रोजमेरी के फायदे और नुकसान। Benefits and Side-Effects of Rosemary in Hindi
दिसम्बर 21, 2019 Lifestyle Diseases 17183 ViewsRosemary Meaning in Hindi
रोजमेरी एक तरह की सदाबहार जड़ीबूटी है। इस जड़ीबूटी को गुलमेंहदी के नाम से भी जाना जाता है। इसमें अन्य जड़ी बूटी की तुलना में अधिक सुगंध व स्वाद होता है। इस जड़ीबूटी की लंबाई 4 से 5 फुट की होती है और इसके फूल नीले रंग के होते है। रोजमेरी जड़ीबूटी को एक तरह से पुदीना के परिवार की प्रजाति मानी जाती है। इस जड़ीबूटी में और भी जड़ीबूटियां शामिल करते है, इस वजह से स्वाद में कड़वा हो जाता है। इसका उपयोग सॉस, रोट्स, स्टफिंग के लिए किया जाता है। इस जड़ीबूटी का उपयोग पुरे दुनिया में अधिक इटालियन डिश के लिए किया जाता है। रोजमेरी में बहुत से पौष्टिक तत्व होते है जो स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। यह शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाता है और मांसपेशियो को मजबूत करता है। चलिए इस लेख में रोजमेरी के फायदे और नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करेंगे।
-
रोजमेरी के पौष्टिक तत्व क्या है ? (What are the Nutrients and Minerals found in Rosemary in Hindi)
-
रोजमेरी के फायदे क्या है ? (What are the Benefits of Rosemary in Hindi)
-
रोजमेरी के नुकसान क्या है ? (What are the Side-Effects of Rosemary in Hindi)
रोजमेरी के पौष्टिक तत्व क्या है ? (What are the Nutrients and Minerals found in Rosemary in Hindi)
रोजमेरी जड़ी बूटी में बहुत से पोषक तत्व मौजूद होता है। इसमें अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट, आयरन, कैल्शियम, विटामिन बी 6 आदि है। यह स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है।
रोजमेरी के फायदे क्या है ? (What are the Benefits of Rosemary in Hindi)
रोजमेरी के निम्नलिखित फायदे है।
- त्वचा के लिए – त्वचा के लिए रोजमेरी बहुत फायदेमंद मानी जाती है यह बुढ़ापे को रोकने में मदद करता है। रोजमेरी के पत्ते में कुछ ऐसे गुण होते है जो त्वचा के संक्रमण को कम करते है। यह त्वचा के कालेपन को दूर करने में लाभदायक होता है। इसके अलावा त्वचा को हाइड्रेड रखती है। अगर त्वचा में कालेपन की समस्या है तो रोजमेरी पत्तियों का उपयोग करे। (और पढ़े – बादाम के फायदे)
- तनाव दूर करने में – रोजमेरी में एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होता है जो व्यक्ति के मूड में बदलाव करता है और तनाव की समस्या को दूर करता है। कुछ शोधो में बतलाया गया है की रोजमेरी जड़ीबूटी बहुत से लोग को तनाव मुक्त करने में मदद करता है। क्योंकि रोजमेरी की सुगंध बहुत अलग होती है यह मन को शांत करती है। तनाव की समस्या से दूर करती है।
- याददाश्त तेज करने में – कुछ शोध में रोजमेरी के गुण को याददाश्त बढ़ाने में मदद करते है। यह जड़ीबूटी बुढ़ापे लोगो की दिमाग की शक्ति को मजबूत करता है। हालांकि इसपर शोध अभी और चल रहा है। कुछ अन्य अध्ययन में अल्जाइमर व डिमेंशिया रोग को ठीक करने में कुछ हद तक काम करता है। कमजोर दिमाग के लोगो के लिए लाभकारी साबित होता है।
- रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में – शरीर के लिए इम्युनिटी का मजबूत होना अति आवश्यक होता है। क्योंकि यह संक्रमण से लड़ने में मदद करता है और सर्दी फ्लू की समस्या से बचाव करता है। रोजमेरी में अच्छी मात्रा विटामिन सी होता है यह इम्युनिटी को मजबूत करने में मदद करता है। यह सूजन और दर्द को कम करने में मदद करती है। (और पढ़े – इम्युनिटी बढ़ाने के तरीके)
- पेट की समस्या दूर करने में – अगर पेट में दर्द, कब्ज, सूजन, दस्त की समस्या को दूर करने के लिए रोजमेरी फायदेमंद होता है। इसमें सूजन विरोधी गुण होते है जो पेट में कब्ज को बनने से रोकते है। रोजमेरी का उपयोग हफ्ते में एक दिन जरूर करे। यह आपके आंतो के कार्यो को सरल बनाता है और जठराल संबंधित समस्या को कम करता है।
- संक्रमण से बचाव करने में – जैसा की आप जानते है रोजमेरी में एंटी ऑक्सीडेंट मौजूद है जो इम्युनिटी को मजबूत करता है। इसके अलावा संक्रमण को दूर करने में फायदेमंद रहता है। यह पेट के अल्सर की समस्या को ठीक करने में मदद करता है। क्योंकि इसमें एंटी विरोधी गुण होता है। यह स्टेफ संक्रमण को रोकता है। यह संक्रमण बहुत से लोगो के जान का जोखिम बनता है।
- सांसो की बदबू दूर करने में – रोजमेरी में बहुत अच्छी सुगंध होती है जो सांसो को ताजा व बदबू को कम करती है। रोजमेरी माउथ फ्रेशनर के रूप में अधिक उपयोग किया जाता है। मुंह की बदबू को दूर करने के लिए पानी में रोजमेरी डालकर उबाल ले। इस पानी से मुँह का गरारा करले। आपके मुंह की बदबू कुछ समय में दूर हो जाएगी।
रोजमेरी के नुकसान क्या है ? (What are the Side-Effects of Rosemary in Hindi)
रोजमेरी के फायदे तो बहुत है। लेकिन अत्यधिक उपयोग करने से कुछ नुकसान भी होते है। यह नुकसान कुछ इस प्रकार है।
- अगर आपको पुदीना क सेवन से एलर्जी की समस्या होती है तो आपको रोजमेरी के सेवन से परहेज करना चाहिए।
- रोजमेरी तेल का उपयोग भोजन के लिए उपयोग नहीं किया जाता है। अगर निम्न मात्रा में कुछ बूंदे उपयोग करे तो यह नुकसानदायक नहीं होता है।
- कम खुराक में लेने पर मेंहदी आमतौर पर सुरक्षित रहती है। हालांकि, बहुत बड़ी खुराक गंभीर दुष्प्रभाव को ट्रिगर कर सकती हैं, हालांकि यह दुर्लभ है। कुछ नुकसान उत्पन्न कर सकता है। इसमें शामिल है उल्टी, ऐंठन, प्रगाढ़ बेहोशी, फुफ्फुसीय एडिमा (फेफड़ों में द्रव) आदि।
- अगर आपको रोजमेरी के बारे में जानकारी नहीं है तो उपयोग करने से पहले चिकिस्तक से जानकारी ले।
अगर रोजमेरी का उपयोग करने से स्वास्थ्य में किसी तरह की अनियमियता हो रही है, तो इसका उपयोग सीमित करे और अपने नजदीकी जनरल फिजिशियन (General Physician) से संपर्क करें।
हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है न की हम किसी दवा, उपचार, घरेलु उपचार की सलाह देते है। आपको एक चिकिस्तक ही केवल अच्छा चिकिस्तक सुझाव दे सकता है क्योंकि उनसे अच्छा कोई दूसरा नहीं होता है।