जानिए ओव्यूलेशन के लक्षण क्या हैं। Symptoms Of Ovulation In Hindi

अक्टूबर 3, 2020 Womens Health 7241 Views

हिन्दी

Ovulation Meaning In Hindi. 

महिला के गर्भधारण करने में ओव्यूलेशन बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ओव्यूलेशन के समय गर्भवती होना बच्चे के सेहत के लिए अच्छा होता है। ओव्यूलेशन के बारे में सभी महिलाएं जानती है लेकिन लक्षण न समझ पाने के वजह से गर्भघारण करने असफल हो जाती है, इसलिए ओव्यूलेशन के लक्षण पर ध्यान देना चाहिए। अक्सर महिला के मासिकधर्म आने के पहले ओव्यूलेशन के लक्षण से गुजरती है। ओव्यूलेशन तब होता है जब अंडाशय में से एक अंडा बनता है और महिला के फ्लोपियन ट्यूब से निचे जाता है। यह अंडा गर्भधारण करने के लिए निषेचन के लिए तैयार रहता है। ऐसे समय में महिला संभोग करती है तो आसानी से गर्भधारण कर सकती है। इसके अलावा गर्भधारण का प्रयास नहीं किया तो यह मासिकधर्म के रूप में बाहर निकल जाता है। आपको बता दे ओव्यूलेशन के समय महिला के शरीर में बहुत से बदलाव हो सकते है। यह समय महिला के गभधारण के लिए अच्छा माना जाता है। कुछ लोगो के अनुसार ओव्यूलेशन क शुरुवात होने के पहले महिला को अपने साथी के साथ बहुत समय बिताना चाहिए। इसके अलावा चिकिस्तक ओव्यूलेशन के पहले संभोग करने की सलाह देते है ताकि शुक्राणु महिला के शरीर में कुछ दिन रह सके व अंडे को निषेचन कर सके। यदि आपको पता नहीं चलता ओव्यूलेशन कब होता है, तो इसको पता करने का सबसे सरल उपाय है चलिए ओव्यूलेशन के लक्षण (Ovulation Meaning in Hindi) और संकेतो पर विस्तार से जानकारी बताते हैं। 

  • ओव्यूलेशन कितने दिन तक रह सकता हैं ? How long can ovulation last in Hindi
  • ओवुलेशन के लक्षण में गर्भाशय ग्रीवा में क्या परिवर्तन होता हैं ? What changes in the cervix due to ovulation in Hindi
  • ओवुलेशन के समय शरीर का तापमान बढ़ जाना ? Why body temperature increases during Ovulation in Hindi.
  • अंडे के रिलीज होने पर यौन इच्छा क्यों बढ़ती हैं ? Why does sexual desire increase upon egg release in Hindi
  • ओवुलेशन के लक्षण में दर्द का महसूस करना ? Feeling of pain due to Ovulation in Hindi.

ओव्यूलेशन कितने दिन तक रह सकता हैं ? How long can ovulation last in Hindi

शरीर में प्रोडक्शन होने के दौरान ओवुलेशन पांच दिन पहले शुरू हो जाता है और ओवुलेशन 12 से 48 घंटे के बाद समाप्त हो जाता है। इसलिए क्योंकि शुक्राणु प्रवेश करने के बाद 4 से 5 दिन तक जीवित रह सकते है। वैसे ही अंडा बनने के बाद 12 से 48 घंटे के बाद भी जीवित रह सकता है। ओवुलेशन के समय गर्भधारण करना बहुत सरल होता है। ओवुलेशन का समय नजदीक आने पर आपको कुछ लक्षण का अनुभव हो सकता है और शरीर में बहुत से बदलाव नजर आ सकते है। चलिए आगे के लेख में आपको ओवुलेशन के कुछ लक्षणो के बारे में बताएंगे। (और पढ़े – ओवुलेशन क्या है)

ओवुलेशन के लक्षण में गर्भाशय ग्रीवा में क्या परिवर्तन होता हैं ? What changes in the cervix due to ovulation in Hindi

महिलाएं जब गर्भधारण के लिए तैयार होती है, उस समय आपके गर्भाशय ग्रीवा ऊपर, नरम और खुल जाती है। ऐसे समय में गर्भाशय ग्रीवा में बलगम या योनि स्राव में बदलाव हो सकता है। यह ओवुलेशन का पहला संकेत हो सकता है। इस समय एस्ट्रोजन (estrogen) के स्तर में वृद्धि होती है और गर्भाशय ग्रीवा में बलगम गाढ़ा हो जाता है। यह जैसे अंडे की तरह सफ़ेद हो और यह शुक्राणु के लिए अच्छा होता है। सामान्य दिनों के मुकाबले यह अधिक गाढ़ा होता हैं। (और पढ़े – योनि में इन्फेक्शन की समस्या)

ओवुलेशन के समय शरीर का तापमान बढ़ जाना ? Why body temperature increases during Ovulation in Hindi.

ओवुलेशन के दौरान शरीर का तापमान अधिक हो जाता है। हालांकि तापमान बढ़ना ओवुलेशन का संकेत होता है। ऐसे दिनों में महिलाओं का तापमान थोड़ा अधिक रहता है। बहुत बार ओवुलेशन के बाद भी तापमान बना रहता है। कई महिलाये ओवुलेशन के समय जानने के लिए अपना तापमान जांच करती रहती है। सुबह और शाम की तुलना करती है। यदि तापमान अधिक है, तो ओवुलेशन पीरियड चल रहा हैं। (और पढ़े – पीरियड्स में होने वाली समस्या)

अंडे के रिलीज होने पर यौन इच्छा क्यों बढ़ती हैं ? Why does sexual desire increase upon egg release in Hindi

महिलाएं जब गर्भधारण करने का मूड बना लेती है, तो उनकी यौन इच्छा बढ़ने लगती है। खासतौर पर ओवुलेशन के एक या दो दिन पहले यौन इच्छा चरम पर पहुंच जाती है। यदि आप गर्भवती होना चाहती है तो यह समय आपके के लिए बहुत अच्छा होता है। यौन इच्छा का बढ़ना का मतलब एस्ट्रोजन में वृद्धि होना होता है। ओवुलेशन के दौरान महिला मूड संभोग के लिए तैयार होता है। यदि  कोई महिला सेक्स नहीं कर रही है इसका मतलब यह नहीं की आप ओवुलेशन पीरियड  में नहीं रहती है। 

ओवुलेशन के लक्षण में दर्द का महसूस करना ? Feeling of pain due to Ovulation in Hindi.

ओवुलेशन में दर्द सभी महिला को नहीं होता है, लेकिन कुछ महिला दर्द का अनुभव कर सकती है। जब एक अंडा आपके अंडाशय से रिलीज होता है तो आप दर्द का अनुभव कर सकती है। इसके अलावा कुछ मामले में तरल पदार्थ प्रवेश के जैसे महसूस हो सकता है। कुछ महिलाओं में केवल ऐंठन महसूस होता है और अपेंडिसाइटिस जैसा दर्द हो सकता है। (और पढ़े – पेट में दर्द की समस्या)

अगर आपको ओवुलेशन (Ovulation Meaning in Hindi) के बारे में अधिक जानकारी चाहिए, तो स्त्री विशेषज्ञ (Gynecologist) से संपर्क करना चाहिए। 

हमारा उद्देश्य केवल आपको लेख के माध्यम से जानकारी देना है। हम आपको किसी तरह दवा, उपचार की सलाह नहीं देते है। आपको अच्छी सलाह केवल एक चिकिस्तक ही दे सकता है। क्योंकि उनसे अच्छा दूसरा कोई नहीं होता है।


Best Gynecologist in Delhi

Best Gynecologist in Mumbai

Best Gynecologist in Bangalore

Best Gynecologist in Chennai 


Login to Health

Login to Health

लेखकों की हमारी टीम स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र को समर्पित है। हम चाहते हैं कि हमारे पाठकों के पास स्वास्थ्य के मुद्दे को समझने, सर्जरी और प्रक्रियाओं के बारे में जानने, सही डॉक्टरों से परामर्श करने और अंत में उनके स्वास्थ्य के लिए सही निर्णय लेने के लिए सर्वोत्तम सामग्री हो।

Over 1 Million Users Visit Us Monthly

Join our email list to get the exclusive unpublished health content right in your inbox


    captcha