पीलिया के लिए आहार । Jaundice (Piliya) Diet in Hindi

अप्रैल 5, 2021 Liver Section 7641 Views

English हिन्दी

जॉन्डिस (पीलिया) के लिए आहार का मतलब हिंदी में,  (Jaundice (Piliya) Diet Meaning in Hindi)

पीलिया के लिए आहार

जॉन्डिस (पीलिया) एक तरह का गंभीर रोग है। इस रोग से ग्रस्त व्यक्ति को समझ नहीं आता है की अपने आहार में क्या खाएं और क्या नहीं खाएं। ऐसा इसलिए खान -पान में जरुरी बदलाव करने से सेहत में सुधार किया जा सकता है। मरीज को केवल उपचार की नहीं बल्कि पोषक तत्वों की भी आवश्कयता होती है। पीलिया रोग बढ़ने पर व्यक्ति की त्वचा व आखों में पीलापन नजर आने लगता है। पीलिया को ठीक करने के कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ है जिनका उपयोग अपने आहार में कर सकते है। चलिए आज के लेख में आपको पीलिया में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं आदि के बारे में बताने वाले हैं। 

  • जॉन्डिस (पीलिया) के लिए आहार ? (Jaundice (Piliya) Diet in Hindi)
  • जॉन्डिस (पीलिया) में क्या खाना चाहिए ? (Foods for Jaundice (Piliya) in Hindi)
  • जॉन्डिस (पीलिया) में क्या नहीं खाना चाहिए ? (Foods to Avoid in Jaundice (Piliya) in Hindi)
  • जॉन्डिस (पीलिया) के अन्य उपाय ? (Other Tips for Jaundice (Piliya) in Hindi)

जॉन्डिस के लिए आहार ? (Jaundice (Piliya) Diet in Hindi)

जॉन्डिस (पीलिया) के मरीजों को उपचार के साथ अपने आहार पर ध्यान देना जरुरी होता है। आहार में परिवर्तन करने से लिवर को नुकसान होने से बचाव किया जा सकता है। चिकिस्तक के मुताबिक कुछ ऐसे आहार है जिनका अपने डाइट में शामिल करने से पीलिया रोग से बचाव किया जा सकता है। इसके अलावा पाचन क्रिया को मजबूत व मेटाबॉलिज्म में सुधार किया जा सकता है। हालांकि आहार में उन आहारों नहीं शामिल करे जो लिवर को नुकसान पहुंचाते है। आगे आपको बताने वाले है पीलिया में क्या खाना आवश्यक होता है। (और पढ़े – मेटाबॉलिज्म क्या हैं और कैसे बढ़ाया जाता है)

जॉन्डिस (पीलिया) में क्या खाना चाहिए ? (Foods for Jaundice (Piliya) in Hindi)

पीलिया से ग्रस्त लोगो को अपने आहार में इन खाद्य पदार्थो को शामिल कर सकते है। चलिए आगे विस्तार से बताते हैं। 

  • हरी सब्जियां पीलिया के मरीजों के लिए आहार में हरी सब्जियां शामिल करना फायदेमंद होता है। इन सब्जियों में पत्ता गोभी, चुकंदर, गाजर, ब्रोकली, केल आदि का सेवन करना चाहिए। इनमे भरपूर मात्रा में पोषक तत्व मौजूद है जो आपको प्रोटीन प्रदान करते है साथ ही लिवर को स्वस्थ रखने में मदद करते है। (और पढ़े – ब्रोकली के फायदे और नुकसान)
  • नारियल पानी नारियल पानी में अनगिनत पौष्टिक तत्व और औषधीय गुण है जो शरीर की कई तरह समस्या को कम करने में प्रभावी होता है। इसके अलावा पीलिया के मरीजों के लिए नारियल पानी पीना फायदेमंद होता है। कुछ अध्ययन के अनुसार नारियल पानी लिवर के नुकसान को कम करता है।
  • दही और छाछ का सेवन जैसा की आपको पता है पीलिया मरीजों के लिए दही और छाछ बहुत उपयोगी होते है। इनमे कई पोषक तत्व है जो लिवर के लिए फायदेमंद होता है। लिवर में जमे फैट को कम करने के लिए दिन में दो बार दही या छाछ का सेवन कर सकते है।
  • ताजे फल का सेवन पीलिया के मरीजों को अपने डाइट में ताजे फल को शामिल करना चाहिए। जैसे तरबूज, पपीता, एवोकाडो, अनार का सेवन कर सकते है। इनमे कई तरह के पोषक तत्व है जो लिवर को स्वस्थ रखने में सहायता करते है। (और पढ़े – केला के फायदे और नुकसान)
  • मसूर की दाल फायदेमंद अपने आहार में दाल सभी शामिल करते है लेकिन पीलिया के मरीजों को मसूर की दाल का सेवन करना चाहिए। इनमे बहुत से पोषक तत्व है जो मरीज को जल्दी रिकवर होने में मदद करते है। लेकिन ध्यान रहे मसाले व अधिक तेल का उपयोग नहीं करना है (और पढ़े – कुलथी दाल के फायदे)

जॉन्डिस (पीलिया) में क्या नहीं खाना चाहिए ? (Foods to Avoid in Jaundice (Piliya) in Hindi)

जॉन्डिस (पीलिया) में कुछ निम्न चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। चलिए आगे विस्तार से बताते हैं। 

  • पीलिया के मरीजों को जितना हो सके जंक फ़ूड से परहेज करना चाहिए, क्योंकि इनमे कोई पोषक तत्व नहीं होता है। ये स्वास्थ्य को केवल नुकसान पहुंचाते हैं। 
  • पीलिया के मरीजों को अंडे और मांस का सेवन कम मात्रा में करना चाहिए वो भी बिना तेल व मसाले के क्योंकि तेल मसाले के साथ करने से लिवर पर बुरा प्रभाव पड़ता है। 
  • पीलिया से ग्रस्त लोगो को तले भुने चीजों से परहेज करना चाहिए। 
  • पीलिया के मरीजों को कैफीन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। कैफीन पदार्थ पीलिया के लिए हानिकारक होता है। 
  • पीलिया के मरीजों को कम मात्रा में मीठे युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन करने की सलाह दी जाती है। 
  • पीलिया के मरीजों को धूम्रपान व शराब के सेवन से बचना चाहिए, क्योंकि लिवर को नुकसान पहुंचाता है। (और पढ़े – लिवर सिरोसिस के कारण क्या हैं)

जॉन्डिस (पीलिया) के अन्य उपाय ? (Other Tips for Jaundice (Piliya) in Hindi)

  • जॉन्डिस (पीलिया) के मरीजों को भोजन में अत्यधिक नमक के सेवन से बचना चाहिए, क्योंकि सोडियम अत्यधिक होने पर शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ सकता हैं। 
  • पीलिया से पीड़ित लोगो को आहार में अधिक मसाले का उपयोग नहीं करना चाहिए, क्योंकि अत्यधिक मसाला लिवर के लिए नुकसानदायक होता है। 
  • पीलिया के मरीजों को साफ़ पानी पीना चाहिए और पानी अधिक पीने से शरीर से विषाक्त पदार्थ को बाहर कर सकते है। 
  • पीलिया के मरीजों को एक बार में ही अत्यधिक भोजन नहीं करना चाहिए, इससे पेट की क्रिया में गड़बड़ी हो सकती है। (और पढ़े – पीलिया के कारण क्या हैं)

हमें आशा है की आपके प्रश्न जॉन्डिस (पीलिया) के लिए आहार ? का उत्तर इस लेख के माध्यम से दे पाएं। 

अगर आपको जॉन्डिस (पीलिया) की समस्या हो रही है तो (Gastroenterologist) से संपर्क कर सकते हैं। 

हमारा उद्देश्य केवल आपको लेख के माध्यम से जानकारी देना है। हम आपको किसी तरह दवा, उपचार की सलाह नहीं देते है। आपको अच्छी सलाह केवल एक चिकिस्तक ही दे सकता है। क्योंकि उनसे अच्छा दूसरा कोई नहीं होता है।


Best Gastroenterologist in Delhi

Best Gastroenterologist in Mumbai

Best Gastroenterologist in Chennai

Best Gastroenterologist in Bangalore


Login to Health

Login to Health

लेखकों की हमारी टीम स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र को समर्पित है। हम चाहते हैं कि हमारे पाठकों के पास स्वास्थ्य के मुद्दे को समझने, सर्जरी और प्रक्रियाओं के बारे में जानने, सही डॉक्टरों से परामर्श करने और अंत में उनके स्वास्थ्य के लिए सही निर्णय लेने के लिए सर्वोत्तम सामग्री हो।

Over 1 Million Users Visit Us Monthly

Join our email list to get the exclusive unpublished health content right in your inbox


    captcha