसमें विटामिन सी व एंटीऑक्सीडेंट होता है। अनार कोलेजन को बढ़ाकर त्वचा पर समय से पहले झुर्रिया को आने से रोकता है। इसके अलावा कील-मुंहासे और दाग-धब्बो को दूर करने में मदद करता है। यदि अनार का सेवन रोजाना करते है तो त्वचा पर अच्छा रहता है। त्वचा रूखी है या तैलीय है अनार दोनों तरह की त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। अनार त्वचा की मॉइस्चराइजर को प्रदान करता है। त्वचा पर कील-मुंहासे की समस्या है तो अनार को पीसकर प्रभावित जगह पर लगाने से आराम मिलता है। (और पढ़े – आंखो के काले घेरे की समस्या)
  • किडनी की पथरी के लिए अनार – अगर किडनी की समस्या या पथरी है तो उनको चिकिस्तक से बात करनी चाहिए अनार कितनी मात्रा में सेवन करना है ताकि किडनी की समस्या से थोड़ा आराम मिल सके। अनार में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्लेमेंटरी गुण होता है जो शरीर को मजबूत करता है। (और पढ़े -किडनी स्टोन क्या है)
  • वजन कम करने के लिए – वजन कम करने के लिए अनार बहुत फायदेमन्द होता है। अनार में प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है जो चर्बी को कम करने में मदद करता है। यह मोटापा कम होने लगता है। कुछ शोध के अनुसार अनार की पत्तिया भी मोटापा कम करने में सहायता करती है।

अनार के नुकसान क्या हैं ? (What are the Side-Effects of Pomegranate in Hindi)

अनार के बहुत से फायदे है, लेकिन कुछ ऐसी परिस्तिथि होती है जिनमे अनार का सेवन करने से हानिकारक परिणाम हो सकता है।

  • अनार का अत्यधिक मात्रा में लेने से गैस की समस्या हो सकती है।
  • जिन लोगो को खांसी की समस्या हो रही है, उनको अनार नहीं खाना चाहिए।
  • जिन लोगो को अनार का सेवन करने से एलर्जी है उनको त्वचा पर खुजली व रेशेज होती है। इसलिए उन लोगो का अनार का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • यदि कोई व्यक्ति बीपी की दवा लेता है तो उनको अपने चिकिस्तक से पूछना चाहिए की अनार का सेवन करना या नहीं।
  • जो लोग डाइट कर रहे है उनको अधिक अनार का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • कुछ विशेष दवाएं होती है जिनके साथ अनार लेने से शरीर पर हानिकारक परिणाम होता है। 

अगर अनार के सेवन से स्वास्थ्य में किसी प्रकार की समस्या हो रही है, तो अपने नजदीकी सामान्य चिकिस्तक (General Physician) से संपर्क करें।

हमारा उद्देश्य केवल आपको लेख के माध्यम से जानकारी देना है। हम आपको किसी तरह दवा, उपचार की सलाह नहीं देते है। आपको अच्छी सलाह केवल एक चिकिस्तक ही दे सकता है। क्योंकि उनसे अच्छा दूसरा कोई नहीं होता है। 


Login to Health

Login to Health

लेखकों की हमारी टीम स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र को समर्पित है। हम चाहते हैं कि हमारे पाठकों के पास स्वास्थ्य के मुद्दे को समझने, सर्जरी और प्रक्रियाओं के बारे में जानने, सही डॉक्टरों से परामर्श करने और अंत में उनके स्वास्थ्य के लिए सही निर्णय लेने के लिए सर्वोत्तम सामग्री हो।

Over 1 Million Users Visit Us Monthly

Join our email list to get the exclusive unpublished health content right in your inbox


    captcha