यौन शक्ति बढ़ाने के बेहतरीन घरेलु उपाय। Yaun Shakti Badane Ke Gharelu Upay in Hindi

दिसम्बर 17, 2019 Lifestyle Diseases 31753 Views

हिन्दी

यौन शक्ति क्या हैं ? (Yaun Shakti Kya hai in Hindi)

यौन शक्ति संभोग के कार्य को बेहतर बनाता है। संभोग की क्रिया करने के लिए यौन उत्तेजना और कामेच्छा का होना आवश्यक होता है। यदि शुदा जोड़ो में यौन शक्ति में कमी आने लगती है तो उनके सबंधों में दरार आने लगती है। यदि लंबे समय से यौन शक्ति में कमी होने लगे तो व्यक्ति तनाव और चिंता से ग्रस्त होने लगता है।

आज इस लेख में यौन शक्ति बढ़ाने के लिए कुछ आहारों के बारे में बतायेंगे। जिसका उपयोग कर अपने यौन जिंदगी बेहतर बना सकते है।

  • यौन शक्ति में कमी के लक्षण क्या है ? (Yaun Shakti mein Kami ke Lakshan Kya Hai in Hindi)

  • यौन शक्ति में कमी के कारण क्या है ? (Yaun Shakti me Kami ke Karan kya hai in Hindi)

  • महिलाओं और पुरुषो में कामेच्छा में कमी का इलाज क्या हैं ? (Treatment for Low Libido in Hindi)

  • यौन शक्ति बढ़ाने के बेहतरीन घरेलु उपाय ? (Yaun Shakti Badane Ke Gharelu Upay in Hindi)

यौन शक्ति में कमी के लक्षण क्या है ? (Yaun Shakti me Kami ke Lakshan Kya Hai in Hindi)

यौन शक्ति में कमी के कुछ निम्न संकेत या लक्षण नजर आ सकते है।

  • उचित मात्रा में स्खलन न होना।

  • समय से पहले स्खलन होना।

  • अपने साथी को संतुष्टि न दे पाना।

  • पूर्ण रूप से संतुष्टि न होना।

  • संभोग न कर पाना।

(और पढ़े – महिलाओं में कामेच्छा बढ़ाने के तरीके)

यौन शक्ति में कमी के कारण क्या है ? (Yaun Shakti me Kami ke Karan kya hai in Hindi)

यौन शक्ति में कमी होने के अनेक कारण हो सकते है। चलिए आगे बताते है।

  • यौन शक्ति में कमी होने का आम कारण बुढ़ापा होता है। महिलाओं में उम्र बढ़ने पर योनि में सिकुड़न आ जाती है और दिवार पतली हो जाती है। पुरुषो को इरेक्शन प्राप्त करने में कठिनाई आती है।
  • कुछ बीमारिया यौन शक्ति को प्रभावित करने का कारण बनती है। इन बीमारियों में शामिल है डायबिटीज, मूत्र मार्ग में संक्रमण, हाई बीपी, स्तंभन दोष, प्रोटेस्ट बढ़ना, यौन संचारित बीमारी आदि। इसके अलावा अत्यधिक मोटापा यौन शक्ति में कमी पैदा करता है।
  • अत्यधिक तनाव और चिंता यौन शक्ति में कमी का कारण बनता है। तनाव जोड़े के बिच दरार पैदा करता है जिससे प्यार की भावना कम होने लगती है।
  • जननांगो में ठीक से रक्त प्रवाह नहीं होने से कामेच्छा में कमी का कारण बनता है और यौन गतिविधि कम होने लगती है।
  • कुछ लोगो में पौष्टिक आहार न लेने से, व्यायाम न करने व पूरी नींद नहीं होने से यौन स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ता है और यौन शक्ति में कमी होने लगती है।

(और पढ़े – सुबह व्यायाम करने के फायदे)

महिलाओं और पुरुषो में कामेच्छा में कमी का इलाज क्या हैं ? (Mahilayo aur Purusho mein Low Libido Ka ilaj Kya hai in Hindi)

कामेच्छा में कमी होने से सेक्स लाइफ में असंतोष पैदा हो जाता है। संभोग करने में अरुचि होने से शादी सुधा जीवन में निराशा, गुस्सा, तनाव जैसी परिस्तिथि में पड़ जाते है। हालांकि कामेच्छा की कमी के कारण के आधार पर कुछ निम्न उपचार किया जा सकता है।

  • यदि खराब जीवनशैली होने के वजह से यौन शक्ति में कमी आती है, तो चिकिस्तक आपके आहार में बदलाव करवा सकते है। इसके अलावा रोजाना व्यायाम, योगा करना व शराब की लत छोड़ना, पूरी नींद लेना आदि की सलाह देते है।
  • यदि सेक्स जीवन को बेहतर बनाने के लिए किसी तरह के दवा की खुराक दे सकते है। हालांकि दवा का कोई खास प्रभाव नहीं हो रहा है तो दवा में बदलाव कर सकते है।
  • कुछ मामलो में टेस्टोस्टेरोन रिप्लेसमेंट थेरेपी का उपयोग कर सकते है। इसमें कामेच्छा की कमी जानने के लिए कुछ रक्त परीक्षण कर सकते है ताकि टेस्टोस्टेरोन रिप्लेसमेंट थेरेपी की जरुरत है या नहीं।

(और पढ़े – कंडोम के उपयोग और फायदे)

  • यदि तनाव और चिंता के कारण यौन शक्ति में कमी हो रही है तो आपके तनाव को कम करने के लिए मनोचिकित्सा की सलाह दी जाती है। मनोचिकित्सा तनाव को मुक्त करने में मदद करते है।

यौन शक्ति बढ़ाने के बेहतरीन घरेलु उपाय ? (Yaun Shakti Badane Ke Gharelu Upay in Hindi)

यौन शक्ति बढ़ाने के निम्नलिखित घरेलु उपाय है।

  • सफेद मूली

सफेद मूली के साथ ईसबगोल, गोखरू, कोंच के बीज को मिलाकर चूर्ण तैयार कर ले। इस चूर्ण को एक चम्मच सूबह-शाम दूध के साथ ले। यह यौन शक्ति को बढ़ाने में मदद करता है और पुरुषो के वीर्य की संख्या को भी बढ़ाता है।

  • स्ट्रॉबेरी बढ़ाये कामशक्ति

स्ट्रॉबेरी स्वाद में मीठी तो होती है और सेहत के लिए लाभदायक होता है। इसमें बहुत से पोषक तत्व मौजूद होते है जो यौन शक्ति को बढ़ाने में मदद करते है। इसका सेवन महिला और पुरुष दोनों कर सकते है। इसमें भरी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते है जो दिल की बीमारियों से बचाव करते है। अगर आप यौन शक्ति बढ़ाना चाहते है तो एक स्ट्रॉबेरी का सेवन करे।

  • दालचीनी का उपयोग

दालचीनी का चूर्ण तैयार कर ले। इसे एक ग्लास दूध में 2 ग्राम दालचीनी चूर्ण मिलाकर पीये। दालचीनी यौन स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है। इससे आपकी कमजोर सेक्स जिंदगी में काफी सुधार होता है।

  • बादाम का सेवन

बादाम एक सूखा मेवा है। इसमें अच्छी मात्रा में विटामिन ए, जिंक पदार्थ होते है। यह पुरुषो की यौन स्वास्थ्य को स्वस्थ रखता है। इसके अलावा प्रजनन क्षमता को बढ़ावा देता है। जिंक यौन हार्मोन्स को बढ़ाता है और आपके रक्त संचार को ठीक रखता है। पुरुषो को सुबह भीगे हुए बादाम का सेवन करना चाहिए। (और पढ़े – बादाम के फायदे)

  • खजूर का सेवन लाभकारी

खजूर एक बेहतरीन मेवा में से एक है। सर्दियों के मौसम में खजूर को भूनकर खाने से बहुत से लाभ होते है। खजूर के सेवन के बाद इलायची वाले दूध का सेवन करे। ऐसा कुछ दिन करने से प्रजनन क्षमता की कमी दूर होती है और यौन क्रिया की भावना बढ़ती है। (और पढ़े – खजूर के फायदे और नुकसान)

  • लहसुन बढ़ाये यौन शक्ति

लहसुन में एंटीवायरल, एंटी सेप्टिक, एंटी बैक्टीरियल गुण मौजूद है। लहसुन का उपयोग आपको शहद के साथ करना है। लेकिन इसका उपयोग आपको लहसुन को पीसले और शहद में डालकर किसी शीशी में रख दे। कुछ दिनों बाद रोजाना एक चम्मच पीये। कुछ दिनों में आपको यौन स्वास्थ्य में बदलाव आएगा।

  • अश्वगंधा का उपयोग

अश्वगंधा स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। अश्वगंधा के चूर्ण को दूध के साथ रोजाना लेने से पुरुषो के वीर्य को शक्तिशाली बनाता है। कामेच्छा की इच्छा को बढ़ाता है। यह आपको यौन कमजोरी से छुटकारा दिलाता है। (और पढ़े – अश्वगंधा के फायदे) 

  • एवोकाडो बढ़ाए यौन शक्ति

एवोकाडो को सुपर फ़ूड भी कहा जाता है। इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन ए, पोटेशियम, विटामिन बी 6, जो शरीर को रक्त संचार को बढ़ाती है। इसका सेवन करने से कामेच्छा की कमी कम होती है इसके साथ यौन शक्ति भी बढ़ती है। एवोकाडो सेहत के लिए भी फायदेमद होता है। इसका सेवन महिला और पुरुष दोनों कर सकते है।

  • आंवला का उपयोग

आंवला में विटामिन सी अधिक मात्रा में होता है। जो बालो और आँखों के लिए लाभदायक होता है। इसके अलावा मनुष्य की यौन शक्ति को बढ़ाने में मदद करता है। एक सूखे आंवले का चूर्ण बनाकर उसमे शहद मिलाकर दिन में दो बार सेवन करे। रोजाना सेवन करने से धीरे-धीरे यौन स्वास्थ्य में सुधार होते जाता है। आप अपने साथी के साथ सुकमय आनंद ले सकते है। इसके अलावा आंवले को खाने के बाद एक ग्लास पानी पिए इससे भी व्यक्ति की शारीरिक शक्ति बढ़ती है। व्यक्ति बहुत तरो ताजा महसूस करने लगता है।

  • सोंठ का उपयोग

सोंठ के साथ अकरकरा, पिप्पली और काले तिल के साथ मिलाकर चूर्ण बनाले। रात को सोने से पहले एक चम्मच दूध के साथ ले। कुछ दिनों में आपको बदलाव नजर आएंगे। यह वीर्य को शक्तिशाली बनाता है और यौन इच्छा को उत्तेजित करता है। जो लोग यौन स्वास्थ्य में सुधार करना चाहते है उनके लिए एक अच्छी जड़ीबूटी की तरह है।

  • छुहारे बढ़ाये यौन शक्ति

आप अगर यौन शक्ति को बढ़ाना चाहते है तो तीन से चार छुहारे, चार बादाम, दो काजू को कूट ले और इसे दूध में मिलाकर सोने से पहले ले। इससे यौन इच्छा बढ़ती है और यौन स्वास्थ्य पहले से बेहतर हो जाता है। इसका उपयोग एक हफ्ते तक करे तभी आपको नतीजे अच्छे मिलेंगे।

  • तुलसी का उपयोग

तुलसी के बीज और सफेद मुसली लेकर चूर्ण बनाएं, फिर उसमें थोड़ी मिश्री पीसकर मिला दें और शीशी में भरकर रख दें। आधा चम्मच की मात्रा में यह चूर्ण सुबह-शाम गाय के दूध के साथ सेवन करें इससे यौन दुर्बलता दूर होती है। इसके अलावा आपकी कामशक्ति पहले से दुगुनी हो जाती है।

  • हल्दी बढ़ाये यौन शक्ति

अगर आपका वीर्य अधिक पतला हो रहा है तो आपको 1 चम्मच शहद में एक चम्मच हल्दी पाउडर मिलाकर रोजाना सुबह के समय खाली पेट सेवन करना चाहिए। इसका सही तरीके से उपयोग करने से संभोग करने की शक्ति बढ़ जाती है।

यौन शक्ति संबंधित समस्या के लिए Sexologist से संपर्क करना चाहिए।

हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है न की हम किसी दवा, उपचार, घरेलु उपचार की सलाह देते है। आपको एक चिकिस्तक ही केवल अच्छा चिकिस्तक सुझाव दे सकता है क्योंकि उनसे अच्छा कोई दूसरा नहीं होता है। 


Login to Health

Login to Health

लेखकों की हमारी टीम स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र को समर्पित है। हम चाहते हैं कि हमारे पाठकों के पास स्वास्थ्य के मुद्दे को समझने, सर्जरी और प्रक्रियाओं के बारे में जानने, सही डॉक्टरों से परामर्श करने और अंत में उनके स्वास्थ्य के लिए सही निर्णय लेने के लिए सर्वोत्तम सामग्री हो।

Over 1 Million Users Visit Us Monthly

Join our email list to get the exclusive unpublished health content right in your inbox


    captcha