आंखो की चमक बढ़ाने के लिए कुछ घरेलु उपाय। Aakho Ki Camak Badane Ke Liye Kuch Gharelu Upay in Hindi
जनवरी 22, 2020 Lifestyle Diseases 7749 ViewsAakho Ki Camak ka Matlab in Hindi
हर व्यक्ति के चेहरे उम्र के साथ बदलते रहते है। जैसे त्वचा पर झुर्रिया आना, आंखो की चमक कम होना, कमजोरी आना आदि लक्षण दिखाई देते है। इसके अलावा आंखे सूजी हुई व थकी हुई नजर आती है। इसका मुख्य कारण पोषक तत्वों की कमी हो सकता है। अक्सर महिलाएं अपनी झुर्रिया छिपाने के लिए अधिक मेकअप का सहारा लेती है लेकिन यह हमेशा के लिए काम नहीं आता है। आंखो की चमक बढ़ाने के लिए प्राकृतिक रूप से घरेलु उपचार की आवश्यकता होती है। आंखो से संबंधित समस्याओं को कम करने के लिए विटामिन इ व सी युक्त फल व सब्जियों का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा अधिक समस्या बढ़ने पर आपको नेत्र चिकिस्तक से संपर्क करना चाहिए। चलिए इस लेख में आंखो की चमक बढ़ाने के कुछ तरीके बताये गए है।
आंखो की चमक बढ़ाने के तरीके क्या है ? (Aakho ki Camak Badane Ke Tarike in Hindi)
आंखो की चमक बढ़ाने के लिए निम्नलिखित तरीके अपना सकते है।
- संतरा के सेवन करने से आंखो की चमक बढ़े – संतरा में अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते है जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसके अलावा शरीर की इम्युनिटी को बढ़ावा देता है। आंखो की चमक बढ़ाने में मदद करता है इसलिए आपको रोजाना एक संतरा का सेवन जरूर करना चाहिए। आप चाहे तो ताजे संतरा के रस को भी पी सकते है। क्योंकि इसमें उच्च मात्रा में विटामिन सी व ई होता है। (और पढ़े – संतरा के फायदे और नुकसान)
- गाजर का उपयोग – रोजाना गाजर के रस को पीने से त्वचा में रौनक बनी रहती है और साथ में आंखो की चमक बढ़ती है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन और खनिज पाए जाते है। जो आपके स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। कुछ अध्ययन में बताया गया है गाजर के रस रोजाना पीने वाले लोगो की आंखे कमजोर नहीं होती है। इसके अलावा उनको चश्मे जल्दी नहीं लगते है। गाजर का सेवन आप सलाद के रूप में भी कर सकते है। इस बात का ध्यान रखे गाजर को अच्छी तरह साफ कर खाने में उपयोग करें।
- बादाम का उपयोग – बादाम एक तरह का सूखा मेवा है, यह आपके शरीर के लिए बहुत लाभदायक होता है। इसके साथ ही रोगप्रतिरोधक क्षमता को बढ़ावा देता है। ताकि आपको सर्दी-जुखाम की समस्या न हो पाए। बादाम त्वचा और आंखो को पोषक तत्व प्रदान करता है। बादाम में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होता है। जैसा की पहले के लेख में आपको बादाम के बारे में बतलाया गया है की बादाम को भिगोकर रोजाना खाना चाहिए। यह आपके शरीर को चुस्त व दुरुस्त बनाता है। (और पढ़े – बादाम के फायदे और नुकसान)
- पालक का उपयोग – पालक में उच्च मात्रा में विटामिन व खनिज होता है। इसके अलावा घुलनशील फाइबर होता है जो आपके वसा को कम करता है। अक्सर लोग अपने वजन को कम करने के लिए पालक के सुप व सब्जी का सेवन करना पसंद करते है। इसके अलावा पालक आंखो के स्वास्थ्य को स्वस्थ रखने में मदद करता है। पालक आंखो की रौशनी बढ़ाने में मदद करता है। पालक में कुछ ऐसे गुण होते है जो आंखो से संबंधित समस्या के जोखिम को कम करने में मदद करते है। आप बच्चो को पालक के रस का सेवन करवा सकती है।
- आंखो के लिए व्यायाम करें – आंखो की सेहत को बरकरार रखने के लिए कुछ सामान्य एक्साइज करने की जरूरत पड़ती है। आंखो के व्यायाम करने से रक्त संचार अच्छा होता है। इसके अलावा आंखो की एक्साइज करने से आंखो की थकान कम होती है। आंखो को बंद करके ध्यान लगा सकते है। आंखो को इतना ही दबाएं जितना सही है क्योंकि अधिक नहीं दबाना चाहिए ताकि आंखो को नुकसान न हो। दूसरी व्यायम में आप एक पेन्सिल को सामने रखे और उसपर ध्यान केंद्रित करे और साथ में पेन्सिल को दाये-बाएं हिलाते रहे। ऐसा रोजाना कम से कम 10 से 15 मिनट करे। कुछ व्यायम में हाथो को एक दूसरे से गर्म कर आंखो पर कुछ देर रखे। यह सब व्यायाम आंखो के स्वास्थ्य को स्वस्थ रखने के लिए है। (और पढ़े – किवी खाने के फायदे आंखो के लिए)
- मूंगफली का उपयोग – मूंगफली को एक तरह से सूखा मेवा कहते है। यह सर्दियों के मौसम में शरीर को गर्माहट देता है और ठंडी से बचाव करता है। मूंगफली में विटामिन ई अच्छी मात्रा में होता है जो आंखो की रोशनी को बढ़ाता है। कुछ लोग भोजन में मूंगफली के तेल का उपयोग भोजन में करते है। ताकि आंखो की चमक बरकरार बना रहे। मूंगफली को स्नैक्स की जगह पर उपयोग में ला सकते है। इस बात का ध्यान रखे अत्यधिक मात्रा में सेवन न करे क्योंकि दस्त की समस्या उत्पन्न कर सकता है। (और पढ़े – सर्दियों में खाएं मूंगफली)
- नींबू का उपयोग – नींबू में बहुत से एंटीऑक्सीडेंट, एंटीइंफ्लेमेटरी गुण, एंटी सेप्टिक गुण मौजूद होता है। यह शरीर को रोगो से बचाने में मदद करता है और साथ ही आंखो की चमक बढ़ाने में मदद करता है। इसमें अच्छी मात्रा में विटामिन सी व ई होता है जो आंखो और त्वचा की रोनक को बढ़ाता है। रोजाना एक ग्लास नींबू पानी पीना चाहिए। इससे शरीर में पानी की कमी तो पूरी होगी और डिहाइड्रेशन की समस्या से बचाव होगा। इसके अलावा नींबू उल्टी व मलती की समस्या को रोकता है।
- आंखो के ड्रॉप्स का उपयोग – मेडिकल पर कई तरह के आंखो में डालने वाले ड्राप मिलते है ,जिससे आंखो की लालिमा व सूजन कम होती है। आंखो की लालिमा कम होने से आंखो की चमक बढ़ जाती है। आई ड्राप का उपयोग रोजाना न करे केवल सूजन जलन लालिमा होने पर करे।
कुछ अन्य उपाय – अगर आप चश्मे लगाते है तो लगातार चश्मा न लगाए।
- ऐसे सामानो से दुरी बनाये जो आपको आंखो में परेशानी की समस्या को बढ़ाते है।
- आंखो में लेंस केवल चिकिस्तक की सलाह के अनुसार लगाए।
अगर आपको आंखो से जुडी किसी प्रकार की समस्या है तो किसी नेत्र चिकिस्तक (Ophthalmologist) से संपर्क करें।
हमारा उद्देश्य आपको रोगो के प्रति जानकारी देना है हम आपको किसी तरह के दवा, उपचार, सर्जरी की सलाह नहीं देते है। आपको अच्छी सलाह केवल एक चिकिस्तक दे सकता है क्योंकि उनसे अच्छा दूसरा नहीं होता है।



