जानिए भुना चना खाने के स्वास्थ्य लाभ क्या है । Health Benefits of Eating Roasted Chana in Hindi.

सितम्बर 24, 2020 Lifestyle Diseases 5397 Views

हिन्दी العربية

जानिए भुना चना खाने के स्वास्थ्य लाभ क्या है ।Health Benefits of Eating Roasted Chana in Hindi.

Roasted Chana in Hindi. 

भीगे हुए चने के बारे में तो आप सब जानते है होंगे, की यह शरीर के लिए फायदेमंद होता है। उसी तरह भुने चने खाने के बहुत से फायदे होते है। आपको बता दे, भारत में भुने चने को स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते है। चने में बादाम की तरह पोषक तत्व होते है जो सेहत के लिए फायदेमंद होता है। चने की किस्मो में काले और काबुली चने है, इन दोनों को भुना खा सकते है। चने में बादाम की तरह पोषक तत्व होते है। इसके अलावा अच्छी मात्रा में प्रोटीन, खनिज, फाइबर, फैटी एसिड होता है। भुने चने में बहुत कम कैलोरी होती है जो वजन कम करने में मदद करता है। यदि भूख लगने पर थोड़ा चना खा ले तो पेट जल्दी भर जाता है। बहुत से लोग भुने चने को अपनी डाइट में शामिल करना पसंद करते है, क्योंकि इससे मोटापा कम करने में आसानी मिलती है। भुने चने के और भी स्वास्थ्य लाभ होते है। चलिए आज के लेख में आपको भुने चने खाने के फायदे के बारे में बताते हैं। 

भुना चना खाने के स्वास्थ्य लाभ क्या हैं ? (Health Benefits of Eating Roasted Chana in Hindi)

भुना चना खाने के निम्नलिखित स्वास्थ्य लाभ हो सकते है। चलिए आगे विस्तार से बताते हैं। 

  • भुने चने बीपी को नियंत्रण करें – काले भुने चने ब्लड प्रेशर के लिए अच्छा माना जाता है। काले भुने चने का सेवन करने से रक्त नलिकाओं में होने वाले परिवर्तन को कम करने में मदद करता है। जिससे आपका ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रहता है। यदि बीपी से पीड़ित लोग को कुछ प्रोटीन युक्त स्नैक्स खाना है तो उनके लिए काले भुने चने फायदेमंद साबित होता है। 

(और पढ़े – लो बीपी क्या है)

  • पाचन स्वस्थ रखने में – आजकल लोगो में पाचन स्वास्थ्य को लेकर कई समस्या होती रहती है। इसका मुख्य कारण भोजन में जंक फ़ूड अधिक खाना होता है। मैदे से बने पिज्जा, पाव पाचन ठीक से नहीं होते है और पाचन स्वास्थ्य को ख़राब भी करते है। इसलिए आपको इनकी जगह भुने चने खाना चाहिए। चने में अच्छी मात्रा में फाइबर व प्रोटीन होता है जो आपके वजन को कम करने में मदद करता है। चने में फाइबर होने से पाचन स्वास्थ्य मजबूत होता है। इसके अलावा पाचन से जुडी समस्या है तो उनको भी दूर कर देता है। 
  • हृदय को स्वस्थ रखने में फायदेमंद – कुछ शोधकर्ता के अनुसार चने को नियमित रूप से खाने पर हृदय का स्वास्थ्य अच्छा रहता है। चना कई तरह की कार्डिओवेस्क्लुलर बीमारियों को कम करने में उपयोगी होता है। भुने चने में प्रोटोन के अलावा मैग्नीशियम व फोलेट होता है जो रक्त की नलिकाओं को स्वस्थ व मजबूत करता है। हृदय को मजबूत करने के लिए भुने का सेवन जरूर करें। 

(और पढ़े – एंजियोप्लास्टी क्यों किया जाता है)

  • डायबिटीज में भुने चने फायदेमंद – डायबिटीज से पीड़ित लोग के लिए चने का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। काले चने में ग्लाइसेमिक कम होता है जो रक्त शर्करा को बढ़ाने का कारण होता है। इसलिए नियमित रूप से काले भुने चने का सेवन करने से डायबिटीज नियंत्रण में रहता है। काले चने रक्त शर्करा के स्तर को सामान्य रखने में मदद करते है। 
  • एनीमिया रोकने में फायदेमंद – एनीमिया यानि खून की कमी होने वाली बीमारी है जो अक्सर महिलाओं मे देखी जाती है। मासिकधर्म व गर्भवती महिलाओं में खून की कमी की समस्या होते रहती है। ऐसे में चिकिस्तक चने खाने की सलाह देते है। चने में अच्छी मात्रा में आयरन होता है जो खून की कमी को दूर करता है। जिन लोगो को खून की कमी है उनको काले भुने चने का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए। 

(और पढ़े – एनीमिया के कारण क्या है)

  • वजन कम करने में फायदेमंद बहुत से लोग अपना वजन कम करने के लिए कई तरह के डाइट व घरेलु उपचार का उपयोग करते है। लेकिन कोई खास परिणाम नहीं मिलता है। इसलिए आपको भुने चने को अपने डाइट में शामिल करना चाहिए। भुने चने में कैलोरी बहुत कम होती है जो आपके वजन को तेजी से कम करने में मदद करेगी और मोटापा को दूर करेगी। अगर आप पतला होना चाहते है तो रोजाना काले भुने चने खाना शुरू कर दे। 
  • हार्मोन स्तर को नियंत्रण में रखें भुने चने खाने से स्वास्थ्य लाभ तो बहुत है लेकिन इसके साथ हार्मोन स्तर को नियंत्रण रखने में मदद करता है। कुछ शोध के अनुसार काले भुने चने में एंटी ऑक्सीडेंट, फाइटोनुट्रिएंट्स, फाइटो ऑस्ट्रोजन जैसे स्रोत पाए जाते है जो एस्ट्रोजन को सामान्य करने में मदद करता है। इसके अलावा भुने चने का सेवन यदि महिलाएं नियमित रूप से करती है तो उनको स्तन कैंसर, हड्डियों की बीमारी का खतरा कम हो जाता है। इसके वजन को कम करने में भुना चना फायदेमंद होता है। 

(और पढ़े – ब्रेस्ट कैंसर सर्जरी क्या हैं)

  • प्रतिशा तंत्र को मजबूत करें काले भुने चने खाने से केवल पेट नहीं भरता बल्कि कई पोषक तत्व आपके शरीर को मिलते है। शरीर के प्रतिशा तंत्र को मजबूत रखने में काले भुने चने लाभदायक होते है। काले चने में थायमिन, मेगनीज, फास्फोरस, मेग्नीशियम, आयरन व अन्य पोषक तत्व से पूर्ण होता है। यह खनिज प्रतिशा तंत्र को मजबूत बनाते है और कई तरह की बीमारियों से बचाव करते है। भुने चने खाने से शरीर में ऊर्जा भर जाती है जिससे आप दिनभर आलस नहीं महसूस करते है। यदि अपनी ऊर्जा को बनाएं रखना है तो काले भुने चने का सेवन जरूर करें। 

अगर भुना चना  (Roasted Chana in Hindi) खाने से स्वास्थ्य में किसी प्रकार की अनियमियता हो रही है तो कुछ दिनों के लिए भुना चना खाना बंद कर दे और अपने नजदीकी सामान्य चिकिस्तक (General Physician) से संपर्क करें। 

हमारा उद्देश्य केवल आपको लेख के माध्यम से जानकारी देना है। हम आपको किसी तरह दवा, उपचार की सलाह नहीं देते है। आपको अच्छी सलाह केवल एक चिकिस्तक ही दे सकता है। क्योंकि उनसे अच्छा दूसरा कोई नहीं होता है।


Login to Health

Login to Health

लेखकों की हमारी टीम स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र को समर्पित है। हम चाहते हैं कि हमारे पाठकों के पास स्वास्थ्य के मुद्दे को समझने, सर्जरी और प्रक्रियाओं के बारे में जानने, सही डॉक्टरों से परामर्श करने और अंत में उनके स्वास्थ्य के लिए सही निर्णय लेने के लिए सर्वोत्तम सामग्री हो।

Over 1 Million Users Visit Us Monthly

Join our email list to get the exclusive unpublished health content right in your inbox


    captcha