जानिए राजमा के फायदे और नुकसान। Benefits and Side-Effects of Red Kidney Beans in Hindi
सितम्बर 6, 2019 Lifestyle Diseases 10105 ViewsRed Kidney Beans Meaning in Hindi.
राजमा को अंग्रेजी में रेड किडनी बीन्स के नाम से जाना जाता है। राजमा भारतीय व्यंजनों में बहुत लोकप्रिय है। जिस तरह राजमा चावल अपने स्वाद के लिए प्रसिद्ध है। उसी राजमा अपने गुणों के लिए प्रसिद्ध है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन और खनिज पाए जाते है। इसमें अधिक मात्रा में प्रोटीन होता है। जो स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होता है। यह कई तरह के बीमारियों के जोखिम को कम करता है। शायद आप नहीं जानते होंगे। चलिए आज इस लेख में राजमा के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करेंगे।
- राजमा के पौष्टिक तत्व और खनिज क्या है ? (What are the Nutrients and Minerals Found in Red Kidney Beans in Hindi)
- राजमा के फायदे क्या है ? (What are the Benefits of Red Kidney Beans in Hindi)
- राजमा के नुकसान क्या है ? (What are the Side-Effects of Red Kidney Beans in Hindi)
राजमा के पौष्टिक तत्व और खनिज क्या है ? (What are the Nutrients and Minerals Found in Red Kidney Beans in Hindi)
राजमा में भरपूर मात्रा में पौष्टिक तत्व होते है। इसमें विटामिन बी,विटामिन बी 2, विटामिन बी, विटामिन बी, कोलिन, फोलेट, पैंटोथेनिक एसिड, विटामिन ई, विटामिन के,कैल्शियम, कॉपर,लोहा, मैग्नीशियम, मैंगनीज, मोलिब्डेनम, फास्फोरस, पोटेशियम, सेलेनियम, सोडियम, जस्ता, ओमेगा -3 फैटी एसिड, ओमेगा-6 फैटी एसिड आदि है। जो सेहत को स्वस्थ रखने में फायदेमंद होते है।
राजमा के फायदे क्या है ? (What are the Benefits of Red Kidney Beans in Hindi)
राजमा के निम्नलिखित के फायदे होते है।
- ऊर्जा बढ़ाने में – राजमा में अच्छी मात्रा में आयरन होता है। जो शरीर में ताकत व ऊर्जा बढ़ाने में मदद करता है। इसके अलावा ऑक्सीजन की पूर्ति करता है। जिन लोगो को शरीर में आयरन की कमी होती है। उन्हें राजमा का सेवन सही मात्रा में करना चाहिए (और पढ़े – संतरा के फायदे ऊर्जा बढ़ाने में)
- वजन कम करने में – जो लोग अपना वजन कम करने के लिए विभिन्न तरह के घरेलु उपचार का उपयोग करता है। जिससे वजन कम होने के बजाय बढ़ने लगता है। ऐसे में आहार में राजमा का सेवन करना चाहिए। राजमा में प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है। फाइबर वसा की मात्रा को कम करता है। शरीर में वसा कम होने से वजन नहीं बढ़ता है। जिससे शरीर का वजन नहीं बढ़ता है। हड्डीया मजबूत
- करने में – आजकल लोगो में हड्डियों की कमजोरी बहुत देखी जा रही है। इसका मुख्य कारण कैल्शियम की कमी होती है। लोग अपने आहार में कैल्शियम युक्त चीज़े नहीं लेते है। जिससे हड्डियों सम्बंधित अनेको विकार की संभावना बनी रहती है। शरीर में कैल्शियम की मात्रा बढ़ाने के लिए राजमा का सेवन करना चाहिए, क्योंकि राजमा में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है।
- इम्युनिटी मजबूत करने में – शरीर में इम्युनिटी बढ़ाने के लिए पौष्टिक और एंटीऑक्सीडेंट्स की आवश्यकता होती है। राजमा में विटामिन सी अच्छी मात्रा में होता है। यह बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करता है। जिससे शरीर जल्दी बीमार नहीं पड़ता है। शरीर की इम्युनिटी मजबूत करने के लिए आहार में राजमा शामिल करें। (और पढ़े – इम्युनिटी क्या है)
- मस्तिष्क का विकास करने में – मस्तिष्क का विकास करने के लिए राजमा एक मात्रा अच्छा उपाय है। जो लोगो के दिमाग को तेज करता है। राजमा में उपस्थित विटामिन के मस्तिष्क के तंत्र को मजबूत करता है। यह शरीर को पोषक तत्व के साथ शरीर को मस्तिष्क सम्बंधित रोगो के जोखिम को कम करता है। वृद्ध लोगो में अल्जाइमर अक्सर देखने को मिलते है। उन्हे भी अपने भोजन में राजमा का सेवन जरूर करना चाहिए। ताकि अल्जाइमर के लक्षण को कम कर सके।
- कैंसर से बचाव करने में – राजमा में कैंसर विरोधी गुण होते है। जो कोशिकाओं में ट्यूमर को बनने नहीं देते है। लेकिन कैंसर के अंतिम चरण में सेवन करने से अधिक प्रभाव नहीं पड़ता है। ऐसे मामले में चिकिस्तक द्वारा उपचार करवाना चाहिए। अगर कैंसर के शुरुवाती लक्षण नजर आ रहे है। तो राजमा का सेवन करना चाहिए। इसमें कैंसर विरोधी यौगिक कैंसर से बचाव करने में सहायता करते है। (और पढ़े – रक्त कैंसर के कारण क्या है)
- डायबिटीज नियंत्रण करने में – डायबिटीज के मरीजों के लिए राजमा फायदेमंद होता है। राजमा में मौजूद विटामिन और मिनरल्स रक्त शर्करा के स्तर को कम करने में मदद करते है। रक्त शर्करा के नियंत्रण होने से मधुमेह नियंत्रण रहता है।
- कोलेस्ट्रॉल कम करने में – शरीर में दो कोलेस्ट्रॉल होते है। एक अच्छा कोलेस्ट्रॉल और बुरा कोलेस्ट्रॉल आदि। अच्छा कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से हृदय स्वस्थ रहता है। बुरा कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से हा बीपी और हृदय में समस्या उत्पन्न होती है। शरीर में कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण करने के लिए राजमा का सेवन करें। राजमा में कोलेस्ट्रॉल स्तर कम होता है।
राजमा के नुकसान क्या है ? (What are the Side-Effects of Red Kidney Beans in Hindi)
राजमा के फायदे तो अनेक है। लेकिन राजमा के कुछ निम्न नुकसान भी होते है।
- राजमा का सही मात्रा में सेवन करना लाभदायक होता है। किन्तु अत्यधिक मात्रा में सेवन करने से पेट में दर्द की समस्या होती है। क्योकि इसमें फाइबर अधिक मात्रा में होता है। इससे पाचन तंत्र में समस्या व गैस की परेशानी हो सकती है।
- राजमा में आयरन अधिक होता है। शरीर में मात्रा से अधिक आयरन की प्राप्ति करने से हृदय घात की संभावना हो सकती है।
- राजमा बच्चो के लिए अच्छा है लेकिन राजमा को हफ्ते में एक बार खाना चाहिए। इससे स्वास्थ्य में कोई समस्या नहीं होता है।
अगर आपको राजमा का सेवन करने से स्वास्थ्य में किसी प्रकार की समस्या हो रही है। तो इसका सेवन करना कम कर दे तथा अपने नजदीकी जनरल फिजिशियन (General Physician) से संपर्क करना चाहिए।