कोको पाउडर के फायदे । Benefits of Cocoa Powder in Hindi
दिसम्बर 28, 2020 Lifestyle Diseases 2566 Viewsकोको पाउडर का मतलब हिंदी में (Cocoa Powder Meaning in Hindi)
कोको बीन्स से कोको पाउडर प्राप्त किया जाता है, इसका उपयोग पूरी दुनिया में चॉकलेट मिल्क सेक या चॉकलेट केक बनाने के लिए उपयोग किया जाता है। शायद, कई लोग जानते नहीं होंगे कोको पाउडर केवल स्वाद नहीं बढ़ाता बल्कि सेहत के लिए फायदेमंद होता है। कोको पाउडर के फायदे के बारे में बात करे तो यह कब्ज दूर करने में, अस्थमा, उच्च रक्तचाप, कोलेस्ट्रॉल, त्वचा की समस्या को ठीक करने में मदद करता है। मनुष्य के दिमाग को बदलने में कोको पाउडर प्रभावी होता है। हालांकि कोको बीन्स का उत्पादन अमेजन क्षेत्र में की जाती है और यह दक्षिण व मध्य अमरीका में जरुरी फसल मानी जाती है। चलिए आज के लेख के माध्यम से कोको पाउडर के बारे में विस्तार से बताने वाले है।
- कोको पाउडर क्या हैं ? (What is Cocoa Powder in Hindi)
- कोको पाउडर के पोषक तत्व क्या हैं ? (What are Nutrients Found in Cocoa Powder in Hindi)
- कोको पाउडर के फायदे क्या हैं ? (What are the Benefits of Cocoa Powder in Hindi)
- कोको पाउडर के उपयोग क्या हैं ? (Uses of Cocoa Powder in Hindi)
- कोको पाउडर के नुकसान क्या हैं ? (What are the Side-Effects of Cocoa Powder in Hindi)
कोको पाउडर क्या हैं ? (What is Cocoa Powder in Hindi)
कोको पाउडर कोको बीन्स से तैयार किया जाता है। कोको पाउडर में अधिक वसा की मात्रा नहीं होती है और लोगो में काफी उपयोग की जाती है। कोको पाउडर को बहुत से लोग चॉकलेट का पाउडर समझने लगते है। हालांकि कोको पाउडर चॉकलेट का पाउडर नहीं है बल्कि इस पाउडर से आम चॉकलेट बनाई जाती है। बहुत से लोगो को पता नहीं होगा की कोको पाउडर में बहुत से पोषक तत्व शामिल है।
कोको पाउडर के पोषक तत्व क्या हैं ? (What are Nutrients Found in Cocoa Powder in Hindi)
कोको पाउडर में बहुत से पोषक तत्व और खनिज मौजूद है। इसमें उच्च मात्रा में पानी, प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, शुगर है। विटामिन में थियामिन, राइबोफ्लेविन, नियासिन, विटामिन-बी 6, फोलेट होते है। खनिजों में कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटेशियम, सोडियम, जिंक, कॉपर व सिलेनियम पाया जाता है। यह शरीर के कई तरह की समस्या को रोकने में मदद करता है। (और पढ़े – मीठा खाने के फायदे)
कोको पाउडर के फायदे क्या हैं ? (What are the Benefits of Cocoa Powder in Hindi)
कोको पाउडर के निम्नलिखित फायदे है। चलिए आगे बताते हैं।
- अस्थमा के लिए फायदेमंद – अस्थमा एक श्वसन संबंधित समस्या है, इसका घरेलु उपचार कोको बीन्स से किया जा सकता है। कोको बीन्स में ऐसे योगिक है जो ब्रोन्कियल अस्थमा के प्रभाव को कम करने में मदद करता है। अस्थमा के लिए कोको पाउडर का उपयोग फायदेमंद होता है। (और पढ़े – अस्थमा के कारण क्या है)
- हृदय को स्वस्थ रखने में – कुछ शोध के अनुसार कोको पाउडर का ह्रदय पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। यह कोशिकाओं को क्षति पहुंचने से रोकते है और हृदय को सुरक्षित करते है। कोको पाउडर से रक्त के थक्के व स्ट्रोक की समस्या नहीं होती है। कोको में अच्छी मात्रा में फ्लेवोनोएड्स व प्लेटलेटलेट पर अच्छा प्रभाव डालती है। यदि हृदय में गंभीर समस्या है तो घरेलु उपचार के जगह चिकिस्तक से इलाज करवाना चाहिए। (और पढ़े – हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक में अंतर)
- कब्ज को दूर करने में – कोको पाउडर में अच्छी मात्रा में फाइबर होता है जो मल उत्तेजित करता है जिससे कब्ज की समस्या नहीं होती है। जिन लोगो को कब्ज की समस्या अधिक होती है उनको कोको पाउडर का उपयोग करना चाहिए। इसके अलावा आंतो से जुडी समस्या, जठरांत्र संबंधित समस्या को रोकने में कोको पाउडर फायदेमंद हो सकता है। (और पढ़े – कब्ज का इलाज क्या है)
- मोटापा कम करने में – मोटापा होने से शरीर में कई तरह की बीमारिया होने लगती है। इन बीमारियों से बचने से व्यक्ति को अपना वजन कम करना चाहिए, इसके लिए कोको पाउडर का उपयोग फायदेमंद होता है। कुछ अध्ययन के अनुसार कोको पाउडर वसा की मात्रा को कम करने में मदद करता है और वजन को कम करता है। (और पढ़े – वजन कम करने के घरेलु उपचार)
कोको पाउडर के उपयोग क्या हैं ? (Uses of Cocoa Powder in Hindi)
कोको पाउडर का उपयोग निम्न तरीको से किया जाता है।
- ब्राउनी बनाने में कोको पाउडर का उपयोग किया जाता है।
- स्मूदी के स्वाद को बढ़ाने के लिए कोको पाउडर का उपयोग किया जाता है।
- चॉकलेट को बनाने के लिए कोको पाउडर का उपयोग किया जा सकता है।
- कोको पाउडर का सेवन दही के साथ कर सकते है।
- आइक्रीम को चॉकलेट फ्लेवर देने के लिए कोको पाउडर का उपयोग किया जा सकता है।
- फेस मास्क को बनाने के लिए कोको पाउडर का उपयोग किया जा सकता है। (और पढ़े – सर्दियों में त्वचा की देखभाल कैसे करे)
कोको पाउडर के नुकसान क्या हैं ? (What are the Side-Effects of Cocoa Powder in Hindi)
कोको पाउडर के बहुत से फायदे है, लेकिन कुछ मामलो में नुकसान हो सकते है।
- कोको पाउडर में शुगर की मात्रा होती है, इसलिए डायबिटीज से पीड़ित लोगो सेवन नहीं करना चाहिए।
- कोको पाउडर में कैफीन की मात्रा होती है जो तनाव की समस्या को और जटिल कर सकता है।
- कोको पाउडर का अधिक उपयोग नहीं करना चाहिए, इससे व्यक्ति को बार-बार पेशाब लगने की समस्या हो सकती है।
- कुछ लोगो में अत्यधिक मात्रा में कोको पाउडर का उपयोग करने से मलती, उलटी व बेचैनी की समस्या उत्पन्न हो जाती है।
- कोको पाउडर को सीमित मात्रा में उपयोग करना सही होता है, अधिक मात्रा में कोको पाउडर का सेवन चिंता, सोने में कठिनाई होने लगती है।
- कुछ लोगो में अत्यधिक मात्रा में सेवन करने से दिल की गति तेज होने का जोखिम हो सकता है।
- अगर किसी व्यक्ति को कोको पाउडर से एलर्जी की समस्या होती है उनको इसके सेवन से बचना चाहिए।
हमें आशा है की आपके प्रश्न कोको पाउडर के फायदे ? का उत्तर इस लेख के माध्यम से दे पाएं।
अगर किसी को कोको पाउडर का उपयोग करने से स्वास्थ्य में किसी तरह की समस्या हो रही है, तो सामान्य चिकिस्तक (General Physician) से संपर्क कर सकते हैं।
हमारा उद्देश्य केवल आपको लेख के माध्यम से जानकारी देना है। हम आपको किसी तरह दवा, उपचार की सलाह नहीं देते है। आपको अच्छी सलाह केवल एक चिकिस्तक ही दे सकता है। क्योंकि उनसे अच्छा दूसरा कोई नहीं होता है।
Best General Physician in Delhi
Best General Physician in Mumbai



