गर्भावस्था में संभोग करना । Sex During Pregnancy in Hindi
Login to Health दिसम्बर 21, 2020 Womens Health 112 Viewsगर्भावस्था में संभोग का मतलब हिंदी में (Sex During Pregnancy Meaning in Hindi)
गर्भावस्था के दौरान महिलाओं में संभोग के प्रति कुछ आशंकाए रहती है उन्हें अपने साथी के साथ सेक्स करना चाहिए या नहीं। ऐसा, इसलिए महिला को गर्भपात होने का दर लगा रहता है। इसके अलावा शिशु पर किसी तरह का बुरा प्रभाव न पड़े या बच्चे को नुकसान न पहुंचे आदि। यदि महिला गर्भावस्था में यौन क्रिया करना चाहती है तो ऐसे किसी स्तिथि का उपयोग न करे जिससे शिशु पर कोई प्रभाव पडे। गर्भावस्था के समय हर महिला की यही परेशानी होती है की ऐसे समय में कौन सा सेक्स पोजीशन अपनाने से उनके गर्भावस्था पर कोई नकारात्मक प्रभाव पड़े। चलिए आज के लेख में आपको बताने वाले है, गर्भावस्था में सेक्स करना सुरक्षित है या नहीं।
- क्या गर्भावस्था में सेक्स करना सुरक्षित है या नहीं ? (Is sex During Pregnancy Safe or not in Hindi)
- गर्भावस्था में सेक्स करना चाहिए क्या नहीं ? (Should sex not be done in pregnancy in Hindi)
- गर्भावस्था में सेक्स करने के फायदे क्या हैं ? (Sex During Pregnancy Benefits in Hindi)
- क्या गर्भावस्था में यौन संबंध बनाने से गर्भपात हो सकता है ? ( Can Sex in Pregnancy lead to miscarriage in Hindi)
क्या गर्भावस्था में सेक्स करना सुरक्षित है या नहीं ? (Is sex During Pregnancy Safe or not in Hindi)
गर्भावस्था के दौरान महिला अपने बच्चें के स्वास्थ्य को लेकर बहुत गंभीर रहती है, इसलिए संभोग के बारे में नहीं सोचती है। महिला के कोख में एक एमनीओटिक बैग है जिसमे बच्चा सुरक्षित रहता है। आपको बता दे, गर्भावस्था में सेक्स करना तब तक सुरक्षित माना जाता है जबतक चिकिस्तक माना न करें। हालांकि कुछ स्वास्थ्य से जुडी परेशानियों के कारण संभोग न करने की सलाह देते है।
- जैसे – पानी की थैली फट गयी हो।
- गर्भाशय ग्रीवा सामान्य न हो। (और पढ़े – गर्भाशय कैंसर क्यों होता है)
- साथी में कोई एक को यौन संचारित बीमारी हो।
- अचानक योनि से स्राव होने लगे।
- गर्भपात हुआ हो।
- पहला बच्चा समय से पहले पैदा हुआ हो। (और पढ़े – समय से पहले जन्मा बच्चा कैसा दिखता है)
गर्भावस्था में सेक्स करना चाहिए क्या नहीं ? (Should Sex Not be done in Pregnancy in Hindi)
- स्वास्थ्य विशेषज्ञ के मुताबिक पहले तिमाही में गर्भावस्था के दौरान सेक्स कर सकते है और यह सुरक्षित होता है। महिला के शरीर की बनावट ईश्वर की देन है तभी शिशु को एक सुरक्षा कवच प्रदान किया है। यह शिशु को गर्भाशय ग्रीवा द्वारा होने वाले संक्रमण से बचाव करने में मदद करता है।
- दूसरी तिमाही में महिला का अधिक पेट निकला नहीं होता है जिसमे सेक्स करने में असुविधा नहीं होता है। ऐसे में महिलाओं को आरामदायक महसूस होता है।
- गर्भावस्था में तीसरी तिमाही में सेक्स करना उचित नहीं होता है क्योकि पेट बाहर निकला होता है और अधिक थकान महसूस होता है ऐसे में सेक्स करने में असुविधा होती है। (और पढ़े – हाई प्रेगनेंसी क्या हैं और हाई प्रेगनेंसी के कारण)
गर्भावस्था में सेक्स करने के फायदे क्या हैं ? (Sex During Pregnancy Benefits in Hindi)
बहुत लोगो ने अपने दिमाग में एक धारणा बना ली है गर्भावस्था के दौरान सेक्स करना हानिकारक होता है, लेकिन ऐसा नहीं है संभोग करने के कुछ फायदे भी होते है।
- गर्भावस्था के दौरान सेक्स करने से महिला को बहुत आराम मिलता है और अच्छी नींद आती है।
- गर्भवस्था में यौन संबंध बनाने से रक्तचाप सामान्य रहता है। यह गर्भवती महिला के लिए फायदेमंद होता है क्योंकि अधिक रक्तचाप होने से प्रीक्लेम्पसिया का जोखिम हो सकता है।
- गर्भावस्था में अक्सर महिलाएं तनाव से घिर जाती है ऐसे में संभोग करना फायदेमंद होता है। संभोग क्रिया से तनाव में कमी आने लगती है साथ ही ऑक्सीटॉसिन हार्मोन का निर्माण होता है। यह महिला के साथी में प्यार को और बढ़ाता है। (और पढ़े – गर्भावस्था में तनाव की समस्या)
- गर्भावस्था के दौरान शारीरिक संबंध बनाने से बेहतर रक्त संचार होता है। महिला के शरीर में रक्त संचार तेज गति से होता है जो माँ और शिशु दोनों के लिए अच्छा होता है।
- यदि गर्भावस्था में महिला की रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित हो रही है तो शारीरिक संबंध बनाने से कुछ सुधार किया जा सकता है। शरीर में एंटीबॉडी के स्तर में सुधार होने से महिला को सर्दी जुखाम का जोखिम कम रहता है। (और पढ़े – गर्भावस्था में सर्दी खांसी में क्या खाना चाहिए)
क्या गर्भावस्था में यौन संबंध बनाने से गर्भपात हो सकता है ? ( Can Sex in Pregnancy lead to miscarriage in Hindi)
बहुत से लोगो की गलत सोच है यौन संबंध बनाने से गर्भपात होता है। बच्चे को तरल पदार्थ से सुरक्षित रखने के लिए एक थैली होती है इस थैली को एमनीयोटिक थैली होती है। यह गर्भाशय की दिवार से पूरी तरह सुरक्षित रहता है। एक म्यूज प्लग होता है जो बच्चों को संक्रमण से बचाने में मदद करता है। यही वजह है बच्चे तक पुरुष के लिंग नहीं पहुंच पाते है। हालांकि गर्भावस्था के आखिरी महीने में महिलाओं को संभोग न करने की सलाह दे सकते है। ऐसा इसलिए पुरुष के संभोग द्वारा एक केमिकल का रिसाव होता है जो उत्तेजना को बढ़ा सकता है और प्रसव पीड़ा का जोखिम पैदा कर सकता है। (और पढ़े – गर्भावस्था में पैरो में सूजन क्यों होती है)
हमें आशा है की आपके प्रश्न गर्भावस्था में संभोग करना ? का उत्तर इस लेख के माध्यम से दे पाएं।
गर्भावस्था में संभोग करना चाहिए या नहीं अधिक जानकारी के लिए अपने स्त्री विशेषज्ञ (Gynecologist) से संपर्क कर सकते हैं।
हमारा उद्देश्य केवल आपको लेख के माध्यम से जानकारी देना है। हम आपको किसी तरह दवा, उपचार की सलाह नहीं देते है। आपको अच्छी सलाह केवल एक चिकिस्तक ही दे सकता है। क्योंकि उनसे अच्छा दूसरा कोई नहीं होता है।