बालों और चेहरे से होली के रंग निकालने के कुछ घरेलु उपाय। Home Remedies To Remove Holi Color From Hair and Skin in Hindi
मार्च 9, 2020 Lifestyle Diseases 7308 ViewsRemove Holi Color From Hair And Skin Meaning In Hindi
भारत में होली का त्योहार बड़े ही हर्ष और उल्लास से मनाया जाता है। होली में लोग एक दूसरे के ऊपर रंग लगाते व डालते है। हालांकि होली की ऐसी मस्ती होती है जिसमे गाढ़ा रंग लगाना लोगो को काफी अच्छा लगता है। किंतु होली खेलने के बाद लोगो की यही चिंता रहती है की त्वचा और बालो से रंग को कैसे निकाले। क्योंकि साबुन से कितना भी प्रयास करे पूरी तरह से रंग नहीं निकलता है। ऐसे में, घरेलू उपचार काफी कारगर साबित होता है। यह त्वचा और बालो को बिना हानि पहुंचाए रंग को बाहर निकाल देता हैं। चलिए आपको इस लेख में होली के रंगो को त्वचा और बालो से निकालने के बेहतरीन उपाय बताने वाले हैं।
बालों और चेहरे से होली के रंग निकालने के कुछ घरेलु उपाय। (Home Remedies To Remove Holi Color From Hair And Skin In Hindi)
बालों और चेहरे से होली के रंग निकालने के निम्नलिखित घरेलु उपाय हैं।
होली के रंगो से त्वचा में एलर्जी होने से कैसे बचाये – होली का दिन है तो रंगो के साथ खेलना तो लाजमी है। होली के रंगो को निकालने के बाद कुछ लोगो के त्वचा पर दाने निकलने, चकत्ते व जलन की समस्या होती है। इन सब समस्या से बचने के लिए आप रंग निकालने के बाद त्वचा पर एंटीसेप्टिक क्रीम से मालिश करें। इसके अलावा आप कैलेमाइन लोशन और गुलाबजल को मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर ले और हल्के हाथो से त्वचा की मालिश करें। इस प्रक्रिया से जलन व एलर्जी की समस्या कम हो जाती हैं। (और पढ़े – स्किन टाइट करने के घरेलू उपचार)
होली के रंगो को निकालने के लिए बेसन पैक आजमाए – त्वचा पर से होली गाढ़े रंग को हटाने के लिए बेसन का पैक बहुत फायदेमंद होता है। इसके लिए थोड़ा बेसन ले उसमे गुलाब जल व दूध मिलाकर फेस पैक तैयार कर लें। इस फेस पैक को त्वचा पर लगाकर कुछ देर छोड़ दे। बाद में साफ पानी से त्वचा को साफ कर लें। इस प्रक्रिया से आपके त्वचा से रंग निकल जायेगा।
नींबू का उपयोग रंग निकालने के लिए – जैसा की आपको पता है साधारण रंग आराम से निकल जाते है। लेकिन कुछ रंग जटिल होते है जो आसानी से नहीं निकल पाते है। ऐसे में नींबू बहुत उपयोगी साबित होता है। इसका उपयोग करने के लिए नींबू के रस निकाले और उसमे थोड़ा शहद मिलाये। मिश्रण तैयार होने पर पुरे शरीर पर लगाले। क्योंकि नींबू में अच्छी मात्रा में साइट्रिक एसिड मौजूद होता है, जो रंगो को हल्का कर निकाल देता हैं। इसके अलावा कुछ पैक तैयार कर सकते हैं जैसे दही, बेसन में नींबू का रस व जैतून का तेल मिलाकर पेस्ट तैयार कर त्वचा पर लगा सकते हैं। इस प्रक्रिया से चेहरे रंग हल्के होकर निकल जाते है व चेहरे में चमक आ जाती हैं। (और पढ़े – नींबू के फायदे क्या हैं)
गेहूं के आटे का उपयोग रंग निकालने में – होली खेलने के बाद रंगो को निकालने के लिए गेहूं के आटे में थोड़ा तेल व नींबू के रस को मिलाये। अब इस तैयार पेस्ट को चेहरे पर लगाकर कुछ देर तक रहने दे। इसके बाद साफ पानी से चेहरे को साफ कर लें। लेकिन यह प्रक्रिया स्नान करने से आधे घंटे पहले ही आजमाए। इस प्रक्रिया से आप चेहरे से रंगो को आराम से निकाल सकते हैं। (और पढ़े – बाजरा के स्वास्थ्य लाभ)
सनस्क्रीन का उपयोग कर रंग निकाले – अगर आप होली खेलने के लिए बाहर जा रहे है तो आपको कुछ सावधानिया बतरना अति आवश्यक हैं। जैसे की चेहरे पर सनस्क्रीन क्रीम अच्छी तरह लगाकर बाहर निकल कर बेझिजक होली के रंगो का मजा ले सकते हैं। इससे चेहरे पर रंग चढ़ने का जोखिम कम रहता हैं। (और पढ़े – सनबर्न के घरेलू उपचार)
होली के गहरे रंग को निकालने के लिए पपीता का उपयोग करें – होली के दिन कोई कैसा भी रंग आपको लगाता है लेकिन आप मना भी नहीं कर सकते हैं। होली के कुछ रंग पक्के होते है जो आसानी से नहीं निकल पाते है। इनको निकालने के लिए पपीता का उपयोग सही माना गया हैं। पपीता का पैक बनाने के लिए मुल्तानी मिट्टी, शहद ले। अब इन सबको एक साथ मिलाकर पेस्ट तैयार कर ले। अब जिस जगह पर अधिक रंग लगा है वहा पर इस पेस्ट को लगाकर मसाज करे। हालांकि एक बार करने से पूरी तरह से रंग नहीं निकलेगा लेकिन कुछ दिन उपयोग करने से रंग पूरी तरह से निकल जायेगा। (और पढ़े – मुल्तानी मिट्टी के फायदे क्या हैं)
वैसलीन का उपयोग रंग निकालने में – होली के रंगो से चेहरे के साथ होंठो का भी ध्यान रखना चाहिए। इसके लिए होली खेलने से पहले होंठो पर अच्छी तरह वैसलीन लगा ले ताकि होंठों पर नमी बनी रहे। वैसलीन होंठों की दरार को बंद कर देता है ताकि रंग लग न पाए। सर्दियों के मौसम में भी यह होंठों को सुरक्षा प्रदान करता हैं। (और पढ़े – सर्दियों के मौसम में क्या खाना चाहिए)
फाउंडेशन से चेहरे को रंगो से बचाव कर सकते हैं – होली खेलना बहुत लोगो को पसंद है, लेकिन त्वचा की सुरक्षा भी जरुरी है। इसलिए होली खेलने से ठीक थोड़े देर पहले चेहरे पर फाउंडेशन को अच्छी तरह लगा ले। इससे रंग आपके चेहरे पर चढ़ेंगे नहीं व चेहरे को सूखे रंगो से बचाने का काम करता हैं। (और पढ़े – आंखो के काले घेरे कम करने के घरेलु उपचार)
यदि होली के रंगो से त्वचा में किसी तरह की समस्या हो रही है, तो बिना किसी देरी के त्वचा विशेषज्ञ (Dermatology) से संपर्क करें।
हमारा उद्देश्य केवल आपको लेख के माध्यम से जानकारी देना है। हम आपको किसी तरह दवा, उपचार की सलाह नहीं देते है। आपको अच्छी सलाह केवल एक चिकिस्तक ही दे सकता है। क्योंकि उनसे अच्छा दूसरा कोई नहीं होता है।