अकल दाढ़ का दर्द क्यों होता हैं। Wisdom Tooth Pain in Hindi.
अक्टूबर 6, 2020 Lifestyle Diseases 9413 ViewsWisdom Tooth Pain Meaning in Hindi.
अकल दाढ़ आमतौर 17 से 27 साल की उम्र में दिखाई देने लगता है, किंतु बहुत से लोगो में अकल दाढ़ बहुत देर में निकलते है। अकल दाढ़ दांतो के आखिरी में होते है जो सही दिशा में नहीं आने पर दर्द की समस्या उत्पन्न करते है। ऐसा इसलिए अकल दाढ़ मसूड़ों को फोड़कर बाहर निकलते है और मुंह में संक्रमण का जोखिम बनाते है। यही कारण है अकल दाढ़ में अत्यधिक दर्द व सूजन की समस्या होने लगती है। हालांकि अकल दाढ़ तक ब्रश और फ़्लोरिश अच्छे से नहीं पहुंचने पर दांत में भोजन के कण जमा होने लगते है और इसमें बैक्टीरिया विकसित होने लगता है। बहुत से लोगो में अकल दाढ़ प्रभावित होने से दांत में सड़न, साइनस ऊतक में सड़न, मसूड़ों में संक्रमण आदि जोखिम होता है। ऐसे में चिकिस्तक से दांतो की जांच करवाने की जरूरत होती है। ताकि सटीक इलाज से इन समस्या को रोका जाएं। इसके अलावा कुछ लोगो में अकल दाढ़ की समस्या अपने आप ठीक हो जाती है। अकल दाढ़ में अत्यधिक जटिलता होने पर चिकिस्तक अकल दाढ़ को सर्जरी के माध्यम से बाहर निकाल देते है या कुछ मामलो में लक्षणो के आधार पर दवा की खुराक या मौखिक सलाह देते है। आइए आज के लेख में आपको अकल दाढ़ दर्द (Wisdom Tooth Pain Meaning in Hindi) के लक्षण, कारण, उपचार, बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
- अकल दाढ़ दर्द के कारण क्या हैं ? (What are the Causes of Wisdom Tooth Pain in Hindi)
- अकल दाढ़ दर्द के लक्षण क्या हैं ? (What are the Symptoms of Wisdom Tooth Pain in Hindi)
- अकल दाढ़ दर्द का परीक्षण ? (Diagnoses of Wisdom Tooth Pain in Hindi)
- अकल दाढ़ दर्द का उपचार क्या हैं ? (What are the Treatments for Wisdom Tooth Pain in Hindi)
- अकल दाढ़ दर्द से बचाव कैसे करें ? (Prevention of Wisdom Tooth Pain in Hindi)
अकल दाढ़ दर्द के कारण क्या हैं ? (What are the Causes of Wisdom Tooth Pain in Hindi)
अकल दाढ़ दर्द होने के कई कारण होते है। चलिए आगे बताते है।
- यदि अकल दाढ़ गलत तरीके से टेड़े मेढे आने लगते है तो मसूड़ों में दर्द का कारण बनते है। दांत में किसी तरह का संक्रमण होने पर उसका प्रभाव अन्य दांतो पर पड़ता है। सही समय पर उपचार न किया गंभीर समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
- अकल दाढ़ में दर्द कभी भी हो सकता है। इसके अलावा अचानक से अकल दाढ़ में दर्द होने लगता है।
- अकल दाढ़ आमतौर पर 17 से 27 साल की उम्र में आने लगता है। यह दांत मसूड़ो के अंदर से निकलने है और अन्य दांतो पर दबाव डालकर दर्द उत्पन्न करते है।
प्रभावित अकल दाढ़ के कारण अन्य समस्या व दर्द होता है।
- मसूड़ों के रोग को विकसित होना।
- अन्य दांतो के मुकाबले अकल दाढ़ में सड़न पैदा होना।
- प्रभावित अकल दाढ़ अन्य दांतो को क्षति पहुंचाता है।
- सिस्ट यानि अकल दांत जबड़े की हड्डी के भीतर एक झिल्ली विकसित करता है। यह द्रव से भरी थैली है जो सिस्ट को बनाती है। यह दांत की नसों और हड्डियों को प्रभावित करता है। इससे भोजन के कण अकल दांत में फसकर संक्रमण पैदा करते है। (और पढ़े – दांत दर्द के घरेलु उपचार)
अकल दाढ़ दर्द के लक्षण क्या हैं ? (What are the Symptoms of Wisdom Tooth Pain in Hindi)
अकल दाढ़ में जरुरी नहीं की दर्द हो या लक्षण नजर आये, लेकिन जब अकल दाढ़ में संक्रमण होता है तो अन्य दांत को नुकसान पहुंचाता है। ऐसे में दांत से जुडी समस्या होने लगती है और लक्षण नजर आने लगते हैं।
- अकल दाढ़ चबाने वाले दांत के पीछे होता है, इसलिए पीछे के हिस्से में दर्द का अनुभव होता है। इसके अलावा अकल दाढ़ गलत तरीके से आने पर अत्यधिक पीड़ा का सामना करना पड़ता है।
- प्रभावित अकल दाढ़ वाली जगह पर सूजन व लालिमा होने लगता है। कुछ लोगो के खाना चबाने के तरीके होने से जबड़े में चोट लग जाती है और अकल दाढ़ में दर्द होने लगता है और मुंह खोलने व खाने में तकलीफ होती है।
- अधिक लोगो में अकल दाढ़ दर्द के समय जबड़ो के सिरे में सूजन आ सकती है। समस्या अधिक बढ़ने पर अन्य दांत व मसूड़ों पर प्रभाव पड़ता है। ऐसे में व्यक्ति के मुंह में सूजन, चेहरा में सूजन, साइनस, जबड़े के पास आदि।
- अकल दाढ़ ऐसे जगह पर होता है वहा पर सफाई करना बहुत कठिन होता है। जैसा की आपको पता है अकल दाढ़ मसूड़ों के अंदर होता है। बैक्टीरिया अकल दाढ़ के पास चिपकने लगती है और मुंह का स्वाद बिगाड़ देती हैं। (और पढ़े – दांतो में सड़न की समस्या)
अकल दाढ़ दर्द का परीक्षण ? (Diagnoses of Wisdom Tooth Pain in Hindi)
अकल दाढ़ दर्द होने पर चिकिस्तक निम्नलिखित परीक्षण करते है। जिसमे दांतो से जुड़े सवाल पूछते है और दांतो की जांच करते है। यदि अकल दाढ़ टेड़े मेढे होते है तो अंदर की स्तिथि को देखने के लिए चिकिस्तक दांत के एक्स-रे निकलवाने की सलाह देते है। इसके अलावा दांतो की अन्य समस्या में भी एक्स-रे निकालते है। यदि एक्स-रे में दांत उपस्थिति का सटीक पता लगने के बाद मुंह से जुड़े सर्जरी के लिए अन्य चिकिस्तक के पास भेजते है।
सर्जन आपके अकल दांत को बाहर निकाल देते है ताकि जटिल दर्द व पीड़ा से बचाया जा सके। वयस्क लोगो में रिकवरी जल्दी होता है और वृद्ध लोगो में रिकवरी में थोड़ा समय लग सकता है।
अकल दाढ़ दर्द का उपचार क्या हैं ? (What are the Treatments for Wisdom Tooth Pain in Hindi)
- अकल दाढ़ में दर्द न होने पर उपचार की जरुरत नहीं पड़ती है, किंतु दर्द होने पर उपचार किया जाता है। अगर सामान्य लक्षण है तो दवा के माध्यम से ठीक किया जाता है। हालांकि कुछ चिकिस्तक अकल दाढ़ को निकलवाने की सलाह देते है ताकि आगे कोई समस्या न हो।
- डेंटिस्ट के लिए बहुत कठिन होता है मार्ग बनाना क्योंकि प्रभावित अकल दाढ़ पहले समस्या नहीं करते है बल्कि बाद में समस्या उत्पन्न कर सकते है। अन्य समस्या के जोखिम से बचने के लिए व्यक्ति को समय पर दांतो की जांच करवाना चाहिए।
- अकल दाढ़ में जटिल समस्या होने पर चिकिस्तक अकल दाढ़ निकालने के लिए सर्जिकल प्रक्रिया करते है। इस प्रक्रिया में पूरा दिन अस्पताल में नहीं रहना पड़ता है बल्कि कुछ घंटो में हो जाता है। हालांकि निम्न स्तिथि में अकल दाढ़ निकालने की जरूरत पड़ती है।
- जैसे – अकल दाढ़ में ट्यूमर होना, अकल दाढ़ के पास क्षतिग्रस्त दांत, मसूड़ों के रोग या संक्रमण, मसूड़ों से बाहर निकली अकल दाढ़ आदि। (और पढ़े – दांत में दर्द की समस्या)
अकल दाढ़ दर्द से बचाव कैसे करें ? (Prevention of Wisdom Tooth Pain in Hindi)
अकल दाढ़ दर्द से बचाव करने के लिए निम्न उपाय अपना सकते है।
- अकल दाढ़ आने से कोई रोक नहीं सकता है, इसलिए आपको अकल दाढ़ निकल रहा है तो एक बार अपने डेंटिस्ट से जांच जरूर करवाए।
- अकल दाढ़ की नियमित जांच करवाने से लक्षण का सही समय पर पता लग जाता है।
- अगर आपको अकल दाढ़ से अत्यधिक दर्द होने से सिरदर्द, थूकने पर खून आना आदि हो तो चिकिस्तक से तुरंत बात करें।
- अपने दांतो की दिन में दो बार सफाई करनी चाहिए। इसके माउथवाश और फ़्लोरिश का उपयोग कर सकते है।
- अधिक मात्रा में पानी पिने से दांतो में भोजन के कण जमा नहीं होते है।
- अधिक मीठे पदार्थो का सेवन न करे क्योंकि यह बैक्टीरिया को विकसित करता है। (और पढ़े – मीठे खाने के फायदे और नुकसान)
अगर आपको अकल दाढ़ दर्द की (Wisdom Tooth Pain Meaning in Hindi) समस्या हो रही है तो किसी अच्छे दंत चिकिस्तक (Dentist) से संपर्क करें।
हमारा उद्देश्य केवल आपको लेख के माध्यम से जानकारी देना है। हम आपको किसी तरह दवा, उपचार की सलाह नहीं देते है। आपको अच्छी सलाह केवल एक चिकिस्तक ही दे सकता है। क्योंकि उनसे अच्छा दूसरा कोई नहीं होता है।