जानिए नये बाल उगाने के उपाय। Ways to grow new hair in Hindi.
अक्टूबर 3, 2020 Lifestyle Diseases 9934 Viewsजानिए नये बाल उगाने के उपाय।Ways to grow new hair in Hindi.
आजकल लोग अपने झड़ते बालों से परेशान हो चुके हैं, बाल उगाने के लिए अनगिनत उपाय तलाशते रहते हैं। हालांकि बाजारों में बाल उगाने के कई प्रोडक्ट्स व दवाईयां मिलते है। नये प्रोडट्स में केमिकल होने के वजह से नये बाल आने के साथ बालो को और नुकसान पहुंचता है। खासतोर बाल झड़ने की समस्या पुरुषो के मुकाबले महिलाओं में कम होती है। इसलिए पुरुषो को अपने बालो का विशेष ध्यान देना चाहिए। हार्मोन की कमी होने से भी पुरुषो के बाल कम होने लगते हैं, इन समस्या को दूर करने और नये बाल उगाने के लिए (Ways to grow new hairs in Hindi) कुछ प्राकृतिक उपाय का उपयोग कर सकते हैं। चलिए विस्तार से बताते हैं।
नये बाल उगाने के प्राकृतिक उपचार क्या हैं ? (Home Remedies to grow new hair in Hindi)
बालो की सुंदरता बढ़ाने के लिए बाल का घना होना जरुरी होता है। बाल घना करने के लिए नये बाल उगाने चाहिए इसलिए बाल की सुंदरता को बनाए रखने के लिए कुछ प्राकृतिक घरेलु उपायों का उपयोग कर सकते है। आइए आगे जानते हैं।
- आंवला का उपयोग बाल उगाने में – बाल की मजबूती और सुंदरता की बात चले तो उसमे आंवला न हो ऐसा हो नहीं सकता हैं। आंवला बालो के लिए बहुत फायदेमंद होता हैं। आंवला का उपयोग करने के लिए आंवला के गूदे को नींबू के रस में मिलाकर अपने बालो में लगाकर सो जाए। सुबह उठने पर शैम्पू से बालो को अच्छी तरह साफ कर ले। (और पढ़े – बाल का रूखापन होना)
- नींबू के फायदे बाल उगाने में – नींबू का रस या नीबू का तेल दोनों ही बालो के लिए फायदेमंद होता है। बालो का विकास करने और उनके गुणों को बढ़ने के लिए नींबू अच्छा घरेलु उपाय माना जाता है। बालों को धोने से कम से कम 15 मिनट पहले स्कैल्प पर नींबू का रस लगा ले। इसके अलावा नींबू के तेल का उपयोग बालो में कर सकते है। अगर आप अपने बोलो को बढ़ाना व घना करना चाहते है तो नींबू का उपयोग करते रहे ताकि नये बाल उग सके। जिस तरह शरीर के लिए पोषक तत्व जरुरी है उसी तरह बालो को समय पर समय पोषक तत्व देना चाहिए। (और पढ़े – नींबू के फायदे)
- प्याज का रस का उपयोग – बालों से सम्बंधित अनेक समस्या को ठीक करने में कच्चा प्याज बहुत लाभदायक होता है। खासतौर पर नये बाल उगाने में आपकी मदद करता है। प्याज के रसो में कई तरह के गुण पाये जाते है जो बालों की जड़ो को मजबूत करने में मदद करते है इसलिए आपके बाल सूंदर और घने हैं। जिन लोगो को गंजेपन (Hair Loss) की समस्या है उनको प्याज का रस लगाना चाहिए ताकि गंजापन की जगह नये बाल उग सके। बालो पर प्याज का रस लगाने के बाद 16 मिनट तक छोड़ दे तथा कुछ समय होने के बाद शैम्पू से बालो को अच्छी तरह साफ कर लें। (और पढ़े – सेलेरी के स्वास्थ्य लाभ)
- रोजमेरी का उपयोग बाल उगाने के लिए – रोजमेरी के बारे आप जानते ही होंगे इसमें बहुत से औषधीय गुण का समावेश होता है। यह स्वास्थ्य के लिए नहीं बल्कि बालो के फायदेमंद होता है। नये बालो उगाने में रोजमेरी का उपयोग करना चाहिए। रोजमेरी तेल को बालो में लगाने से बालो में उत्तेजित आती है जिसे नये बाल का विकास होना शुरू हो जाता हैं। हालांकि रोजमेरी तेल के कुछ बुँदे व नारियल तेल मिलाकर बालो में लगा सकते है। जैसा की आपको पता है तेल लगाने के 15 मिनट बाद अपने बालो को शैम्पू से अच्छे से धो ले। इस बात का ध्यान ररखें की रोजमेरी के तेल को सीधे त्वचा पर उपयोग नहीं कारना चाहिए। किसी तेल या शैम्पू में मिलाकर ही उपयोग में लाए। (और पढ़े – रोजमेरी के फायदे और नुकसान)
- नीम के तेल के फायदे – नीम एक तरह का जड़ीबूटी है जिसमे कई तरह के औषधीय गुण उपस्थित है। इसका उपयोग बहुत से स्वास्थ्य समस्या के लिए किया जाता है। इसके अलावा बालों का विकास करने में बहुत उपयोगी होता है। नीम के तेल को बालो में लगाने से बहुत लाभ होता है इनका रोजाना उपयोग करने से बालो की जड़ मजबूत होती है और बाल गिरने की संभावना कम हो जाती है। इसलिए बालो का सही देख्भाल करना चाहिए ताकि आपके बालो का विकास हो सके। (और पढ़े – नीम के स्वास्थ्य क्या हैं)
- जिनसेंग का उपयोग – कुछ शोध के अनुसार कहा गया है की जिनसेंग का सप्लीमेंट्स लेने से नये बाल उगने में मदद मिलती है। बालो पर अच्छे जिनसेंग जाना जाता है। किंतु अधिक सप्लीमेंट्स लेने से बालों पर गलत परिणाम पड़ सकता है इसलिए बालो पर उपयोग करने से पहले आप चिकिस्तक की राय जरूर लें। (और पढ़े – कोरोना वायरस के कारण)
- नारियल तेल जा उपयोग बाल उगाने क लिए – बालों की अनेको समस्या के दूर करने में नारियल तेल सबसे उत्तम माना गया है। नारियल तेल में अच्छी मात्रा में फैटिक एसिड होता है जो बालो के भीतर जाकर पोषण प्रदान करते है। बालो को धोने से पहले आप बादाम या नारियल के तेल का उपयोग अपने बालो पर कर सकते है। इसके अलावा आप रात में तेल लगाकर सो सकते है और सुबह अपने बालो को शैम्पू से धो सकते है। इसके लिए जब आप तेल लगाते है तो बालो को अच्छे से मालिश करे ताकि नये बाल उगने में आसानी हो। नारियल तेल का उपयोग अपने बालो को सूंदर बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। (और पढ़े – नारियल पानी के फायदे)
अगर आपको बाल झड़ने की समस्या हो रही है, तो डर्मेटोलॉजी Dermatologist से संपर्क करें।
हमारा उद्देश्य केवल आपको लेख के माध्यम से जानकारी देना है। हम आपको किसी तरह दवा, उपचार की सलाह नहीं देते है। आपको अच्छी सलाह केवल एक चिकिस्तक ही दे सकता है। क्योंकि उनसे अच्छा दूसरा कोई नहीं होता है।



