हाथ की सूजन क्या हैं । Swollen Hand in Hindi

फ़रवरी 18, 2021 Lifestyle Diseases 4685 Views

हिन्दी

हाथ की सूजन का मतलब हिंदी में,   (Swollen Hand Meaning in Hindi)

हाथ की सूजन क्या हैं ?

हाथ में सूजन होना कोई गंभीर बीमारी नहीं होती है यह किसी को भी हो सकता है। लेकिन सूजन अधिक होने पर नजर अंदाज न करे बल्कि चिकिस्तक को दिखाकर उपचार करवाना उचित होता है। आपको बता दे, हाथ और जोड़ो में बिना कारण द्रव जमा होने से त्वचा फूलने लगती है जिसे हाथ का सूजन कहा जाता है। हाथ का सूजन एडिमा के नाम से जाना जाता है। हाथो में सूजन कुछ मामलो में अंदरूनी कारण से होता है। हालांकि किसी में अधिक या कम सूजन हो सकता है। कुछ दुर्लभ स्तिथि में गंभीर रूप से हाथो में सूजन हो सकती है जिनका उपचार सही समय पर करवाएं। चलिए आज के लेख में आपको हाथ की सूजन के लक्षण, कारण, निदान व उपचार के बारे में बताना चाहिए। 

  • हाथ में सूजन के कारण ? (What are the Causes of Swollen Hand in Hindi)
  • हाथ में सूजन के लक्षण ? (What are the Symptoms of Swollen Hand in Hindi)
  • हाथ में सूजन का परीक्षण ? (Diagnoses of Swollen Hand in Hindi)
  • हाथ में सूजन का इलाज ? (What are the Treatments for Swollen Hand in Hindi)

हाथ में सूजन के कारण ? (What are the Causes of Swollen Hand in Hindi)

यदि त्वचा में असाधारण रूप से द्रव जमा होता है तो हाथ में सूजन की समस्या उत्पन्न हो जाती है। हाथ में सूजन की समस्या वैसे तो सामान्य मानी जाती है। लेकिन स्वास्थ्य संबंधित समस्या के कारण हाथ में सूजन हो सकता है। कुछ निम्न गंभीर समस्या जैसे संक्रमण होना, चोट लगना आदि। 

कुछ निम्न समस्या जो हाथ में सूजन का कारण बनती है। 

  • हाथ में किट काटना। 
  • कुत्ते का दांत लगना। 
  • खेल में चोट लगने से सूजन आना। 
  • हाथ की हड्डी का टूटना। 
  • मांसपेशिया क्षतिग्रस्त होना। 
  • मांसपेशियो में खिंचाव होना।

हाथ में सूजन कुछ अन्य स्वास्थ्य संबंधित समस्या के कारण हो सकता है। 

  • किडनी के रोग। 
  • जोड़ो का विकार। 
  • बर्साइटिस। 
  • घाव पर संक्रमण होना। 
  • सेप्टिक आर्थराइटिस। 

गंभीर कारणों में शामिल है। 

कुछ दवाएं जो सूजन पैदा कर सकती है। 

  • डायबिटीज की दवा। 
  • हार्मोन थेरेपी। 
  • बीपी की दवा। 
  • डिप्रेशन की दवा। 

अगर दवाओं के सेवन से सूजन की समस्या आती है तो चिकिस्तक से संपर्क करना चाहिए। 

हाथ में सूजन के लक्षण ? (What are the Symptoms of Swollen Hand in Hindi)

हाथ में सूजन की समस्या को जटिल बीमारी नहीं होती है, लेकिन हथेली व उंगलिया असामन्य रूप से फूलने लगती है और सूजन उत्पन्न करती है। कुछ मामलो में जोड़ो में दर्द होने से हाथ में सूजन की समस्या हो सकती है। इसके अलावा अन्य स्वास्थ्य समस्या के लक्षण में हाथ में सूजन आ सकता है। चलिए आगे कुछ लक्षण बताते है जो हाथ की सूजन पैदा करते हैं। 

  • जैसे – कलाई में सूजन आ जाना। 
  • हाथ में गांठ बनना। 
  • कमजोरी महसूस करना। 
  • बुखार आना। 
  • ठंड लगना। 
  • प्रभावित जगह चकत्ते आना। 
  • उंगलियों को हटा न पाना। 
  • जोड़ो में ऐंठन होना। 
  • प्रभावित जगह दर्द होना। 
  • प्रभावित हाथ से कुछ काम न कर पाना। 
  • हाथ को अच्छे से हिला व धुला नहीं पाना। 

गंभीर लक्षण में शामिल है। 

  • अत्यधिक बुखार आना। 
  • शरीर का वजन अत्यधिक बढ़ जाना। 
  • हाथ में सूजन के साथ बहुत दर्द होना। 
  • कुछ मामलो में हाथ के सूजन नीला या पीला नजर आ सकते है। 

अगर आपके हाथो की सूजन कम है तो चिकिस्तक को दिखाने की जरूरत नहीं है।  सामान्य सूजन को घरेलु नुक्से से ठीक किया जा सकता है लेकिन जटिल सूजन होने पर चिकिस्तक से संपर्क करना जरुरी होता हैं। (और पढ़े – हड्डियों में दर्द का कारण क्या हैं)

हाथ में सूजन का परीक्षण ? (Diagnoses of Swollen Hand in Hindi)

हाथ की सूजन का परीक्षण करने के लिए आपके चिकिस्तक सामान्य परीक्षण में सूजन की जांच करते है की सूजन किसी किट या जीवाणु के कारण तो नहीं हुआ है और महसूस हो रहे लक्षण के बारे में पूछ सकते है। यदि सूजन का सटीक पता नहीं चल पाता तो चिकिस्तक त्वचा विशेषज्ञ के पास जाने की सलाह देते हैं। (और पढ़े – नसों में दर्द के घरेलु उपचार)

हाथ में सूजन का इलाज ? (What are the Treatments for Swollen Hand in Hindi)

यदि हाथ में सूजन सामान्य है तो चिकिस्तक आपको अधिक पानी पीने व व्यायाम करने की सलाह दे सकते है। इसके अलावा हाथो में सूजन होने पर कपडे डाइट के बजाय ढीले पहना चाहिए। 

  • स्वास्थ्य की अन्य समस्या के कारण हाथ में सूजन की समस्या हुई है तो कारण के आधार पर चिकिस्तक उपचार करते है। 
  • किडनी से जुडी समस्या होने पर हाथ में सूजन के लक्षण हो सकते है। इसके अलावा समझने में परेशानी के साथ सांस लेने में कठिनाई होने लगती है। ऐसे में चिकिस्तक कुछ दवाओं की खुराक दे सकते है। मरीज के रक्तचाप की जांच कर उसका भी उपचार किया जाता है। 
  • आर्थराइटिस रोग से ग्रस्त होने पर व्यक्ति के जोड़ो में दर्द सूजन पैदा होता है। इसका सटीक इलाज नहीं होता है बल्कि कुछ दवाओं की खुराक दी जाती है ताकि लक्षण को कम किया जा सके। कुछ लोगो में जोड़ो में सूजन के साथ हाथ में सूजन हो सकता है हालांकि चिकिस्तक प्रकार के आधार पर दवाओं की खुराक दे सकते हैं। 
  • गर्भावस्था के दौरान हाथ में सूजन या पेरो में सूजन होना आम बात है। हालांकि अधिक सूजन आने पर चिकिस्तक से सलाह लेनी चाहिए। यदि हार्मोन के वजह से सूजन हो रहा है तो चिकिस्तक आहार में कुछ बदलाव करवा सकते है। जैसे आहार में सोडियम कम ले व पानी अधिक पीये। (और पढ़े – गर्भावस्था में पैरों में सूजन की समस्या)

हमें आशा है की आपके प्रश्न हाथ की सूजन क्या हैं ? का उत्तर इस लेख के माध्यम से दे पाएं। 

अगर आपके हाथ में सूजन की समस्या हो रही है तो अपने नजदीकी सामान्य चिकिस्तक (General Physician) से संपर्क कर सकते हैं। 

हमारा उद्देश्य केवल आपको लेख के माध्यम से जानकारी देना है। हम आपको किसी तरह दवा, उपचार की सलाह नहीं देते है। आपको अच्छी सलाह केवल एक चिकिस्तक ही दे सकता है। क्योंकि उनसे अच्छा दूसरा कोई नहीं होता है।


Best General Physician in Delhi

Best General Physician in Mumbai

Best General Physician in Chennai

Best General Physician in Bangalore 


Login to Health

Login to Health

लेखकों की हमारी टीम स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र को समर्पित है। हम चाहते हैं कि हमारे पाठकों के पास स्वास्थ्य के मुद्दे को समझने, सर्जरी और प्रक्रियाओं के बारे में जानने, सही डॉक्टरों से परामर्श करने और अंत में उनके स्वास्थ्य के लिए सही निर्णय लेने के लिए सर्वोत्तम सामग्री हो।

Over 1 Million Users Visit Us Monthly

Join our email list to get the exclusive unpublished health content right in your inbox


    captcha