नारियल तेल के फायदे और नुकसान। Benefits and Side-Effects of Coconut Oil In Hindi.
नवम्बर 2, 2020 Lifestyle Diseases 3096 ViewsCoconut Oil Meaning In Hindi.
नारियल तेल को खाद्य तेल भी कहा जाता है, यह तेल अन्य तेलों से अधिक उपयोगी होता है। इस तेल में बहुत से पौष्टिक गुण मौजूद होता है यही कारण है लोगो को नारियल तेल अधिक प्रिय होता है। नारियल तेल का उपयोग आज से ही नहीं बल्कि पुराने समय से घरो में किया जा रहा है। नारियल तेल आपके त्वचा, बाल की सुंदरता को चार चाँद लगाने का काम करता है। नारियल तेल में प्राकृतिक रूप से गुण होता है जो त्वचा को मुलायम रखने में मदद करता है। त्वचा को मॉस्चराइजर करने के लिए नारियल तेल बहुत फायदेमंद होता है। नारियल तेल के बहुत से फायदे होते है हालांकि कुछ दुर्लभ स्तिथि में नुकसान हो सकते है। चलिए इस लेख में आपको नारियल तेल के फायदे के बारे में विस्तार से बताएंगे।
- नारियल तेल के फायदे क्या हैं ? (What are the Benefits of Coconut Oil In Hindi.
- नारियल तेल के नुकसान क्या हैं ? (What are the Side-Effects of Coconut Oil In Hindi.
नारियल तेल के फायदे क्या हैं ? (What are the Benefits of Coconut Oil In Hindi)
नारियल तेल के निम्नलिखित फायदे हो सकते है।
- लिवर को स्वस्थ रखने में – कुछ अध्ययन के अनुसार नारियल तेल लिवर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। नारियल तेल अल्कोहल व वसा से लिवर का बचाव करता है। इसके अलावा लिवर के सूजन को नारियल तेल कम करता है क्योंकि इनमे एंजाइम अधिक होता है। (और पढ़े – फैटी लिवर क्या है)
- आंखो के मेकउप निकालने में मदद करें – नारियल तेल त्वचा को कोमल बनाता ही है साथ ही आंख के मेकअप रिमुवार की तरह काम करता है। आंख के मेकउप को बड़ी आसानी से नारियल तेल से निकाल सकते है जो की नुकसानदायक भी नहीं होता है।
- होंठो के लिए फायदे – नारियल तेल प्राकृतिक रूप से होंठो की सेहत के लिए फायदेमंद होता है। नारियल तेल सूरज की किरण से होंठो को बचाता है। सर्दियों में होंठ को फटने से बचाव करता है। (और पढ़े – सर्दियों में त्वचा की सुरक्षा कैसे करें)
- गठिया में नारियल तेल के फायदे – गठिया की सूजन व दर्द को नारियल तेल से आराम मिलता है। कुछ अध्ययन के अनुसार नारियल तेल में एंटीऑक्सीडेंट होता है जो जोड़ो के दर्द को कम करता है। नारियल के तेल से मालिश करने से सूजन जल्दी कम होने लगता है।
- नवजात शिशु को मालिश करने में – नारियल तेल का उपयोग नवजात शिशु को मालिश करने के लिए किया जाता है। नारियल तेल नवजात शिशु के लिए बहुत लाभदायक होता है। कुछ शोध के अनुसार अन्य तेलों की तुलना में नारियल तेल से मालिश करने पर हड्डियों में मजबूती आती है। (और पढ़े – नवजात शिशु की देखभाल)
- नारियल तेल से पेट की चर्बी कम करने में – नारियल तेल का उपयोग अधिकतर पेट की चर्बी को कम करने के लिए किया जाता है। नारियल तेल डायबिटीज व ह्रदय मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। कुछ अध्ययन में बतलाया गया है की अधिक मोटापे वाले लोग को नारियल तेल का उपयोग करना चाहिए। कुछ लोगो के उपयोग करने से मोटापा थोड़ा कम हुआहै। महिलाओं को कैलोरी कम करने के लिए नारियल तेल एक चम्मच ले सकते है। नारियल तेल के मुकाबले सोयाबीन तेल अलग रहता है। (और पढ़े – नारियल पानी के फायदे)
- संक्रमण से बचाने में नारियल तेल के फायदे – नारियल तेल में जीवाणुरोधी गुण पाए जाते है जो संक्रमण को कम करने में मदद करता है। कुछ अध्ययन के अनुसार नारियल तेल आंत के कीड़े को मारने में मदद करता है। नारियल तेल कई तरह के बैक्टीरिया व ईस्ट को ठीक करने में प्रभावी नहीं होता है। इसमें फैटी एसिड व लोरिक एसिड मुख्य घटक माना जाता है। (और पढ़े -दस्त को रोकने का उपचार)
- मस्तिष्क के लिए – नारियल तेल मस्तिष्क के लिए फायदेमंद होता है यह ऊर्जा के स्त्रोत को बढ़ावा देता है। कुछ अध्ययन के अनुसार एमसीटी को मस्तिष्क को ठीक करने में मदद करता है। जैसे मिर्गी व अल्जाइमर आदि शामिल है। नारियल तेल मस्तिष्क को स्वस्थ रखने में मदद करता है। (और पढ़े – अल्जामइर रोग क्या है)
- बदबू दूर करने में नारियल तेल के फायदे – शरीर से अधिक पसीना होने पर बदबू आने लगती है जिसे दूर करने के लिए नारियल तेल बहुत फायदेमंद होता है। इसमें जीवाणुरोधक गुण होता है जो कीटाणु को ख़त्म करता है इसलिए बदबू आना कम हो जाता है। नारियल तेल में किसी तरह का रसायन नहीं होता है केवल प्राकृतिक गुण होता है जो बदबू को दूर करता है। (और पढ़े – नीम के फायदे संक्रमण दूर करने में)
नारियल तेल के नुकसान क्या हैं ? (What are the Side-Effects of Coconut Oil In Hindi)
नारियल तेल के बहुत से फायदे होते है, लेकिन कुछ दुर्लभ स्तिथि में नुकसान हो सकता है चलिए विस्तार से बताते है।
- नारियल तेल का अधिक मात्रा में सेवन करने से दस्त की समस्या शुरू हो जाती है। नारियल तेल पचाने में अधिक समय लगता है इसलिए पेट में अनेक समस्या उत्पन्न हो सकती है।
- नारियल तेल एक दिन से अधिक सिर पे नहीं लगाना चाहिए इससे बाल में बदबू की समस्या हो जाती है। इसके अलावा बाल चिपचिपा हो जाता है।
- कुछ लोगो की त्वचा पर नारियल तेल अधिक काम नहीं करता है जिस वजह से त्वचा फटने लगती है। इसलिए नारियल तेल कम लगाए।
- बहुत से लोगो को नारियल तेल से एलर्जी हो सकती है इसका कारण उनकी त्वचा अति संवेदनशील होती है। इसलिए उनको उपयोग से बचना चाहिए। (और पढ़े – स्किन टाइट करने के घरेलू उपचार)
अगर नारियल तेल के उपयोग करने से स्वास्थ्य में किसी तरह की अनियमियता हो रही है तो सामान्य चिकिस्तक (General Physician) से संपर्क करें।
हमारा उद्देश्य केवल आपको लेख के माध्यम से जानकारी देना है। हम आपको किसी तरह दवा, उपचार की सलाह नहीं देते है। आपको अच्छी सलाह केवल एक चिकिस्तक ही दे सकता है। क्योंकि उनसे अच्छा दूसरा कोई नहीं होता है।
Best General Physician in Delhi
Best General Physician in Mumbai



