बच्चों में पेट दर्द के घरेलु उपाय। Remedies For Stomach Pain In Kids In Hindi
फ़रवरी 6, 2021 Lifestyle Diseases 12565 Viewsबच्चों में पेट दर्द का मतलब हिंदी में, (Stomach Pain In Kids Meaning In Hindi)
बच्चों में पेट दर्द की समस्या आम मानी जाती है। यदि हमेशा बच्चों में पेट दर्द की समस्या होती है तो नजरअंदाज न करे, बल्कि चिकिस्तक से संपर्क करे। पेट दर्द होने पर दर्द का अनुभव पेट में होते हुए शरीर के अन्य भागो में पहुंच कर गंभीर समस्या उत्पन्न कर सकता है। कुछ मामलो में बच्चों में पेट दर्द ठीक से शौच न करने पर या खानों के एलर्जी से हो सकती है जो कुछ दिनों में अपने आप ठीक हो जाती है। इसके अलावा पेट में संक्रमण, भोजन का ठीक से पाचन न होने से पेट दर्द होता है। हालांकि बहुत से लोगो पता नहीं होगा बच्चों में सामान्य पेट दर्द के लिए दवा देने के बजाय कुछ घरेलु उपचार का उपयोग कर सकते है। हमारे देश में पुराने समय से बच्चों में पेट दर्द दूर करने के लिए बहुत से घरेलु उपाय है। चलिए आज के लेख में आपको बच्चों के पेट में दर्द होने के घरेलु उपचार के बारे में विस्तार से बताने वाले हैं।
- बच्चों में पेट दर्द क्यों होता हैं ? (Causes of Stomach Pain In Kids In Hindi)
- बच्चों में पेट दर्द के लक्षण क्या हैं ? (Symptoms of Stomach Pain In Kids In Hindi)
- बच्चों में पेट दर्द के घरेलु उपचार ? (Treatments for Stomach Pain In Kids In Hindi)
बच्चों में पेट दर्द क्यों होता हैं ? (Causes of Stomach Pain In Kids In Hindi)
पेट दर्द की समस्या किसी भी उम्र के लोगो हो सकती है, लेकिन बच्चों में पेट दर्द होने के भिन्न कारण हो सकते है। चलिए आगे बताते हैं।
- अक्सर बच्चों में फाइबर की कमी होने से कब्ज की समस्या उत्पन्न होती है और यह पेट दर्द का कारण बनता है।
- बच्चों के आंत में किसी तरह की समस्या होने से पेट में दर्द होने लगता है।
- कुछ बच्चों में अत्यधिक तनाव व चिंता से पेट में दर्द की समस्या होती है।
- बच्चों में यूरिन इंफेक्शन होने के कारण पेट में दर्द हो सकता है।
- कई बच्चों में पेट दर्द का कारण अपेंडिक्स की समस्या हो सकती है।
- कुछ खाद्य पदार्थो के सेवन से एलर्जी होने से पेट में दर्द की समस्या उत्पन्न हो सकती हैं। (और पढ़े – भूख न लगने की समस्या)
बच्चों में पेट दर्द के लक्षण क्या हैं ? (Symptoms of Stomach Pain In Kids In Hindi)
- बच्चों में पेट दर्द के कई लक्षण नजर आ सकते है। लेकिन सभी में एक जैसे लक्षण नजर नहीं आते है बल्कि भिन्न -भिन्न हो सकते हैं।
- बच्चे में सामान्य लक्षण रोना होता है।
- बच्चे के त्वचा में संक्रमण हो सकता है।
- बच्चे के त्वचा पर दाने आ सकते हैं।
- बच्चें को बार -बार बुखार हो सकता है।
- बच्चें में डायरिया की समस्या हो सकती है।
- बच्चें में अधिक पसीना व घबराहट महसूस हो सकता है।
- बच्चें के त्वचा में पीलापन नजर भी आ सकता है।
- बच्चों को पेट में गैस की समस्या भी हो सकती है। (और पढ़े – बच्चों में बुखार की समस्या क्यों होती है)
बच्चों में पेट दर्द के घरेलु उपचार ? (Treatments for Stomach Pain In Kids In Hindi)
बच्चें में कई दिनों से पेट में दर्द है तो चिकिस्तक को दिखा देना चाहिए। हालांकि बच्चों में सामान्य पेट दर्द दूर करने के लिए बहुत से घरेलु उपचार है। चलिए आगे बताते हैं।
- गर्म सेकाई करना – छोटे बच्चों में पेट दर्द होने पर माँ अक्सर परेशान हो जाती है की क्या करे, ऐसे में गर्म सेकाई करना फायदेमंद होता है। किसी बोतल में हल्का गर्म पानी डालकर बच्चें के पेट की अच्छी सेकाई करने से दर्द से आराम मिलता है। पेट में सेकाई करने से रक्त प्रवाह का संचार बेहतर होता है। लेकिन इस बात का ध्यान रखे गर्म पानी वाली बोतल को सीधे त्वचा पर उपयोग न करे बल्कि किसी कपडे में लपेटकर उपयोग करें। पेट की सेकाई की प्रक्रिया दिन में कम से कम दो या तीन बार दोहराएं। (और पढ़े – पेट दर्द के घरेलु उपचार)
- दही का उपयोग फायदेमंद – पेट दर्द की समस्या दूर करने में दही बहुत फायदेमंद माना जाता है। दही में बहुत से अच्छे बैक्टीरिया होते है जो पेट के संक्रमण को ख़त्म करने में उपयोगी होते है। इसके अलावा बच्चों के पेट में अच्छे बैक्टीरिया की संख्या को बढ़ाने में फायदेमंद होते है। शरीर में अच्छे बैक्टीरिया होने पर पेट दर्द की समस्या ठीक होने लगती है। (और पढ़े – दही के स्वास्थ्य लाभ)
- बेकिंग सोडा पेट दर्द दूर करें – बच्चों में पेट दर्द होने पर बेकिंग सोडा का उपयोग आज से नहीं बल्कि पुराने समय से किया जा रहा है। बेकिंग सोडा का उपयोग करने के लिए एक ग्लास गर्म पानी में चुटकी भर बेकिंग सोडा मिला दे और इस तैयार मिश्रण को बच्चों को पीला दे। बच्चों में अधिक दर्द होने पर दो बार पिलाना चाहिए। (और पढ़े – बेकिंग सोडा के फायदे)
- कैमोमाइल टी के फायदे – कैमोमाइल टी के उपयोग बहुत से स्वास्थ्य समस्या को ठीक करने में किया जाता है। बच्चों में पेट दर्द होने पर यह चाय लाभकारी होती है। यह चाय पाचन तंत्र को मजबूत करती है और मांसपेशियो के कार्य को बेहतर बनाता है। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद है जो पेट दर्द की समस्या को दूर करने में मदद करता है। बच्चें को सामान्य चाय के बजाय कैमोमाइल टी का सेवन करवाना चाहिए। (और पढ़े – कहवा चाय के फायदे)
हमें आशा है की आपके प्रश्न बच्चों में पेट दर्द के घरेलु उपाय ? का उत्तर इस लेख के माध्यम से दे पाएं।
अगर आपके बच्चें के पेट में दर्द अधिक हो रहा है, तो (Pediatric Gastroenterologist) से संपर्क कर सकते हैं।
हमारा उद्देश्य केवल आपको लेख के माध्यम से जानकारी देना है। हम आपको किसी तरह दवा, उपचार की सलाह नहीं देते है। आपको अच्छी सलाह केवल एक चिकिस्तक ही दे सकता है। क्योंकि उनसे अच्छा दूसरा कोई नहीं होता है।
Best Pediatric Gastroenterologist in Delhi