जानिए सर्दियों के मौसम के क्या खाना चाहिए What to eat during the winter season in Hindi
दिसम्बर 9, 2019 Lifestyle Diseases 7654 ViewsWinter season Meaning in Hindi
सर्दियों के मौसम आते ही लोगो को ठंडी लगने लगती है और सर्दियों से बचने के लिए गर्म कपडे, कंबल का उपयोग करते है। सर्दियों में केवल गर्म कपडे जरुरी नहीं है बल्कि स्वस्थ आहार की भी जरुरत होती है। क्योंकि सर्दियों के मौसम आने से वातावरण में कई तरह के बदलाव होने से लोगो की इम्युनिटी कमजोर हो जाती है। इस कारण लोगो में बुखार, सर्दी-खांसी, जुखाम, आदि परेशानी होती है। इसके अलावा त्वचा में रूखापन, त्वचा फटने लगती है। इन सब समस्या को दूर करने के लिए आपको अपने आहार में पोषक युक्त चीजे लेनी चाहिए। चलिए आपको सर्दियों के मौसम में क्या खाना चाहिए विस्तार से बताया गया है।
सर्दियों के मौसम के क्या खाना चाहिए ? (What to eat during the winter season in Hindi)
सर्दियों के मौसम में कुछ निम्नलिखित आहार का सेवन कर सकते है।
- ठंड के मौसम से बचाव करे ब्रोकली – ब्रोकली में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व और विटामिन मौजूद होता है। जो शरीर को मजबूत और चुस्त रखता है। ब्रोकली का सेवन सर्दियों में करने से सर्दी-जुखाम की समस्या कोसो दूर रहती है। इसका उपयोग आप सुप के रूप में कर सकते है। यह आपके शरीर में गर्माहट पैदा करता है। इस वजह से ठंडी आपको कम लगती है। (और पढ़े ब्रोकली के फायदे और नुकसान)
- एवोकाडो का सेवन करें – एवोकाडो को सुपर फ़ूड भी कहा जाता है। यह स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक फल माना जाता है। यह कई तरह की बीमारियों से बचाव करता है। इसके अलावा सर्दियों के मौसम में शरीर को गर्म करता है यानि शरीर की प्रतिशा प्रणाली को बढ़ाता है। आपको आपने फलो के सलाद में एवोकाडो का सेवन जरूर शामिल करें। (और पढ़े – एवोकाडो फल के फायदे)
- अनार ठंडी से बचाव करें – अनार में उच्च मात्रा में आयरन, पोटेशियम, मैग्नीशियम व विटामिन ए होता है जो शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं को बढ़ाने में मदद करता है और एनीमिया जैसी बीमारियो को दूर करता है। अनार शरीर की कमजोरी को दूर करता है और ठंडी से बचाव करता है। आप अनार को छीलकर या जूस बनाकर सेवन कर सकते है। क्योंकि अनार बहुत से बीमारियों खतरे को कम कर सकता है। सर्दियों के मौसम में अनार का सेवन करना न भूले। (और पढ़े – आयरन की कम)
- सर्दियों के मौसम में बादाम का सेवन करें – बादाम एक अच्छा सूखा मेवा है जो अच्छी मात्रा में शरीर को विटामिन और खनिज प्रदान करता है। बादाम में कुछ ऐसे यौगिक होते है जो शरीर के अंदर की कमजोरी को जड़ से ख़तम करता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। रात को पानी में बादाम को भीगा कर रख दे। सुबह उठाकर भीगे हुए बादमो का सेवन करें। ऐसा सर्दियों के महीने पर खासतौर पर करे जिससे आपको सर्दियों के मौसम में अधिक ठंड का एहसास नहीं होगा। इस बात का ध्यान रखे एक दिन में 5 से 6 बादाम का सेवन करे। अधिक करने पर पेट में दर्द की समस्या हो सकती है।
- हल्दी का सेवन करे – हल्दी में एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होता है जो आपके शरीर संक्रमण से सुरक्षा प्रदान करती है। हल्दी त्वचा की समस्या को ठीक करता है इसलिए बहुत से कॉस्मेटिक हल्दी से बने होते है जो त्वचा की सुंदरता बढ़ाता है। सर्दियों के मौसम में अपने भोजन में हल्दी का उपयोग जरूर करना चाहिए ताकि आप ठंडी से बच सके। हल्दी हमे कई तरह के रोगो से बचाता है जैसे शरीर दर्द, चोट, संक्रमण आदि। (और पढ़े – हल्दी के फायदे और नुकसान)
- अदरक की चाय पिये – अदरक में एंटीऑक्सीडेंट गुण व एंटी सेप्टिक गुण होता है जो शरीर में कमजोरी दूर कर मजबूत करता है। अक्सर लोग ठंडी के मौसम में अदरक की चाय बड़े पैमाने पर लोग पीना पसंद करते है। भारत में युपी और बिहार में अधिक ठंडी पड़ती है जिसके कारण वहा के लोग अदरक की चाय अधिक पीते है। अदरक ठंडी से राहत पहुंचाने व शरीर में गर्माहट का एहसास देता है।
- सर्दियों के मौसम में अंडे का सेवन करे – अंडे प्राकृतिक रूप गर्म माने जाते है। अंडे के पिले भाग गर्म होते है इनको उबालकर ठंडी के मौसम में रोजाना खाया जाये तो ठंडी की समस्या को थोड़ा कम करता है। सर्दियों के मौसम में बड़े हो या छोटे बच्चे हो उनको अंडे का सेवन करवाना चाहिए। अंडे में अच्छी मात्रा में पोषक तत्व मौजूद होता है। जो आपके शरीर को मजबूत करता है। कुछ शोध के अनुसार ठंडी देश के लोग सर्दियों से राहत पाने के लिए अंडे का सेवन करना पसंद करते है। सर्दियों के मौसम में संतरा खाए – संतरा में उच्च मात्रा में विटामिन सी होता है जो हमारे शरीर के इम्युनिटी मजबूत करता है। इम्युनिटी शरीर को संक्रमण और फ्लू से बचाव करता है। इम्युनिटी को मजबूत करने के लिए आप को रोजाना एक संतरे का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा संतरे का जूस भी पी सकते है। (और पढ़े – संतरे के फायदे और नुकसान)
- सर्दियों के मौसम में गाजर का सेवन करे – सर्दियों के मौसम में गाजर का उत्पादन अधिक होता है। गाजर में बहुत से विटामिन और खनिज होते है जो शरीर की कमजोरी को दूर करते है से लड़ने की शक्ति को मजबूत करता है। गाजर का उपयोग आप सुप, सब्जी, सलाद, व गाजर का रस आदि का सेवन कर सकते है।
अगर आपको डाइट के बारे में अधिक जानकारी चाहिए तो किसी अच्छे Nutritionist से संपर्क करें।
हमारा उद्देश्य केवल आपको लेख के माध्यम से जानकारी देना है। हम आपको किसी तरह दवा, उपचार की सलाह नहीं देते है। आपको अच्छी सलाह केवल एक चिकिस्तक ही दे सकता है। क्योंकि उनसे अच्छा दूसरा कोई नहीं होता है।